HP Current Affairs – 4th Week of July 2023
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस पर्वतारोही को हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
उत्तर : डी आर सुमन।
व्याख्या : जिला कुल्लू के पार्वती घाटी के युवा पर्वतारोही डी आर सुमन को हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश से अवॉर्ड के लिए चयनित होने वाले डी आर सुमन एक मात्र युवा है।
- हिमाचल प्रदेश के किस स्थान में पैराग्लाइडिंग क्रॉस कंट्री प्री वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा?
उत्तर : बीड़ बिलिंग।
व्याख्या : पैराग्लाइडिंग की विश्वविख्यात घाटी बिलिंग में अक्तूबर में सात दिवसीय पैराग्लाइडिंग प्री वल्र्ड कप का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन 26 अक्तूबर से दो नवंबर, 2023 के बीच किया जाएगा। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन वर्ष 2015 में पहली बार पैराग्लाइडिंग वल्र्ड कप का सफल आयोजन करवा चुकी है।
इसे भी पढ़ें :
| History of Himachal Pradesh | Click here |
| HP GK (MCQ) | Click here |
| Join Whatsapp Group | Click here |
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने किसे राज्य जल उपकर (वाटरसेस) आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर : अमिताभ अवस्थी।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी को राज्य जल उपकर (वाटरसेस) आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आयोग जल उपकर से संबंधित तमाम अपीलों की सुनवाई करेगा। आयोग हिमाचल प्रदेश जल विद्युत उत्पादन पर जल उपकर अधिनियम-2023 के अनुसार काम करेगा। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य अपना कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
4. हिमाचल प्रदेश ने ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स-2023 में कितने पदक जीते ?
उत्तर : तीन।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश ने ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स-2023 में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में फिर से अपनी पहचान बनाई है। विभिन्न श्रेणियों में राज्य की ओर से की गई अनुकरणीय पहल के लिए यह पुरस्कार मिले हैं हैं। इन पुरस्कारों में एक स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल उत्कृष्टता की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।
HP Current Affairs – 4th Week of July 2023
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment