Weekly Current Affairs 04 July to 10 July 2021

Weekly Current Affairs 04 July to 10 July 2021

  1. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2021 की थीम ‘Rebuild better together’ है।
  2. पुष्कर सिंह धामी हाल ही में उत्तराखंड के 11वें और सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।
  3. केंद्र सरकार 5 जुलाई, 2021 को “निपुण भारत पहल” नामक एक नई योजना शुरू करने जा रही है।
  4. राजस्थान के उदयपुर के आदिवासी गांव निचला मंडवा से प्रोजेक्ट बोल्ड (Bamboo Oasis on Lands in Drought) खादी और ग्रामोद्योग आयोग की एक परियोजना को शुरू किया।
  5. आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन ने गोल्डमनी एशियन रैपिड ऑनलाइन शतरंज खिताब जीता।
  6. उष्णकटिबंधीय तूफान एल्सा (Elsa) 3 जुलाई, 2021 को मजबूत हुआ और इसका केंद्र दक्षिण-मध्य क्यूबा के पास पहुंचा।
  7. बॉक्सर एम.सी. मैरी कॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक में भारत का ध्वजवाहक चुना गया है।
  1. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शहरी माल ढुलाई दक्षता में सुधार के लिए फ्रेट स्मार्ट सिटी (Freight Smart Cities) बनाने की अपनी योजना की घोषणा की।
  2. हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली में भारत की पहली केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला स्थापित की गई।
  3. महान अभिनेता दिलीप कुमार का आज लंबी बीमारी के बाद आज मुंबई में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कैबिनेट फेरबदल से पहले 6 जुलाई, 2021 को एक नया “सहकारिता मंत्रालय” बनाने की घोषणा की।
  5. कोयला मंत्रालय के 2020-21 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत का कुल कोयला उत्पादन 2020-21 के दौरान 2.02% की गिरावट के साथ 716.084 मिलियन टन दर्ज किया गया।
  6. छत्तीसगढ़ ने सर्वाधिक 158.409 मीट्रिक टन कोयला उत्पादन दर्ज किया, उसके बाद ओडिशा और मध्य प्रदेश का स्थान रहा। झारखंड कोकिंग कोल का शीर्ष उत्पादक था।
  7. ‘तियांगोंग’ अंतरिक्ष स्टेशन चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन का प्रमुख निर्माण है। हाल ही में चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने इस स्टेशन पर देश का पहला स्पेसवॉक सफलतापूर्वक किया।
  1. कांग्रेस के दिग्गज नेता, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई, 2021 को निधन हो गया, वे 87 वर्ष के थे।
  2. बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के अधिकारियों ने संरक्षित क्षेत्र की विभिन्न श्रेणियों में 150 गिद्धों की पहचान की है।
  3. भारत ने ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों 2021 की मेजबानी की।
  4. भौगोलिक संकेत (GI) प्रमाणित भालिया किस्म के गेहूं की पहली खेप गुजरात से केन्या और श्रीलंका को निर्यात की गई, इससे गेहूं के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
  5. भारत में सालाना लगभग 7,40,000 मौतें जलवायु परिवर्तन के कारण असामान्य गर्म और ठंडे तापमान से होती है।
  6. WHO के अनुसार विश्व में कोविड-19 के कारण अब तक चार मिलियन लोगों की मौत हुई।
  7. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से इंडो-पैसिफिक बिजनेस समिट 2021 के पहले संस्करण का आयोजन किया।

Weekly Current Affairs 04 July to 10 July 2021

Read Also : More Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!