HP Current Affairs (April 3rd and 4th Week)
- 15 अप्रैल 2021 को हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कहाँ पर मनाया गया ?
उत्तर : पधर (जिला मंडी )
- किशाऊ बाँध परियोजना किन दो राज्यों की सीमा पर बन रहा है ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड।
व्याख्या : हाल ही में किशाऊ बांध परियोजना की डीपीआर में संशोधित करने हेतु उत्तराखंड शासन ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के परियोजना प्रबंधक को एक करोड़ रूपए खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की है। बांध का कुल डूबा क्षेत्र 2950 हेक्टेयर हैं , जिसमें हिमाचल का 1498 हेक्टेयर व उत्तराखंड का 1452 हेक्टेयर क्षेत्र है। इस बांध की ऊंचाई 236 मीटर और विद्युत उत्पादन क्षमता 660 मेगावाट होगी। बांध के जलाशय से छः राज्यों की 97,076 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी।
- हिमाचल प्रदेश का कौन सा अस्पताल कायाकल्प अवार्ड के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान में रहा ?
उत्तर : किनौर का क्षेत्रीय अस्पताल।
व्याख्या : नेशनल हेल्थ मिशन हिमाचल ने कायाकल्प अवार्ड के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अस्पतालों की सूची जारी की। केटेगरी -एक में पहला इनाम किन्नौर के रीजनल अस्पताल को मिला जबकि केटेगरी -दो में चम्बा का सीएच डलहौजी प्रथम स्थान पर रहा।
- प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार बद्री सिंह भाटिया का संबंध हिमाचल के किस जिले से हैं ?
उत्तर : जिला सोलन।
व्याख्या : हिमाचल के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार बद्री सिंह भाटिया का हाल ही में निधन हो गया। बद्री सिंह भाटिया सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के निवासी थे। उन्होंने कविता ,उपन्यास और लघु कथाओं पर सोलह से अधिक पुस्तकें लिखीं है। वह वर्ष 2005 में सुचना एवं जन संपर्क विभाग के प्रकाशन, हिमप्रस्थ संपादक के पद से सेवानिवृत हुए थे।
- “हिमाचल प्रदेश के पांच सपूत” पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर : शिव सिंह चौहान।
व्याख्या : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गत दिनों राजभवन शिमला में साहित्यकार , समाजसेवी और सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत अधकारी शिव सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक ” हिमाचल प्रदेश के पांच सपूत का विमोचन किया। यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के राज्य के विकास में योगदान पर केंद्रित है।
- हिमाचल प्रदेश के किस जगह में देश में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा ?
उत्तर : सिस्सू (लाहौल-स्पीति )
व्याख्या : जिला लाहौल -स्पीति के सिस्सू में देश में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल से आठ किमी दूर 11000 फ़ीट की ऊंचाई पर बनने वाला 10000 दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम देश में सबसे ऊँचा होगा।
- आँखें स्कैन कर डिपो में राशन देने वाला देश का पहला राज्य कौन बनेगा ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आँखे स्कैन कर राशन आबंटित करने करने वाली मशीनें स्थापित की जा रही है। ऐसी व्यवस्था करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य होगा।
- सोमेश गोयल द्वारा संकलित ” कॉफ़ी टेबल बुक हिमाचल बर्ड्स अ विज़ुअल ट्रीट” का विमोचन किसने किया ?
उत्तर : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।
व्याख्या : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमेश गोयल द्वारा संकलित “कॉफ़ी टेबल बुक हिमाचल बर्ड्स अ विज़ुअल ट्रीट” का विमोचन किसने किया। सोमेश गोयल ने प्रदेश के 672 पक्षियों और 31 महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्रों की एक सूची तैयार की है।
- पंचायती राज दिवस पर हिमाचल को किस पुरस्कार से सम्मानित किया ?
उत्तर : ई-पंचायत राज्य पुरस्कार।
व्याख्या : हिमाचल को ई-पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ हिमाचल की आठ पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिओं को विभिन्न राष्ट्रिय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
- हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों में मॉडल कृषि फार्म विकसित किये जाएंगे ?
उत्तर : चार जिलों में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में मॉडल कृषि फार्म विकसित किए जाएंगे। जिला लाहौल-स्पीति में मटर के उन्नत बीज का फार्म विकसित किया जाएगा। ऊना जिले में आलू बीज उत्पादन के लिए आधुनिक फार्म तैयार करेंगे। सोलन में सब्जी बीज और काँगड़ा जिले के बैजनाथ में उन्नत गेहूं बीज की पैदावार के लिए आधुनिक फार्म विकसित किए जाएंगे। राज्य कृषि विभाग के कुल 36 फार्म सक्रिय है।
- हिमाचल प्रदेश का एकमात्र छरमा प्रोसेसिंग प्लांट किस जिले में है ?
उत्तर : कुल्लू।
व्याख्या : एशिया की सबसे बड़ी संस्था एलपीएस (लाहौल पोटैटो सोसाइटी ) ने कुल्लू-मनाली के बीच पड़ने वाले रायसन में छरमा प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया है। इसकी लीज ख़त्म होने की बजह से इस प्लांट को हटाया जा सकता है।
HP Current Affairs (April 3rd and 4th Week)
Read Also : More HP Current Affairs
- Jal Shakti Division Sunni Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -3
- Himachal Pradesh Gazetted And Restricted Holidays List 2026
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -2
- HPRCA Hamirpur : Special Educator (VI-XII) Post Code-25023 CBT Result 2026
Leave a Comment