HP Current Affairs in Hindi -2nd And 3rd Week of August 2022
- अटल इंडोर स्टेडियम नूरपुर में रविवार को संपन्न हुई 43वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में लड़कियों के वर्ग में किस जिले की टीम विजेता रही?
उत्तर : सिरमौर।
व्याख्या : अटल इंडोर स्टेडियम नूरपुर में रविवार को संपन्न हुई 43वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में लड़कियों के वर्ग में सिरमौर जिला की टीम विजेता, जबकि डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की टीम उपविजेता रही। पुरुषों के मुकाबले में ऊना जिला पहले जबकि मंडी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
- 76वें स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के कितने अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया गया?
उत्तर : चार।
व्याख्या : विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोलन वीरेंद्र शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। तीन अन्य आईपीएस अधिकारी आईजी कल्याण एवं प्रशासनिक पुलिस मुख्यालय दिनेश कुमार यादव, पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार पीटीसी डरोह, पुलिस उप निरीक्षक किशोर कुमार टीटीआर यूनिट शिमला को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
- हिमाचल प्रदेश सरकार की ” मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना” के तहत प्रदेश में अभी तक कितने परिवार लाभान्वित हो चुके हैं ?
उत्तर : 3.34 लाख।
व्याख्या : मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में अभी तक 3.34 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं, जिस पर 131 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका सिंह ठाकुर कहाँ से संबंध रखती है ?
उत्तर : रोहड़ू (हिमाचल प्रदेश)।
व्याख्या : राष्ट्रमंडल खेलों के बाद रजत पदक विजेता रेणुका अपने शानदार अभियान के दम पर गेंदबाजों की आईसीसी महिला T20 रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग लगाते हुए अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 18वें स्थान पर पहुंच गईं हैं।
- रैहली मेला हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में मनाया जाता है?
उत्तर : ठियोग (जिला शिमला)।
व्याख्या : हाल ही में ठियोग में होने वाले रैहली मेला को राज्य स्तरीय दर्जा दिया गया।
- हाल ही कितने विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन सेवा शुरू की गई?
उत्तर : 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए।
व्याख्या : सिरमौर के सराहां में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन सेवा के अंतर्गत 10 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- देश भर में जल संरक्षण को लेकर शुरू किए गए अमृत सरोवर अभियान में हिमाचल प्रदेश का कौन-सा जिला प्रथम रहा ?
उत्तर : सिरमौर।
व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में जल संरक्षण को लेकर शुरू किए गए अमृत सरोवर अभियान में जिला सिरमौर ने प्रदेश भर में अव्वल स्थान हासिल किया है। सिरमौर ने निर्धारित 75 अमृत सरोवर का लक्ष्य 15 अगस्त से पहले ही पूरा कर लिया है। मंडी इस मामले में 73 अमृत सरोवर तैयार कर दूसरे स्थान पर, जबकि चंबा ने 61 अमृत सरोवर बनाकर तीसरा स्थान अर्जित किया है।
HP Current Affairs in Hindi -2nd And 3rd Week of August 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment