HP Current Affairs in Hindi -06 April 2022
- प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश के किस जिले को देश भर में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
उत्तर : हमीरपुर।
व्याख्या : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले को देशभर में प्रथम पुरस्कार मिला है। जिला के अनुसूचित जाति बहुल गांवों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने और विकास कार्य करवाने में हमीरपुर जिला अव्वल रहा है।
निर्धारित कुल 40 अंकों में से देशभर में सर्वाधिक 38 अंक हासिल कर हमीरपुर जिला को देशभर में पहले पायदान पर रहा है। जबकि, 36 अंकों के साथ असम दूसरे और 34 अंकों के साथ मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा है। चयनित गांव में गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव करवाने, लिंगानुपात में सुधार करने, गांव में सड़क निर्माण, पेयजल, घर अनुदान योजना, स्कूल भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं और गांव में सोलर लाइटें लगाने समेत अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। करीब 82 फीसदी विकास योजनाएं धरातल पर लागू हो चुकी हैं।
- हिमाचल प्रदेश की एकमात्र टिशू कल्चर लैब कहाँ स्थापित की गई है ?
उत्तर : चायल के महोगबाग।
व्याख्या : चायल के महोगबाग में टिशू कल्चर लैब स्थापित की गई है। यहाँ पर सेब के रूट स्टॉक तैयार किए जाते हैं तथा 70 तरह के फूलों को भी तैयार किया जाता है।
HP Current Affairs in Hindi -06 April 2022
Read Also : More HP Current Affairs
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment