HP Current Affairs -3rd & 4th Week of September 2022
- हिमाचल प्रदेश सरकार की योजना “मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक योजना” का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर : प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं घर द्वार पर उपलब्ध करवाना। - हाल ही में जारी टी-20 गेंदवाज की वर्ल्ड रैंकिंग में हिमाचल की रेणुका सिंह किस स्थान पर रही ?
उत्तर : 13वें स्थान पर।
व्याख्या : 13 सितंबर (भाषा) भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की मंगलवार को जारी नवीनतम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में पांच पायदान की छलांग से 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि स्पिनर दीप्ति शर्मा सातवें स्थान पर बरकरार हैं।
- हिमाचल प्रदेश की किस संस्था ने देश में पहली बार टिशू कल्चर से हींग तैयार किया ?
उत्तर : हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान ने।
व्याख्या : देश में पहली बार बीज के बजाय अब टिशू कल्चर से हींग की पैदावार होगी। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के अधीन हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी) पालमपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने टिशू कल्चर से हींग तैयार करने में कामयाबी पाई हैं। इस सफलता के बाद हींग के लिए भारत की अब विदेशों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। भारत हर साल विदेशों से करोड़ों रुपये खर्च कर करीब 1500 टन हींग आयात करता है।
- “धर्मशाला घोषणापत्र” किससे संबंधित है ?
उत्तर : पर्यटन से।
व्याख्या : “धर्मशाला घोषणापत्र” में भारत में धारणीय और जवाबदेह पर्यटन के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई है। इस घोषणापत्र में वर्ष 2024 तक भारत की जीडीपी में पर्यटन क्षेत्र के योगदान को 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
- हाल ही में सर्बिया में आयोजित हुए यूथ अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की किस बॉक्सिंग खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता ?
उत्तर : कशिश ।
- हाल ही में लखनऊ में आयोजित हुई राष्ट्रीय वोविनाम प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कितने पदक जीते ?
उत्तर : तीन पदक।
व्याख्या : 11वीं राष्ट्रीय वोविनाम प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश वोविनाम मार्शल आर्ट के खिलाडिय़ों ने तीन पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश वोविनाम मार्शल आर्ट के कांगड़ा जिला के खिलाड़ी अंशुमन ने जूनियर वर्ग में परफार्मेंस इवेंट नगो मोन कवेन में गोल्ड मेडल और 42 किलोग्राम भार वर्ग में फाइट में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, सीनियर वर्ग में जिला मंडी के संतोष कुमार ने परफार्मेंस इवेंट थाप तू कवेन में ब्रांज मेडल जीता।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश की 113 परियोजनाओं के लिए नाबार्ड ने कितनी धनराशि मंजूर की ?
उत्तर : 609.54 करोड़ रुपए।
व्याख्या : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में हिमाचल प्रदेश की 113 परियोजनाओं के लिए 609.54 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इसमें से 121. 75 करोड़ की 13 सीवरेज और तीन पेयजल और 13 सीवर की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं।
- उपोष्ण कटिबंधीय बागबानी सिंचाई एवं मूल्यवर्धन (एचपी शिवा) परियोजना कब से कब तक चलेगी ?
उत्तर : 2022-23 से 2027-28 तक।
व्याख्या : प्रदेश के सात जिलों हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, ऊना, सिरमौर व बिलासपुर के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 1300 करोड़ की उपोष्ण कटिबंधीय बागबानी सिंचाई एवं मूल्यवर्धन (एचपी शिवा) परियोजना मंजूर की है। एशियाई विकास बैंक इस परियोजना के लिए 1036 करोड़ रुपए की वितीय सहायता प्रदान करेगा, शेष राशि प्रदेश सरकार द्वारा खर्च की जाएगी। सात जिलों के 28 विकास खंडों में लगभग छह हजार हेक्टेयर क्षेत्र में यह परियोजना लागू की जाएगी। यह परियोजना 2022-23 से 2027-28 तक चलेगी, इस परियोजना के तहत 15 हजार से अधिक किसान बागबान परिवार लाभान्वित होंगे।
- किशाऊ बांध परियोजना किस नदी पर तैयार किया जा रहा है ?
उत्तर : टौंस नदी ( यमुना की सहायक नदी) - हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर विश्व का सबसे ऊँचा पुल बनेगा ?
उत्तर : शकराल (कैथलीघाट और शिमला के बीच)
व्याख्या : हाई-वे के आखिरी छोर में कैंथलीघाट और शिमला के बीच विश्व का सबसे ऊंचा पुल बनने जा रहा है। यह जापान में बने 275 मीटर पुल से भी ऊंचा होगा। इस पुल की ऊंचाई तीन कुतुबमीनार से ज्यादा होगी। पुल निर्माण के लिए करीब 280 मीटर ऊंचाई वाली ड्राइंग तैयार की गई है। इस एक्स्ट्रा डोज पुल का निर्माण शकराल में होगा।
HP Current Affairs -3rd & 4th Week of September 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment