HP Current Affairs – 4th Week of October 2021
- बेटी है अनमोल’ योजना के तहत 1 जनवरी, 2018 से 30 जून, 2021 तक हिमाचल प्रदेश की बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए कितनी राशि व्यय की गई ?
उत्तर : 3091.56 लाख रूपये।
व्याख्या : बेटी है अनमोल’ योजना के तहत 1 जनवरी, 2018 से 30 जून, 2021 तक 3091.56 लाख रूपये व्यय हुए। इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में 16443 बालिकाएँ और दूसरे चरण में 87179 बालिकाएँ लाभान्वित हुई हैं।
बेटी है अनमोल योजना :
बेटी है अनमोल योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले चिन्हित परिवारों की दो बालिकाओं के जन्म के पश्चात् प्रत्येक बालिका को 12-12 हजार रूपये प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार करना और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता करना है। बालिका के बैंक या डाकघर खाते में 12 हजार रूपये की राशि जमा की जाती है ,जिसे 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर निकाला जा सकता है।
प्रदेश में लड़कियों को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य में स्कूली शिक्षा से लेकर स्नातक तक बालिकाओं को छात्रवृतियां भी प्रदान की जाती है। राज्य में बालिकाओं को पहली से तीसरी कक्षा तक प्रतिवर्ष 450 रूपये ,चौथी कक्षा में 750 रूपये ,पांचवी कक्षा में 900 रूपये , कक्षा छठी से सातवीं में 1050, आठवीं कक्षा में 1200 रूपये , नौंवी कक्षा से दसवीं कक्षा में 1500 रूपये तथा 11 वीं और 12 वीं कक्षा में 2250 रूपये प्रतिवर्ष छात्रवृति प्रदान की जा रही है।
- हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला है जो देश का ऐसा जिला बन गया है जहाँ पर 100 % योग्य आबादी को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है ?
उत्तर : किन्नौर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश का जिला किन्नौर देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है।
- हाल ही में खबरों में रहा बुरन दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर : किन्नौर।
व्याख्या : बुरन दर्रा किनौर जिले में 15 हजार फ़ीट की ऊंचाई में स्थित है। इस दर्रे में मुंबई के तीन ट्रैकरों की मृत्यु हुई।
- हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव (12 जनवरी 2022 से 16 जनवरी,2022 ) मनाया जाएगा ?
उत्तर : धर्मशाला।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में पहली बार 12 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
- हिमाचल प्रदेश में डिफेन्स मेनुफेक्चरिंग पार्क कहाँ पर बनाया जाएगा ?
उत्तर : नालागढ़ में।
व्याख्या : डिफेन्स मेनुफेक्चरिंग पार्क सोलन जिले के नालागढ़ में बनाया जाएगा। यह पार्क 1000 एकड़ भूमि में बनकर तैयार होगा।
- किन्नौर जिले की किन तीन पंचायतों के लोगों ने मंडी लोकसभा उप-चुनाव का विरोध करते हुए वोट नहीं डाले ?
उत्तर : रारंग, जंगी और आकपा।
व्याख्या : किन्नौर जिले की रारंग, जंगी और आकपा पंचायतों ने प्रस्तावित जंगी थोपर पोवारी परियोजना को रद्द करने की मांग को लेकर मंडी लोकसभा उप चुनाव का वहिष्कार किया।
- दुनिया के सबसे ऊँचे मतदान केंद्र टशीगंग की ऊंचाई कितनी है ?
उत्तर : 15255 फीट।
व्याख्या : विश्व के सबसे ऊँचे मतदान केंद्र टशीगंग की ऊंचाई 15255 फ़ीट है। इस मतदान केंद्र में 30 अक्टूबर 2021 को हुए मंडी लोकसभा उप चुनाव में 100 % मतदान हुआ। यहाँ सबसे अधिक उम्र के मतदाता सोनम डोलमा (76 ) ने अपना पहला मत डाला।
- हिमाचल प्रदेश में किसे लोक निर्माण विभाग (PWD) की पहली महिला मुखिया बनाया ?
उत्तर : अर्चना ठाकुर।
व्याख्या : अर्चना ठाकुर को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) की पहली महिला मुखिया (ई.एन.सी.) बनाया। बीते सप्ताह ही सरकार ने उन्हें PWD ई.एन.सी. (प्रोजेक्ट) नियुक्त किया था।
- टशीगंग के बाद अब किस गांव में विश्व का सबसे ऊंचाई में स्थित मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव है ?
उत्तर : कौमिक गांव (स्पीति घाटी )
HP Current Affairs – 4th Week of October 2021
Also Read : More Himachal Current Affairs
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
Leave a Comment