HP Current Affairs -3rd Week of March 2022

HP Current Affairs -3rd Week of March 2022

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. जिला काँगड़ा के किस स्थान पर अंतराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल मैदान का निर्माण किया जाएगा ?
    उत्तर : तपोवन।

व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नगर निगम धर्मशाला के तहत आते तपोवन में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की तर्ज पर फुटबाल मैदान का निर्माण किया जाएगा। धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस पर 4.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

  1. हाल ही में सिरमौर जिला से संबंध रखने विद्यानंद सरैक को किस क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया ?
    उत्तर : साहित्य।

व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लोक कलाकार विद्यानंद सरैक को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। साहित्य के क्षेत्र में विद्यानंद सरैक को यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया।

  1. हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोलन जिला के नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने के लिए चंडीगढ़ में निवेशकों के साथ कितने करोड़ के समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किए ?
    उत्तर : 810 करोड़ के।

व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोलन जिला के नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने के लिए चंडीगढ़ में निवेशकों के साथ 810 करोड़ के 15 समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किए ।

  1. बीआरओ द्वारा शिंकुला टनल का निर्माण किस जिले में किया जा रहा है ?
    उत्तर :
    लाहौल-स्पीति।
  2. हिमाचल प्रदेश में पहली सैन्य प्रशिक्षण अकादमी कहाँ पर बन रही है ?
    उत्तर :
    सरकाघाट (जिला मंडी)

व्याख्या : मंडी जिले के सरकाघाट में पहली सैन्य प्रशिक्षण अकादमी का भवन बन रहा है। यह अकादमी तीन वर्गों में विभाजित होगी। इसमें एक वर्ग महिला दूसरा जीडी और तीसरा ऑफिसर रैंक प्रशिक्षण के लिए होगा। सेना में उच्चाधिकारियों के पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं की तैयारी का भी यहां प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  1. 11वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप किस टीम ने जीती, जो हाल ही में लाहौल-स्पीति के आइस रिंक काजा में हुई ?
    उत्तर :
    आईटीबीपी ।

व्याख्या : 11वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप जो हाल ही में लाहौल-स्पीति के आइस रिंक काजा में हुई, को आईटीबीपी की टीम ने जीता ।

  1. एतिहासिक ढालपुर मैदान में पहली बार होने वाले कुल्लू कार्निवाल का शुभारंभ किसने किया ?
    उत्तर : मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर।

व्याख्या: जिला कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 21 मार्च को मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू कार्निवाल शुभारंभ किया । यह कार्निवाल 10 दिन तक चलेगा ।

  1. अमर शहीद जनरल बिपिन रावत मेमोरियल किक बॉक्सिंग की पहली नेशनल प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में कहां पर आयोजित की जाएगी ?
    उत्तर :
    राजा वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम कुमारहट्टी (सोलन)

व्याख्या: अमर शहीद जनरल बिपिन रावत मेमोरियल किक बॉक्सिंग की पहली नेशनल प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में राजा वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम कुमारहट्टी (सोलन) पर आयोजित की जाएगी ।

  1. हिमाचल प्रदेश कैबनेट ने 2022-23 के लिए आबकारी नीति को मंजूरी दी। इसमें वर्ष 2022-23 के दौरान कितने राजस्व प्राप्ति की परिकल्पना की है ?
    उत्तर :
    2131 करोड़ रुपये की।

व्याख्या : वर्ष 2022-23 के दौरान 2,131 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्ति की परिकल्पना की गई है, जो वित्त वर्ष 2021-22 से 264 करोड़ रुपये अधिक होगा। यह राज्य आबकारी राजस्व में 14 प्रतिशत की कुल वृद्धि को दर्शाता है।

  1. गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2021 में हिमाचल प्रदेश का कौन-सा पुलिस थाना सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना आंका गया है ?
    उत्तर :
    शिमला जिला का पुलिस थाना ढली।

व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के पुलिस थाना ढली को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2021 में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना आंका गया है।थानों का मूल्यांकन पुलिस स्टेशन के अभिलेखों के रख-रखाव, थाने के बुनयादी ढांचे व नागरिकों के फीडबैक पर किया गया। जिसमें अभिलेख आधारित मूल्यांकन में 80 प्रतिशत और बुनियादी ढांचा और नागरिकों की प्रतिक्रिया से 20 प्रतिशत मूल्यांकन किया गया है।

  1. देश की पहली स्नो मैराथन का आयोजन हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर होने जा रहा है ?
    उत्तर :
    सिस्सू (लाहौल-स्पिति)

व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला लाहुल-स्पीति के सिस्सू में देश की पहली स्नो मैराथन होगी। 26 मार्च को स्नो मैराथन में देशभर से 100 प्रतिभागी सिस्सू से कोकसर तक दौड़ेंगे। रिच इंडिया संस्था व गोल्ड ड्राप एडवेंचर लाहुल-स्पीति प्रशासन के सहयोग से स्नो मैराथन करवाएगी।
स्नो मैराथन में फुल 42 किलोमीटर, हाफ 21 किलोमीटर, जबकि दौड़ 10 व पांच किलोमीटर के अलावा जाय रेस एक किलोमीटर की होगी ।

