HP Current Affairs -3rd Week of December 2022
- हाल ही में लोक सभा ने हिमाचल प्रदेश के किस समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी ?
उत्तर : हाटी समुदाय।
व्याख्या : लोकसभा ने संविधान -अनुसूचित जनजाति आदेश -तीसरा संशोधन विधेयक, 2022 पारित कर दिया। इस विधेयक के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में सिरमौर गिरि पार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने की व्यवस्था की गई है।
- क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम को लागू करने में देश के पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश ने कौन सा स्थान हासिल किया ?
उत्तर : प्रथम स्थान।
व्याख्या : शिमला : हिमाचल प्रदेश को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) को लागू करने में देश के पहाड़ी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। देश के 10 पहाड़ी राज्यों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हिमाचल को लगातार दूसरे वर्ष इस उपलब्धि से सम्मानित किया गया है।
- रणजी में 300 विकेट लेने वाले पहले हिमाचली क्रिकेटर कौन बने ?
उत्तर : ऋषि धवन।
व्याख्या : हिमाचल क्रिकेट टीम के कप्तान ऋषि धवन के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। धवन रणजी ट्रॉफी में 300 विकेट लेने वाले हिमाचल के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। हरियाणा के खिलाफ खेले गए मैच में दूसरी विकेट लेते ही इनके नाम यह रिकॉर्ड बन गया है। वह रणजी के अब तक के इतिहास में 300 विकेट लेने वाले देश के 39वें क्रिकेटर हैं।
- चित्रकार दीप धनंजय का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है, जिन्हें राष्ट्रीय युवा कला रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा ?
उत्तर : जिला कुल्लू।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से ताल्लुक रखने बाले युवा चित्रकार दीप धनंजय को राष्ट्रीय युवा कला रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें राजस्थान के टोंक में राष्ट्रीय स्तर के 16वें कला पर्व आयोजन के मौके पर दिया जाएगा।
- केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत कितनी धनराशि को मंजूरी दी है?
उत्तर : 925 करोड़ रुपए।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में उत्पादों से आधारित उद्योग लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने किसानों को लघु उद्योग स्थापित कर अपनी आय बढ़ाने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड मंजूर किया है। किसान चक्की बेसन दलिया आदि का लघु उद्योग लगाने के अलावा लोकल स्तर पर तैयार होने वाली दालों का भी लघु उद्योग लगा सकते हैं। इसमें उत्पाद तैयार करने से लेकर उसकी पैकिंग आदि चीजें शामिल रहेंगी।
- महामना मालवीय मिशन द्वारा 25 दिसंबर को पटना (बिहार) में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में 2022 का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षा सम्मान किसे दिया जाएगा ?
उत्तर : प्रो.विवेकानंद तिवारी (अंबेडकर पीठ (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय) के अध्यक्ष)
उत्तर : महामना मालवीय मिशन द्वारा 25 दिसंबर को पटना (बिहार) में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में 2022 का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षा सम्मान अंबेडकर पीठ (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय) के अध्यक्ष प्रो.विवेकानंद तिवारी को दिया जाएगा।
HP Current Affairs -3rd Week of December 2022
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment