HP Current Affairs in Hindi -3rd Week of April 2023
- लोक गायक करनैल राणा को हिमाचल सरकार द्वारा किस पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर : हिमाचल गौरव पुरस्कार।
व्याख्या : प्रदेश की समृद्ध सांकृतिक विरासत और लोकगीतों को संरक्षित करने के लिए लोक गायक करनैल राणा को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल की आठ विभूतियों को हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार प्रदान किए।
- नीति आयोग ने टीबी उन्मूलन में किए गए प्रयासों में संपूर्ण भारत में हिमाचल प्रदेश को कौन सा स्थान दिया है?
उत्तर : प्रथम स्थान।
व्याख्या : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल देशभर में फिर अव्वल आया है। पिछले चार सालों से हिमाचल प्रदेश को टीबी उन्मूलन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार हासिल हो रहा है। 2022 में टीबी उन्मूलन की दिशा में हिमाचल प्रदेश के जिला लाहुल एवं स्पीति सहित आठ जिलों को कांस्य पदक और चार जिलों ने रजत पदक जीते हैं। नीति आयोग ने टीबी उन्मूलन में किए गए प्रयासों में संपूर्ण भारत में हिमाचल प्रदेश को प्रथम स्थान दिया है। भारत सरकार ने राज्य को 2019, 2020, 2021 और 2022 में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों के रूप में सम्मानित किया था। हिमाचल प्रदेश में टीबी जांच दर देशभर में सबसे अधिक है।
- हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया ?
उत्तर : न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान।
व्याख्या : न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना के सेवानिवृत होने पर न्यायाधीश तरलोक सिंह को यह जिम्मा सौंपा गया है।
- अन्नपूर्णा चोटी को सफलतापूर्वक फतह करने वाले हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिला के, पहले यंग सिविलियन कौन बने हैं?
उत्तर : अमित नेगी।
व्याख्या : 16 अप्रैल 2023 तारीख को हिमाचल प्रदेश के सिविलियन पर्वतारोही अमित नेगी ने अन्नपूर्णा 1 (8091 मी) पर विजय प्राप्त की है। विश्व के सबसे घातक पर्वत अन्नपूर्णा को सफलतापूर्वक फतह करने के बाद अमित नेगी ऐसा करने वाले, हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिला के, पहले यंग सिविलियन बने हैं। इससे पहले अमित नेगी 2021 में एवरेस्ट ( 8848.86m) और 2022 में कंचनजंगा (8,586 m) पर भी तिरंगा फहरा चुके हैं। इस कामयाबी से वह 2023 शिखर सम्मेलन सीजन जीतने वाले भारत के पहले पर्वतारोही बने हैं।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है?
उत्तर : रणधीर ठाकुर।
व्याख्या : मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट के रणधीर ठाकुर को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। सधोट गांव के निवासी श्री ठाकुर इससे पहले इंटेल फाउंड्री सर्विसेज के अध्यक्ष थे। वह सेमी कंडक्टर उद्योग के दिग्गज हैं। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) की स्थापना वर्ष 2020 में टाटा समूह के एक नए उद्यम के रूप में की गई थी।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस शहर में जी 20 सम्मेलन आयोजित किया गया?
उत्तर : धर्मशाला।
व्याख्या : पर्यटन नगरी धर्मशाला के इतिहास में एक और नया तमगा जुड़ा गया है। दुनिया के 20 प्रभावशाली देशों के प्रतिनिधियों द्वारा जी-20 की अहम बैठक में इंटरनेशनल मुद्दों पर चर्चा का धर्मशाला गवाह बन गया है। देवभूमि को पहली बार जी-20 सरीखा बड़ा इवेंट मिलना बेहद उत्साहवर्धक रहा।
- आसियान-इंडिया यूथ सम्मिट हिमाचल में कहां आयोजित किया जाएगा?
उत्तर : धर्मशाला।
व्याख्या : आसियान-इंडिया यूथ सम्मिट का धर्मशाला में मई माह में आयोजन किया जाएगा। इसके तहत अब 2021-25 के वर्क प्लान के तहत मई-2023 में धर्मशाला में आसियान देशों के 100 युवा नई पहल करने को एकत्रित होंगे। आसियान देशों की समूह की ओर से ही असियान सम्मिट यूथ की नींव रखी गई है। धर्मशाला में होने वाले सम्मिट की आगामी कड़ी में असियान देशों में से मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, लॉओस, बु्रनेई, कंबोडिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, म्यांमार, थाईलैंड सहित मेज़बान भारत के डेलिगेटेस मुख्य रूप से भाग लेंगे।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर।
व्याख्या : न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर को अकादमी के शासक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, न्यायाधीश संदीप शर्मा, महाधिवक्ता, प्रधान सचिव गृह, प्रधान सचिव वित्त और हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी के निदेशक को इसका सदस्य बनाया गया है।
- अज्ञात शवों की पहचान करने के लिए डीएनए डेटाबेस बनाने वाला पहला राज्य कौन बना?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश अज्ञात शवों का डीएनए डेटाबेस तैयार करने वाला ”पहला राज्य” बन गया है। यह प्रक्रिया पिछले साल अप्रैल में शुरू की गई थी और अब तक अज्ञात शवों के 150 डीएनए नमूनों के रिकॉर्ड को डेटाबेस में संगृहित किया गया है।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की टीबी उन्मूलन टीम को हिमाचल सरकार द्वारा हिमाचल दिवस पर किस पुरस्कार से सम्मानित किया ?
उत्तर : सिविल सेवा पुरस्कार।
व्याख्या : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की टीबी उन्मूलन टीम को सिविल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया।
HP Current Affairs in Hindi -3rd Week of April 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026

- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026

- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online

- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online

- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)

Leave a Comment