HP Current Affairs -4th Week of May 2022
- ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्त्वाधान में 31वीं नॉर्थ एंड ईस्ट इंडिया ताइक्वांडो आईटीएफ प्रतियोगिता हिमाचल के किस स्थान में आयोजित की गई ?
उत्तर : डलहौजी (चम्बा)
व्याख्या : यूथ होस्टल डलहौजी में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्त्वाधान में आयोजित 31वीं नॉर्थ एंड ईस्ट इंडिया ताइक्वांडो आईटीएफ चैंपियनशिप की ओवर ऑल ट्रॉफी पर दिल्ली की टीम ने कब्जा किया। दिल्ली की टीम ने चैंपियनशिप में 70 स्वर्ण, 45 रजत व 85 कांस्य पदक हासिल किए। चैंपियनशिप की फस्र्ट रनरअप कर्नाटक और सेकेंड रनरअप गुजरात की टीम रहीं।
- चम्बा कशीदाकारी पर लिखित पुस्तक ” कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफ आर्टिसन्स फॉर द सस्टेनेंस ऑफ ट्रेडिशनल चंबा एम्ब्रायडरी” किसकी रचना है ?
उत्तर : डॉ. रोहिणी अरोड़ा।
व्याख्या : हाल ही में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर डॉ. रोहिणी अरोड़ा द्वारा लिखित पुस्तक कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफ आर्टिसन्स फॉर द सस्टेनेंस ऑफ ट्रेडिशनल चंबा एम्ब्रायडरी का विमोचन किया। यह पुस्तक पारंपरिक विषयों, डिजाइनों और रूपांकनों से संबंधित दस्तकारों के लिए संदर्भ सामग्री के रूप में उपयोगी होगी।
- हाल ही में पर्वतारोही बलजीत कौर ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतेह किया। उनका संबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से है ?
उत्तर : सोलन जिला।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के सोलन के ममलेग गांव की बेटी बलजीत कौर ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा फहराया है. बलजीत शनिवार 21 मई को सुबह 4.30 बजे एवरेस्ट पर पहुंचे और दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ गए। वह पहली महिला भारतीय पर्वतारोही हैं, जिन्होंने 24 दिनों में 8,000 मीटर से ऊपर चार पर्वत चोटियों को फतह करने का रिकॉर्ड बनाया है।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना को मंजूरी प्रदान की गई। यह योजना किन विभागों के सयुंक्त प्रयासों से चलाई जाएगी ?
उत्तर : केंद्र और राज्य सरकार तथा महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रारम्भिक शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना को मंजूरी प्रदान की गई। यह योजना केंद्र और राज्य सरकार तथा महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रारम्भिक शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त प्रयासों से चलाई जाएगी। इस योजना का बजट 65 करोड़ रुपये है। यह दस्त, निमोनिया और एनीमिया जैसी बीमारियों का मुकाबला कर बचपन में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए मील पत्थर साबित होगी।
- हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर : न्यायमूर्ति सबीना।
व्याख्या : न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 24 मई को सेवानिवृत हुए।
- केरल में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने हॉकी में कौन सा पदक जीता ?
उत्तर : स्वर्ण।
व्याख्या : केरल में राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता है। प्रदेश की हॉकी टीम ने फाइनल में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और मेजबान केरल की टीम को 3-0 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता।
- सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के पहले कुलपति किसे नियुक्त किया ?
उत्तर : डॉ देवदत्त शर्मा।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के जियोग्राफी विभाग के अध्यक्ष डॉ देवदत्त शर्मा सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के पहले कुलपति नियुक्त किए। वह यूजीसी के ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक भी रह चुके हैं।
HP Current Affairs -4th Week of May 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
Leave a Comment