HP Current Affairs (2nd Week of July 2021)
- किस आयु वर्ग के नागरिकों को बिना प्रीमियम हिमकेयर योजना में शामिल किया जाएगा ?
उत्तर : 70 साल से ऊपर वरिष्ठ नागरिकों को।
व्याख्या : अनाथ बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को बिना प्रीमियम हिमकेयर योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। इससे 1500 अनाथ बच्चे और 70 वर्ष से अधिक आयु के 16304 वरिष्ठ लोग लाभान्वित होंगे।
- छः बार मुख्यमंत्री और पांच बार सांसद रहे हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जिनका हाल ही में निधन हुआ , उनका संबंध किस रियासत से है ?
उत्तर : बुशहर रियासत से।
व्याख्या : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय नेता और छह बार मुख्यमंत्री , पांच बार सांसद रहे वीरभद्र सिंह का इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज शिमला में 8 जुलाई 2021 देहांत हुआ। वीरभद्र सिंह बुशहर रियासत के 122 वें राजा थे उनका जन्म 23 जून 1934 में हुआ था।
- जिला लाहौल स्पीति में करवाई गई “ग्रे-घोस्ट एम टीबी साइकिल रैली” में पुरुषों के एलीट वर्ग में कौन प्रथम स्थान पर रहा ?
उत्तर : शिवेन।
व्याख्या : देश की दूसरी सबसे ऊँचाई पर करवाई गई ‘ग्रे-घोस्ट एम टीबी साइकिल रैली से अंतराष्ट्रीय साइकिलिस्ट शिवेन पुरुषों के एलीट वर्ग में प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने 50 किमी लम्बी दुरी को एक घंटा 51 मिनट में पूरा किया।
- देश में पहली बार “मॉन्क फ्रूट” का उत्पादन कहाँ किया जा रहा है ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : मूलरूप से चीन में पाया जाने वाला ‘मॉन्क फ्रूट ‘ पहली बार देश में उगाया जाएगा। सीएसआईआर-आइएचबीटी ने प्रसंस्करण तकनीक विकसित की। उन्होंने कुल्लू जिला के रायसन में प्रगतिशील किसान मानव खुल्लर के खेत में इसके पौधे लगाकर प्रदेश में मॉन्क फलों की खेती के कार्यक्रम की शुरुआत की।
- हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन सा विभाग दिया गया ?
उत्तर : युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय।
HP Current Affairs (2nd Week of July 2021)
Read Also : More HP Current Affairs in Hindi
- Third BIMSTEC Conference on Traditional Medicine 2026 MCQs
- Jal Shakti Division Anni Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- DAV Public Schools Rehan Kangra HP Teaching and Non-Teaching Staff Recruitment 2026
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
Leave a Comment