  1. हाल ही में जिला सोलन के स्वास्थ्य विभाग ने जिले में चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को अब घर पर ही इलाज करने के लिए किस योजना की शुरुआत की ?
    उत्तर :
    जीवन धारा मिशन

व्याख्या : जिला स्वास्थ्य विभाग ने जीवन धारा मिशन की शुरुआत की है। मिशन के तहत लोगों को नया जीवन मिल पाएगा। इस योजना के तहत गांव-गांव में चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी जिससे लोगों को फायदा पहुंचेगा। लोगों का इलाज घर-द्वार पर ही संभव हो पाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जीवन धारा मिशन की शुरुआत कोरोना काल से पहले की गई थी।

  1. हाल ही में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले “चेतन जुनेजा” का संबंध किस जिले से है ?
    उत्तर :
    सोलन।

व्याख्या : एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले चेतन जुनेजा सबाथू, जिला सोलन से हैं। चेतन ने जापान, ईरान और उज्वेकिस्तान के बॉक्सरों को मात देकर देश को कांस्य पदक दिलाया है।

  1. 50वीं राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल हैंडबाल टीम की कप्तानी कौन कर रहे हैं?
    उत्तर :
    वरुण शर्मा ।

व्याख्या : हरियाणा सिरसा में होने वाली 50वीं राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल हैंडबाल टीम की कप्तानी अंतराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी वरुण शर्मा कर रहे हैं।

  1. हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं का नाम बदलकर क्या रखने का निर्णय किया गया?
    उत्तर :
    हिम सुविधा।

व्याख्या : हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता मंत्री राजेंद्र गर्ग की। बैठक में हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्य की दूकानों का नाम बदलकर हिम सुविधा करने का भी निर्णय लिया गया।

  1. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार को किस राजनीतिक पार्टी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया ?
    उत्तर :
    भारतीय जनता पार्टी।

व्याख्या : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। राज्य सभा सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल आगामी दो अप्रैल को पूरा हो रहा है।

  1. मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में 2.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खेरी में गौ अभ्यारण्य का लोकार्पण किया। यह हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
    उत्तर :
    हमीरपुर में।

व्याख्या : प्रदेश सरकार द्वारा बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान और इन पशुओं को छत मुहैया करवाने के लिए कृत संकल्प है. साथ ही प्रदेश भर में गौ सदनों और गौ अभ्यारण्यों के निर्माण के लिए धनराशि का प्रावधान किया है. गौ सदनों और गौ अभ्यारण्यों के संचालन के लिए गौ सेवा आयोग के माध्यम से भी धनराशि मुहैया करवाई जा रही है.

  1. हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कलेक्शन में अव्वल रहा ?
    उत्तर :
    सिरमौर जिला।

व्याख्या : राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर ने वर्ष 2021-22 का 440 करोड़ का लक्ष्य पूरा कर लिया है। जिला सिरमौर के कर एवं आबकारी विभाग के द्वारा जीएसटी में जो उपलब्धि दर्ज की है वह पूरे प्रदेश में नंबर वन है। वहीं लक्ष्य से छह करोड़ अधिक की राशि शराब और टोल में सरकार को लक्ष्य से अधिक कमा कर देने में सफलता प्राप्त की है।

  1. नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला टीम शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने कौन सा स्थान हासिल किया ?
    उत्तर :
    तीसरा ।

व्याख्या : नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला टीम शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।इस प्रतियोगिता में उत्तरी भारत की चौदह टीमों ने भाग लिया। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय प्रथम, पंजाब विश्वविद्यालय द्वितीय व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रही है। हिमाचल प्रदेश महिला शतरंज टीम में प्राजंली शर्मा कैप्टन व रीतिका शर्मा, शिल्पा धलारी, सस्मिता ठाकुर तथा निशा कुमारी महिला शतरंज टीम के सदस्य के रूप में खेले। प्रांजलि शर्मा ने शीर्ष बोर्ड पर पांचो के पांचो मैच जीतकर नार्थ जोन की शीर्ष खिलाड़ी बनी।

  1. हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने झुग्गी वस्तियों में रहने वाले लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिलवाने के लिए कौन सा एक्ट पारित किया ?
    उत्तर :
    हिमाचल प्रदेश स्लम डवेलर्ज (प्रोप्रिएटी राइट्स) एक्ट, 2022 (Himachal Pradesh Slum Dwellers (Propriety) Act, 2022)

व्याख्या : हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने झुग्गी वस्तियों में रहने वाले लोगों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश स्लम डवेलर्ज (प्रोप्रिएटी राइट्स) एक्ट, 2022 (Himachal Pradesh Slum Dwellers (Propriety) Act, 2022) पारित किया , ताकि झुग्गी वस्तियों रहने वाले सम्मान सहित जीवनयापन कर सके।

HP Current Affairs -3rd Week of March 2022

Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!