HP Current Affairs in Hindi – 1st Week of September 2022
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में 500 मेगावाट क्षमता की डुग्गर जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है ?
उत्तर : चम्बा जिला।
व्याख्या : हिमाचल में 500 मेगावाट क्षमता की डुगर जल विद्युत परियोजना तथा 42 मेगावाट क्षमता की बग्गी जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए एग्रीमेंट साइन कर दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से ऊर्जा विभाग के निदेशक हरिकेश मीणा, NHPC की ओर से महाप्रबंधक (विद्युत) सुरेश कुमार तथा BBMB के सचिव सतीश कुमार सिंगला ने एग्रीमेंट पर साइन किए। चम्बा जिले के किलाड़ में डुगर परियोजना का निर्माण NHPC तथा मंडी में बग्गी परियोजना का निर्माण BBMB करेगा।
- “आजादी का अमृत महोत्सव” के कार्यक्रमों के तहत अंतराष्टीय साहित्य उत्सव का आयोजन हिमाचल प्रदेश के किस शहर में हुआ ?
उत्तर : शिमला।
- सरला कुमारी द्वारा लिखित पुस्तक “हिमाचली जन-जीवन” का विमोचन किसने किया ?
उत्तर : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर।
व्याख्या : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में सरला कुमारी की पुस्तक ‘हिमाचली जन-जीवन’ और गिरधारी शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘जीवन अनंत खोज’ का विमोचन किया।
- हिमाचल प्रदेश के कितने पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर : 112 पुलिस कर्मियों को । - विश्व के सबसे बड़े पेन की स्थापना हिमाचल प्रदेश के किस स्कूल में की गई ?
उत्तर : सिरमौर जिला के नौरंगाबाद उच्च विद्यालय में।
व्याख्या : शिक्षण अधिगम तकनीक युक्त विश्व के सबसे बड़े पेन की स्थापना आखिरकार हिमाचल में सिरमौर जिला के नौरंगाबाद उच्च विद्यालय में हो गई है। 20 फुट लंबा यह पेन 45 किलोग्राम का है। इसमें लिखने की व्यवस्था भी रखी गई है। साथ ही अध्यापक की अनुपस्थिति में यह पेन शिक्षण कार्य भी कर सकता है। यह पेन साउंड सेंसर से लैस है। यदि कोई शिक्षक अगले दिन अवकाश करने वाला है, तो संबंधित अध्यापक अपना लैक्चर रिकार्ड कर पेन के जरिए बच्चों को पढ़ा सकता है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। यही नहीं, इस पेन में लगे कैमरे से विद्यालय के प्रांगण पर नजर रखी जा सकती है।
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ” मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना” के तहत शोधार्थी को हर महीने कितने रुपये की फ़ेलोशिप दी जाएगी ?
उत्तर : 3000 रुपये।
व्याख्या : मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के तहत शोधार्थियों को पंजीकरण के बाद 3 सालों तक हर महीने 3 हजार रुपए बतौर फेलोशिप सरकार देगी। विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए यह योजना आरंभ की गई हैं।
- रक्षा मंत्रालय ने चम्बा की किस महिला को हस्तनिर्मित चम्बा रुमाल को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया ?
उत्तर : दिनेश कुमारी। - हाल ही में किसने “मिस अर्थ इंडिया 2022” का खिताब जीता ?
उत्तर : बंशिका परमार।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की बेटी वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया 2022 का प्रतिष्ठित ताज जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
HP Current Affairs in Hindi – 1st Week of September 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment