HP Current Affairs in Hindi – 24 March 2022
- जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कब से राष्ट्रीय स्तर की अल्पाइन स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ?
उत्तर : 2 अप्रैल, 2022।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में दो अप्रैल से राष्ट्रीय स्तर की अल्पाइन स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन, लाहौल-स्पीति प्रशासन और स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सहयोग से प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें देशभर के स्कीयर्स भाग लेंगे।
- टीबी उन्मूलन में हिमाचल प्रदेश, देशभर में किस स्थान पर रहा ?
उत्तर : प्रथम स्थान।
व्याख्या : टीबी उन्मूलन में हिमाचल प्रदेश ने देश के बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर है। 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले राज्यों का आकलन करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं।
भारत सरकार ने टीबी उन्मूलन के लिए राज्य और जिला स्तर पर उप राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया है। वर्ष 2021-22 के लिए प्रदेश के सभी जिलों को नामांकित किया गया। राज्य के आठ जिले हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति ऊना को सिल्वर मेडल जबकि चंबा, सिरमौर और जिला सोलन को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।
किस जिले मेें कितने मरीज
बिलासपुर – 452
चंबा – 1087
हमीरपुर – 843
कांगड़ा – 2878
किन्नौर – 2878
कुल्लू – 1133
लाहौल स्पीति – 25
मंडी – 2046
शिमला – 2280
सिरमौर – 944
सोलन – 2017
ऊना – 682
HP Current Affairs in Hindi – 24 March 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HPRCA Hamirpur Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 -Apply Online
- HPRCA Hamirpur HP Patwari Recruitment 2026
- HPPSC Shimla All Latest Notification -December 2025
- HPU Shimla All Latest Notifications -December 2025
- SSC Constable (GD) And Rifleman (GD) Recruitment 2026