HP Current Affairs – 3rd Week of April 2022
- लेह लद्धाख की जंस्कार घाटी को लाहौल से जोड़ने वाले किस दर्रे पर विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर टनल बनाई जाएगी ?
उत्तर : शिंकुला दर्रा।
व्याख्या : शिंकुला टनल दुनिया की सबसे ऊंची और लंबी टनल होगी। 16580 फीट की ऊंचाई पर 4.25 किमी लंबी टनल का निर्माण होगा। यह टनल इस उंचाई पर बनने वाली विश्व की सबसे ऊंची व लंबी टनल होगी। इस टनल के बनने से लेह लद्दाख की जांस्कर घाटी साल के अधिकतर महीने लाहुल व मनाली से जुड़ जाएगी।
- हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने कितने व्यक्तियों को उनके प्रशसनीय कार्यों के लिये हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए ?
उत्तर : छः व्यक्तियों को।
व्याख्या : हिमाचल गौरव पुरस्कार जिला सिरमौर के देवठी मझगांव के पद्मश्री विद्यानंद सरैक, चंबा की ललिता वकील, मरणोपरांत बाबा इकबाल सिंह को बडू् साहिब के डॉ. देवेंद्र सिंह के माध्यम से, डॉ. प्रत्यूष गुलेरी, डॉ. गौतम व्यथित और विजय राज उपाध्याय को प्रदान किए।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में देश का तीसरा सबसे बड़ा नेशनल पार्क बनेगा ?
उत्तर : कुल्लू में।
व्याख्या : कुल्लू जिले में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क देश का तीसरा सबसे बड़ा नेशनल पार्क बनने जा रहा है। वर्तमान में पार्क का दायरा 905.4 वर्ग किलोमीटर तक फैला है। दो नेशनल पार्क और दो सेंक्चुरी को इसमें शामिल किया किया जा रहा है। सबसे पहले ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से सटे 710 वर्ग किलोमीटर खीरगंगा नेशनल पार्क को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 675 वर्ग किमी के पिन वैली नेशनल पार्क के अलावा रूपी भाब वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी तथा कनावर वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी को भी मर्ज किया जाएगा। यह काम यूनेस्को की गाइडलाइन के आधार पर किया जा रहा है।
- अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के किस खिलाड़ी ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता ?
उत्तर : मंजीत सिंह।
व्याख्या : अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में कुल 605 खिलाड़ियों ने 298 घोड़ो के साथ भाग लिया। करीब 31 श्रेणियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का 12 दिन तक आयोजन चला। इसमें आईटीबीपी टीम ने सर्वाधिक 25 पदकों के साथ सर्वश्रेष्ठ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आईटीबीपी जबान मंजीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।
- किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में हिमाचल प्रदेश से कौन खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेगा ?
उत्तर : अमित कुमार ठाकुर।
व्याख्या : मई 2022 में आयोजित होने वाले किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में बिलासपुर के अमित कुमार देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- हिमाचल प्रदेश की पहली सौर ऊर्जा परियोजना से किस जिले में बिजली का उत्पादन किया जाएगा ?
उत्तर : लाहौल-स्पीति।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में अगस्त से दो मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन शुरू होगा। सौर ऊर्जा उत्पादन शुरू होने से काजा क्षेत्र में सर्दियों के मौसम के दौरान बिजली की किल्लत नहीं रहेगी। भारत सरकार की सोलर इलेक्ट्रिक कारपोरेशन के साथ मिलकर बिजली बोर्ड इस सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को लगाने जा रहा है।
- भारतीय वॉलीबॉल टीम के सहायक कोच किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर : अंकुर कुमार ।
व्याख्या : हिमाचल के जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत बधानी के अंकुर कुमार को भारतीय वॉलीबॉल टीम के सहायक कोच नियुक्त किया गया।
- हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर प्रदेश का पहला हाइड्रोजन मोबिलिटी स्टेशन स्थापित होगा ?
उत्तर : चम्बा।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के चंबा में प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में मोबिलिटी क्षेत्र के लिए 20 करोड़ की परियोजना के लिए एनएचपीसी के समूह महाप्रबंधक एके पाठक और चंबा के उपायुक्त डीसी राणा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1100 बीघा (80 हेक्टेयर) क्षेत्र में 300 किलोवाट का ग्रिड कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पीवी प्लांट स्थापित किया जाएगा।
HP Current Affairs – 3rd Week of April 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online
- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)
- HP SET (State Eligibility Test) 2026 Cut Off Marks
Leave a Comment