Weekly Current Affairs 03 October 2021 To 17 October 2021
- 2 अक्टूबर, 2021 को लेह में दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया गया। यह खादी से बना हुआ है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने “स्मारक खादी राष्ट्रीय ध्वज” तैयार किया था। यह झंडा करीब 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है। इसका वजन करीब 1400 किलो है।
- वन्यजीव सप्ताह 2021 की थीम : Forests and Livelihoods: Sustaining People and Planet भारत 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाता है।
- 2 अक्टूबर, 2021 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भारत में 18 बाघ रेंज राज्यों में बाघ रैलियों की शुरुआत की। “वन्यजीव सप्ताह समारोह” और “आजादी का अमृत महोत्सव” के एक भाग के रूप में 51 रिजर्व में टाइगर रैलियां शुरू की गईं।
- भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने 1 अक्टूबर, 2021 को एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।
- पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने 3 अक्टूबर, 2021 को “कामधेनु दीपावली 2021 अभियान” लांच किया।
- भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
- केरल राज्य के एडयूर मिर्च और कुट्टियाट्टूर आम को हाल ही में भौगोलिक संकेत टैग (GI टैग) प्राप्त हुआ है।
- अमेरिका बेस्ड वैज्ञानिक डेविड जूलियस और अर्डेम पटापाउटियन को चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- NOAA के राष्ट्रीय पर्यावरण सूचना विश्लेषण केंद्र के अनुसार, अगस्त 2021 पृथ्वी पर छठा सबसे गर्म महीना था। अगस्त 2021, 142 वर्षों में छठा सबसे गर्म महीना था।
- रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 में भारत की बिजली की मांग 8-8.5% बढ़ने की उम्मीद है।
- ष्णकटिबंधीय चक्रवात शाहीन ओमान के तट से टकराया है और इस क्षेत्र में मानव और भौतिक क्षति हुई है। यह चक्रवात गुलाब चक्रवात का एक वंशज है।
- भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2021 स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हासेलमैन और जियोर्जियो परिसी को प्रदान किया गया।
- पेंडोरा पेपर्स जो हाल ही में खबरों में है, दुनिया भर में प्रसिद्ध हस्तियों के छिपी हुई संपत्ति, कर से बचाव और मनी लॉन्ड्रिंग पर दस्तावेज हैं।
- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में “आजादी@75 – न्यू अर्बन इंडिया” नामक एक शहरी सम्मेलन व एक्सपो का उद्घाटन किया।
- विश्व मौसम विज्ञान संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में, दुनिया भर में 3.6 बिलियन लोगों के पास प्रति वर्ष कम से कम एक महीने पानी की अपर्याप्त पहुंच थी।
- नोबेल रसायन पुरस्कार जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
- 13वां वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय G-20 सम्मेलन 6 अक्टूबर, 2021 को आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 6 अक्टूबर, 2021 को “RTS,S/AS01” नामक मलेरिया वैक्सीन को मंज़ूरी दी।
- तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया।
- 6 अक्टूबर, 2021 को अंशु मलिक 2021 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।
- विश्व डाक दिवस 2021 की थीम ‘Innovate to recover’ है।
- तेलंगाना का राज्य चुनाव आयोग स्मार्टफोन का उपयोग करके मतदान का ड्राई रन आयोजित करने जा रहा है।
- तीन अमेरिकी-आधारित अर्थशास्त्री – डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को अर्थशास्त्र के लिए 2021 का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया।
- अमोरिया समुद्री गैस्ट्रोपोड्स (घोंघे और स्लग) की एक प्रजाति है। ये शिकारी जीव ऑस्ट्रेलिया के पूरे तट के आसपास तटवर्ती और अपतटीय जल में पाए जाते हैं।
- सुनील छेत्री ने 10 अक्टूबर, 2021 को अपने 83वें मिनट के स्ट्राइक के रूप में 77वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके महान फुटबॉलर पेले की बराबरी कर ली।
- IMF के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था 2021 में 9.5%, 2022 में 8.5% की दर से बढ़ेगी।
- केंद्र सरकार ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) को “महारत्न” का दर्जा दिया है।
- जर्मन रेल ऑपरेटर डॉयचे बाहन और औद्योगिक समूह सीमेंस ने 11 अक्टूबर, 2021 को दुनिया की पहली स्वचालित और चालक रहित ट्रेन लांच की।
- हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2021 हाल ही में जारी किया गया था जिसमें 2020 के सूचकांक की तुलना में भारत की रैंक में 6 स्थान की गिरावट आई है। इस वर्ष भारत को 90वें स्थान पर रखा गया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर, 2021 को “गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान” नामक 100 लाख करोड़ रुपये का राष्ट्रीय मास्टर प्लान लॉन्च किया।
- ‘World Economic Outlook’ में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ष 2021 में लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई अर्थव्यवस्था के अपने विकास पूर्वानुमानों में सुधार किया। IMF की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 तक 6.3% और 2022 तक 2.5% की रिकवरी की उम्मीद है।
- अर्न्स्ट एंड यंग (EY) अक्षय ऊर्जा देश आकर्षण सूचकांक में भारत को तीसरे स्थान पर रखा गया है ।
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत को 116 देशों में से 101वें स्थान पर रखा गया है ।
- अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2021 का विषय “Rural women cultivating good food for all”
Weekly Current Affairs 03 October 2021 To 17 October 2021
Read Also : More Current Affairs in Hindi
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment