Weekly Current Affairs 02/03/2020 To 07/03/2020

Weekly Current Affairs 02/03/2020 To 07/03/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. विश्व उत्पादकता कांग्रेस के 19वें संस्करण का आयोजन 45 साल के अंतराल के बाद 6 मई से 8 मई, 2020 तक बंगलुरु में किया जायेगा।
  2. भारत सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करने के लिए कृषि विज्ञान मेला और कृषि विज्ञान केंद्र सम्मेलन का उद्घाटन कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया गया।
  3. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2020 में जीडीपी की अनुमानित वृद्धि दर 5% रहेगी।
  4. विश्व उत्पादकता कांग्रेस 2020 का आयोजन बंगलुरु शहर में किया जा रहा है।
  5. ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020’ खेलों में पंजाब यूनिवर्सिटी ने चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की, पंजाब यूनिवर्सिटी ने कुल 46 पदक जीते, इसमें 17 स्वर्ण, 19 रजत तथा 10 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी रही।
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया।
  7. भारत सरकार ने धोलावीरा: एक हड़प्पाकालीन शहर, दक्कन सल्तनत के स्मारक और किले को वर्ष 2020 के लिए विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए दो नामांकन डोजियर प्रस्तुत किए।
  8. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही में “सुपोषित माँ अभियान” लांच किया, इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है।
  9. भारत सरकार ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया। इस अभ्यारण्य में गंगा डॉल्फ़िन और गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल पाए जाते हैं।
  10. दिव्यांग कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए “EKAM Fest” नामक एक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 80 से अधिक दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों ने भाग लिया।
  11. श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने हाल ही में ‘हमसफर’ नामक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की। इस एप्प का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाउसिंग सोसाइटियों, होटलों और अस्पतालों के दरवाजे पर ईंधन की डिलीवरी करना है।
  12. संजय कुमार पांडा को तुर्की में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया।
  13. 2019-20 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान प्रत्येक्ष विदेशी निवेश 10% बढ़कर 36.76 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुंचा। सिंगापुर (11.65 बिलियन डॉलर ) सबसे बड़ा स्रोत, सेवा क्षेत्र (6.52 बिलियन) सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा ।
    Weekly Current Affairs 02/03/2020 To 07/03/2020
  14. चीन ने हाल ही में मार्च 2020 के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है।
  15. यूरोप में लक्ज़मबर्ग सार्वजनिक परिवहन के सभी रूपों को निशुल्क बनाने वाला पहला देश बन गया है।
  16. इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए QS वर्ल्ड रैंकिंग: टॉप-100 में शामिल 5 भारतीय संस्थान – IIT बॉम्बे (44), IIT दिल्ली (47), IIT खड़गपुर (86), IIT मद्रास (88) और IIT कानपुर (96), कला और मानविकी के लिए QS वर्ल्ड रैंकिंग: JNU (163वां स्थान), दिल्ली विश्वविद्यालय (231वां स्थान)।
  17. यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरिएटा ने ‘A New Era for Girls: Taking stock on 25 years of progress’ रिपोर्ट जारी की।
  18. आर्किटेक्ट यवोन फैरेल और शेली मैकनामारा को हाल ही में 2020 प्रित्जकर पुरस्कार के लिए चुना गया है, प्रित्जकर पुरस्कार वास्तुकला के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान है।
  19. महाराष्ट्र केऔरंगाबाद एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा’ कर दिया गया।
  20. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी अमृत कौर को टाइम पत्रिका द्वारा दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया। जिन्होंने पिछली शताब्दी को परिभाषित किया।
  21. भारत के नए मुख्य सूचना आयुक्त: बिमल जुल्का।
  22. BHOG का पूर्ण स्वरुप ‘Blissful Hygiene Offering to God’ है। यह FSSAI द्वारा जारी किया जाने वाला प्रमाण पत्र हैं। BHOG सर्टिफिकेट धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है।
  23. वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (WIHG) के द्वारा 2016 में किए गए अध्ययन के अनुसार गंगोत्री ग्लेशियर में ब्लैक कार्बन की मात्रा में 400 गुना की वृद्धि हुई है।
  24. अमेरिका स्थित लोकतंत्र वॉचडॉग ‘फ्रीडम हाउस’ की ‘फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2020’ रिपोर्ट में भारत को 83वें स्थान प्राप्त हुआ।
  25. 2020 महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (META): 76 वर्षीय थियेटर निर्देशक बैरी जॉन को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान के लिए चुना गया।
  26. नासा ने अपने मार्स 2020 रोवर का आधिकारिक नाम ‘पेरसेवेरांस’ (Perseverance) रखा। यह नाम एक स्कूली छात्र अलेक्जेंडर माथेर द्वारा सुझाया गया था।
  27. संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पेक्ट ने हाल ही में एक अध्ययन किया और इसमें पाया गया कि महिला श्रम भागीदारी 2006 में 34% से घटकर 2020 में 24.8% हो गई है।

More Current Affairs

Leave a Comment

error: Content is protected !!