HP Current Affairs – 2nd Week of December 2022
- हिमाचल प्रदेश विधासभा चुनाव 2022 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती ?
उत्तर : 40 सीटें
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश विधासभा चुनाव 2022 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कांग्रेस को 68 में से 40 सीटों से पूर्ण बहुमत मिला है, जबकि भाजपा केवल 25 सीटें मिली। तीन निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। हालांकि, भाजपा की एक प्रतिशत से भी कम मतों के अंतर से हार हुई है। कांग्रेस को 43.90 और भाजपा को 43.00 प्रतिशत वोट पडे़। दस में से आठ मंत्री चुनाव हार गए हैं।
- हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा (विधानसभा चुनाव 2022) में कितनी महिला/महिलाएं विधानसभा सदस्य चुनी गई?
उत्तर : एक।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा में पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित एकमात्र महिला विधायक होंगी। 2019 के उप चुनाव में पहली बार विधायक बनने वाली रीना कश्यप ने दूसरी बार जीत का परचम लहराया है।
- हिमाचल प्रदेश विधासभा चुनाव 2022 में किस ने सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की ?
उत्तर : श्री जय राम ठाकुर।
व्याख्या : निवर्तमान मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों के साथ जीत हासिल किया हैं। हिमाचल की राजनीति के इतिहास में जयराम ठाकुर ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने 38 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की हैं। जयराम ठाकुर को कुल 53,562 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को महज 15,379 वोट ही हासिल हुए। जयराम ठाकुर को कुल 38,183 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई हैं।
- संविधान संशोधन विधयेक 1950 में किस अनुच्छेद के तहत संशोधन करते हुए हिमाचल प्रदेश की जनजाति सूची में 10 के पश्चात 11 नंबर पर जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की हाटी जनजाति को सम्मलित किया गया है?
उत्तर : अनुच्छेद 342 के तहत।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने को लेकर विधेयक शुक्रवार को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोकसभा में पेश किया गया। बिल को संविधान संशोधन (जनजाति) आदेश (तृतीय संशोधन) 2022 नाम दिया गया है। संविधान संशोधन विधयेक 1950 में अनुच्छेद 342 के तहत संशोधन करते हुए हिमाचल प्रदेश की जनजाति सूची में 10 के पश्चात 11 नंबर पर जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की हाटी जनजाति को सम्मलित किया गया है।
- आचार्य ज्योति प्रकाश कौन है जिन्हे हाल ही में सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आचार्य ज्योति प्रकाश को शिक्षा के क्षेत्र में दिया जाने वाला इस वर्ष का सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान अखिल भारतीय सारस्वत परिषद् (वाराणसी) के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. विवेकानंद तिवारी ने प्रति कुलपति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिया। आचार्य ज्योति प्रकाश को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये उल्लेखनीय योगदान के दिया गया है।
- भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार का “लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट” किस एजेंसी द्वारा तैयार किया जा रहा है?
उत्तर : एस. जे. वी. एन. एल.
व्याख्या : लुहरी जल विद्युत परियोजना में भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार की भागीदारी है। लुहरी जल विद्युत परियोजना को ‘निर्माण-स्वामित्व-परिचालन-रखरखाव’ (Build-Own- Operate-Maintain-BOOM) माडल के आधार पर सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।
- भोपाल में आयोजित हुई नेशनल चैंपियनशिप में हमीरपुर जिले से संबंध रखने वाले शूटर विजय कुमार ने कौन सा पदक जीता ?
उत्तर : गोल्ड।
व्याख्या : उपमंडल बड़सर के हरसौर से संबंध रखने वाले शूटर विजय कुमार ने एक बार फिर गोल्ड पर निशाना साधा है। भोपाल में आयोजित हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में विजय कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टर में गोल्ड पर स्टीक निशाना साधा।
- हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री कौन बने ?
उत्तर : सुखविंदर सिंह सुक्खू।
व्याख्या : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15 वें मुख्यमंत्री बने।
- हिमाचल प्रदेश के पहले उप मुख्यमंत्री कौन बने ?
उत्तर : मुकेश अग्निहोत्री।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार हिमाचल प्रदेश में उप मुख्यमंत्री बनाया गया। हिमाचल प्रदेश के पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बने।
HP Current Affairs – 2nd Week of December 2022
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs
- Third BIMSTEC Conference on Traditional Medicine 2026 MCQs
- Jal Shakti Division Anni Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- DAV Public Schools Rehan Kangra HP Teaching and Non-Teaching Staff Recruitment 2026
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
Leave a Comment