HP Current Affairs -4th Week of January 2022
- काँगड़ा जिले के किस शिक्षक का चयन साराभाई राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है ?
उत्तर : सुनील धीमान।
व्याख्या : जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी उपमंडल के गांव कोपड़ा निवासी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता सुनील धीमान का चयन साराभाई राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, रमन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फाउंडेशन, राष्ट्रीय शिक्षक वैज्ञानिक परिषद और राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक परिषद के द्वारा शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए नवाचारों (इनोवेशन) के लिए दिया जाएगा।
- जूनियर महिला तलवारबाजी विश्व कप 2022 में हिमाचल प्रदेश से किसका चयन हुआ है ?
उत्तर : शिक्षा बलौरिया।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जवाली उपमंडल की शिक्षा बलौरिया का चयन स्पेन में होने वाले जूनियर महिला तलवारबाजी विश्व कप 2022 के लिए हुआ।
- हाल ही में सिरमौर जिला से संबंध रखने वाले विद्यानन्द सरैक को किस क्षेत्र में पदम श्री से सम्मानित किया गया?
उत्तर : साहित्य और शिक्षा।
व्याख्या : हिमाचल की लोक संस्कृति के संरक्षक एवं सिरमौरी लोक संस्कृति को सहेजने में अमूल्य योगदान देने वाले विद्यानंद सरैक को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्मश्री पुरस्कार उन्हें साहित्य और शिक्षा की केटेगरी में दिया गया।
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 से सम्मानित श्रेया/श्रिया लोहिया का संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिला से है ?
उत्तर : मंडी जिला।
व्याख्या : हिमाचल को कार्टिंग दौड़ में प्रसिद्धि प्राप्त करने वाली सुंदरनगर निवासी 13 वर्षीय श्रिया लोहिया को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया है। श्रेया ने वर्ष 2018 में मलेशिया और इटली से मास्टर ट्रेनिंग ली. इंडिया की पहली गर्ल्स रेसर बनने के बाद श्रेया ने जेके टायर मोटर स्पोर्टस एक्स-30 चैंपियनशिप में भाग लिया और दूसरे स्थान पर रही। बेंगलुरु में वर्ष 2019 में आयोजित एफआइए गर्ल्स ऑन ट्रैक में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया।
- चम्बा जिला से संबंध रखने वाली ललिता वकील को किस क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान मिला ?
उत्तर : कला ।
व्याख्या : चंबा रुमाल को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाली चंबा की ललिता वकील को कला के क्षेत्र पद्मश्री का सम्मान मिला। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चंबा रुमाल की गुरु ललिता वकील चंबा की अकेली महिला हैं, जिन्हें तीसरी मर्तबा भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा है। ललिता वकील को 1993 में तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने सम्मानित किया था। 2012 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शिल्प गुरु सम्मान से सम्मानित किया। ये सम्मान पाने वाली ललिता वकील इकलौती हिमाचली हस्तशिल्पी हैं।
- हिमाचल प्रदेश के 52वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह कहाँ पर आयोजित किया गया?
उत्तर : जिला सोलन के ठोडो मैदान में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के 52वें पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्यस्तरीय समारोह सोलन में आयोजित हुआ किया गया।
- हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में कुल कितनी पंचायतें हैं ?
उत्तर : 3615.
व्याख्या : वर्ष 1971 में प्रदेश में 2062 ग्राम पंचायतें थीं और वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 3615 हो चुकी हैं जिनमें से 412 नई पंचायतें वर्तमान राज्य सरकार द्वारा सृजित की गई हैं।
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
- हाल ही में ओलम्पिक विजेता हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का निधन हो गया। उनका संबंध हिमाचल के किस जिले से है?
उत्तर : ऊना जिला।
व्याख्या : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का निधन हो गया। वे 92 साल के थे। चरणजीत के नेतृत्व में ही भारतीय टीम ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। चरणजीत अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।
- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शिखर साहित्य सम्मान-2018 से किसे सम्मानित किया गया ?
उत्तर : डाॅ. ओ.सी. हाण्डा।
व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आचार्य केशव शर्मा को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शिखर साहित्य सम्मान-2017 तथा डाॅ. ओ.सी. हाण्डा को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शिखर साहित्य सम्मान-2018 से सम्मानित किया।
- लाडली फाउंडेशन द्वारा किसे ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया ?
उत्तर : एचएएस ओशिन शर्मा।
व्याख्या : लाडली फाउंडेशन ने एचएएस ओशिन शर्मा को लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश का राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
- जिला काँगड़ा की ओजस्वी राणा को ऑस्ट्रेलिया में किस कार्य के लिए युवा वैज्ञानिक (Young Scientist) पुरस्कार मिला ?
उत्तर : कैंसर और अल्जाइमर रोगियों पर पेय पदार्थों के प्रभाव पर अनुसंधान के लिए।
व्याख्या: कांगड़ा जिले के सुलह के रहने वाले ओजस्वी राणा को ऑस्ट्रेलिया में यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2021 मिला है। उन्हें कैंसर और अल्जाइमर रोगियों पर पेय पदार्थों के प्रभाव पर एक रसायन विज्ञान अनुसंधान परियोजना में उनके योगदान के लिए पुरस्कार मिला है। उन्हें सेरेब्रल पाल्सी के लिए डिजिटल थेरेपी इनोवेशन के लिए बायोटेक इनोवेशन अवार्ड भी मिला है। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों द्वारा फ्यूचर साइंस इनोवेटर अवार्ड 2021 भी दिया गया था।
- हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने “हिमाचल प्रदेश इन्टेग्रेटिड ड्रग प्रिवेंशन पाॅलिसी” को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसका क्या उद्देश्य है ?
उत्तर : राज्य में नशीलें पदार्थो की तस्करी, मादक द्रव्यों का दुरूपयोग, नशीले पदार्थों की खेती, उत्पादन और खपत की गम्भीर समस्या को रोकना है।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश इन्टेग्रेटिड ड्रग प्रिवेंशन पाॅलिसी को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस नीति का उद्देश्य राज्य में नशीलें पदार्थो की तस्करी, मादक द्रव्यों का दुरूपयोग, नशीले पदार्थों की खेती, उत्पादन और खपत की गम्भीर समस्या को रोकना है। इसके अतिरिक्त इस नीति का उद्देश्य जब्ती के आंकड़े, संयुक्त दवा काननू प्रवर्तन संचालन और संयुक्त पूछताछ केन्द्र की स्थापना द्वारा बहु-स्तरीय सहयोग तंत्र के तहत अन्तर सरकारी और अन्तर एजेंसी समन्वय को मजबूत करना भी है।
HP Current Affairs -4th Week of January 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
Leave a Comment