मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023 -हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2023. हिमाचल प्रदेश सरकार ने “मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023” शुरू की है । 19 जून 2023 की मंत्रिमंडल बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली है। इस योजना के तहत उन विद्यार्थियों को कम दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। ताकि वे उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सपना साकार कर सके। इस योजना के तहत गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
Table of Contents
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा राज्य के गरीब विद्यार्थियों के लिए 10 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की गई है। 19 जून 2023 की मंत्रिमंडल बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली है। इस योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को 20 लाख रूपये तक 01 प्रतिशत की ब्याज दर से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023 का उद्देश्य
राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है, जिसका उद्देश्य वंचित बच्चों को वित्तीय संस्थानों या बैंकों के माध्यम से एक रुपये की ब्याज दर पर शिक्षा ऋण प्रदान करना है। जिससे संसाधनों के अभाव में राज्य का कोई भी बच्चा उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने से वंचित ना रहे। इस योजना के अंतर्गत सहभागिता संसाधनों और बैंकों के माध्यम से विद्यार्थी ऋण प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में कोई भी गरीब बच्चा वित्तीय संसाधनों के अभाव में उच्च और व्यावसायिक शिक्षा से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023 में शामिल पाठ्यक्रम :
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023 में कई पेशेवर पाठ्यक्रम शामिल हैं, जिनमें विभिन्न मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन, आईटीआई से पीएचडी पाठ्यक्रम, पॉलिटेक्निक, बी फार्मेसी, नर्सिंग, जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (जीएनएम) शामिल हैं।
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023 के तहत धनराशि एवं व्याज दर :
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023 के तहत योग्य छात्रों को एक प्रतिशत ब्याज दर से 20 लाख तक का लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। ऋण छात्रों को ट्यूशन, आवास, किताबें और उनकी शिक्षा से जुड़े अन्य संबद्ध खर्चों को कवर करने में मदद करेगा।
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023 की विशेषताएँ :
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 10 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है।
- 19 जून 2023 को हिमाचल कैबिनेट द्वारा इस योजना को मंजूरी प्रदान की गई।
- इस योजना के माध्यम से राज्य से गरीब छात्रों को 1% की ब्याज दर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा।
- वित्तीय सहायता प्राप्त कर विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस, आवास, किताब एवं शिक्षा से जुड़े अन्य खर्च वहन करने में सहायता मिल सकेगी।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2023 -हिमाचल प्रदेश
Read Also : Current Affairs of Himachal Pradesh
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools

- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

Leave a Comment