HP Current Affairs -3rd Week of November 2021
- “मुख्यमंत्री एक बीघा योजना ” के अंतर्गत वर्ष 2020-21 कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं ?
उत्तर : 1690
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2020-21 में इस योजना के अन्तर्गत 11,254 कार्य स्वीकृत किए गए जिनमें से 1,690 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। योजना के अन्तर्गत प्रदेश में अब तक विभिन्न कार्यों पर लगभग 17.91 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वर्ष 2021-22 के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस योजना के अन्तर्गत 2281 कार्य स्वीकृति किए गए, जिनमें से 1045 का कार्य आरम्भ किए जा चुका है और चालू वित्त वर्ष में अब तक 852 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। प्रदेश में इस वर्ष अब तक 4 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने 21 मई, 2020 को इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें बैकयार्ड किचन गार्डनिंग के लिए प्रशिक्षित करना है।
- “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” में हिमाचल प्रदेश का कौन सा स्थान है ?
उत्तर : 7 वें।
- हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण संवर्धन परियोजना (एचपीसीडीपी) अभी तक कितने जिलों में कार्यान्वित किया जा रहा है ?
उत्तर : पाँच जिलों में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण संवर्धन परियोजना (एचपीसीडीपी) का पहला चरण 2011 से प्रायोगिक आधार पर राज्य के पांच जिलों मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में कार्यान्वित किया जा रहा है। दूसरे चरण को राज्य के सभी 12 जिलों में लागू किया जाएगा और इससे राज्य के किसान परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को अधिक बढ़ावा मिलेगा।
- अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों 82वां सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया ?
उत्तर : शिमला में (प्रदेश विधानसभा के सदन में )
व्याख्या : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज शिमला में प्रदेश विधानसभा के सदन में आयोजित 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। इस समारोह को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के शताब्दी वर्ष समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में अब परिवार के कितने व्यक्ति पात्र होंगे ?
उत्तर : परिवार का एक व्यक्ति।
व्याख्या : मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में अब एक परिवार से एक व्यक्ति को ही लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष की आयु के लोग योजना के तहत ऋण लेने के लिए पात्र है। महिलाओं को ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट भी दी गई है।
- हिमचल प्रदेश के किस स्थान शिटाके मशरूम का उत्पादन किया जाएगा ?
उत्तर : पालमपुर।
व्याख्या : औषधीय गुणों से भरपूर शिटाके मशरूम की पैदावार अब पालमपुर में होगी। शिटाके मशरूम विदेश से आयात की जाती है , लेकिन अब इसकी पैदावार हिमाचल में भी होगी इसके लिए जिला काँगड़ा के पालमपुर देश में पहला स्थान होगा।
- हिमाचल प्रदेश में स्थापित किए जा रहे 47 उद्योगों के लिए केंद्र सरकार कितने प्रतिशत सब्सिडी देने की मंजूरी दी ?
उत्तर : 30 फीसदी।
व्याख्या : केंद्र सरकार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट स्कीम के तहत उद्योगों को 30 फीसदी सब्सिडी देगी।
- स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 के अनुसार हिमाचल प्रदेश ने कौन सा स्थान प्राप्त किया ?
उत्तर : पांचवा।
व्याख्या : केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 के अनुसार हिमाचल ने पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते 5वां स्थान हासिल किया। 2020 के सर्वेक्षण में हिमाचल छठे स्थान पर था। 10 हिमालयी राज्यों में प्रदेश को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
- बिरसा मुंडा की स्मृति में पहली बार हिमाचल प्रदेश में कौन सा महोत्सव मनाया जा रहा है ?
उत्तर : आदि महोत्सव। - हिमाचल प्रदेश के किस स्थान में सौर ऊर्जा से चलने वाला प्रदेश का पहला कोल्ड स्टोर स्थापित किया ?
उत्तर : शिमला जिले के चिड़गांव तहसील में।
व्याख्या : शिमला जिले के चिड़गांव तहसील की शिलादेश पंचायत में सौर ऊर्जा से चलने वाला प्रदेश का पहला मॉड्यूलर कोल्ड स्टोर आरम्भ हो गया है। इसमें एक समय में 1100 पेटियां रखने की क्षमता है , जिन्हे चार माह तक सुरक्षित रख सकते हैं।
HP Current Affairs -3rd Week of November 2021
Also Read : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- Daily Himachal GK in Hindi (HP History) -4
- HP Home Guard Solve Question Paper Held on 23 August 2026
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
Leave a Comment