भारतीय एयर पिस्टल शूटर ईशा सिंह की बायोग्राफी
ईशा सिंह एक भारतीय एयर पिस्टल शूटर हैं जो मुख्य रूप से 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धाओं में भाग लेती हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में शूटिंग में काफी अच्छा नाम बना लिया है। ईशा के पिता सचिन सिंह मोटरस्पोर्ट्स में नेशनल रैली चैंपियन रह चुके हैं। इसलिए उनमें एक एथलीट वाले गुण अपने पिता से ही मिले हैं।
ईशा सिंह का जीवन परिचय
| जन्म तिथि | 01 जनवरी 2005 |
| जन्म स्थान | सिकंदराबाद , हैदराबाद |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| विद्यालय | रेकेलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, हैदराबाद |
परिवार :
| माता का नाम | सचिन सिंह (रैली ड्राइवर और स्पोर्ट्स शॉप चलाते हैं) |
| पिता का नाम | श्रीलथा |
उपलब्धि :
| टूर्नामेंट | पदक | इवेंट |
| 2023 बाकू वर्ल्ड चैंपियनशिप्स | स्वर्ण | 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम |
| 2023 बाकू वर्ल्ड चैंपियनशिप्स | स्वर्ण | 25 मीटर पिस्टल टीम |
| 2022 कायरो जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप्स | स्वर्ण | 25 मीटर पिस्टल |
| 2022 कायरो जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप्स | स्वर्ण | 10 मीटर एयर पिस्टल टीम |
| 2022 कायरो जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप्स | स्वर्ण | 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम |
| 2021 लीमा जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप्स | रजत | 10 मीटर एयर पिस्टल |
| 2022 कायरो जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप्स | ब्रॉन्ज | 25 मीटर पिस्टल टीम |
करियर की शुरुआत
ईशा के पिता सचिन सिंह मोटरस्पोर्ट्स में नेशनल रैली चैंपियन रह चुके हैं। इसलिए उनमें एक एथलीट वाले गुण अपने पिता से ही मिले हैं। ईशा अभी केवल 18 साल की हैं और उन्होंने नौ वर्ष की उम्र से ही शूटिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। साल 2014 में ईशा ने पहली बार बंदूक पकड़ी थी। उन्होंने साल 2018 में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का खिताब जीता। महज 13 वर्ष की उम्र में ही ईशा ने कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीते।
ईशा तेलंगाना में ऐसी जगह पर रहती थीं जहां आसपास कोई भी शूटिंग रेंज नहीं था, जिसके चलते उन्हें ट्रेनिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ट्रेनिंग के लिए उन्हें अपने घर से एक घंटे की दूरी पर स्थित गाचीबॉली स्टेडियम तक जाना होता था। यहां पहुचंकर ईशा मैनुअल रेंज पर प्रैक्टिस करती थीं।
पुरस्कार :
चार साल की कड़ी मेहनत के बाद नेशनल चैंपियन बनीं और अब एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत सरकार ने उन्हें साल 2020 में प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित किया था।
भारतीय एयर पिस्टल शूटर ईशा सिंह की बायोग्राफी
Read Also : Himachal Pradesh General Khowledge in Hindi
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026

- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026

- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online

- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online

- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)

Leave a Comment