Weekly Current Affairs 05/04/2020 To 11/04/2020

Weekly Current Affairs 05/04/2020 To 11/04/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. डीआरडीओ के VRDE (Vehicle Research and Development Establishment) ने कोरोनोवायरस मामलों से निपटने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ‘पर्सनेल सेनिटाइजेशन एन्क्लोजर’ नामक फुल-बॉडी कीटाणुशोधन कक्ष विकसित किया।
  2. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक को सरकार ने PM-CARES फंड के लिए दान संग्रहण के लिए नामित किया।
  3. DRDO की RCI (Research Centre IMARAT) और TBRL (Terminal Ballistics Research Laboratory) ने COVID-19 रोगियों को संभालने वाले स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के लिए फेस प्रोटेक्शन मास्क विकसित किया।
  4. सितंबर 2022 में हांग्जो, चीन में 19वें एशियाई खेलों के शुभंकरों का अनावरण किया गया; इन 3 रोबोट्स के नाम हैं – कांग्कोंग, लियानलियन और चेनचेन।
  5. भारत के गैर-लाभकारी संगठन ARMMAN को सामाजिक उद्यमिता के लिए प्रतिष्ठित स्कोल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए इस NGO का चयन किया गया है।
  6. ऑपरेशन संजीवनी के तहत भारतीय वायु सेना के हरक्यूलिस विमान ने हाल ही में COVID 19 से निपटने के लिए सहायता के रूप में मालदीव को लगभग 6.2 टन आवश्यक दवाइयाँ मुहैया करवाई।
  7. तीसरे एशियाई युवा खेलों का आयोजन नवंबर, 2021 में चीन में किया जाएगा।
  8. रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला ने ‘JEEVAN’ नामक एक कम लागत वाला ऊर्जा कुशल वेंटिलेटर बनाया है।
  9. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 50 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर नागरिक आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत मुफ्त COVID-19 परीक्षण और उपचार के लिए पात्र होंगे।
  10. पशु अधिकार संस्था PETA (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से सम्मानित किया है।
  11. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने टैक्सी बुकिंग एप्प उबर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत उबर COVID-19 रोगियों के उपचार में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए 150 कारें उपलब्ध करवाएगा।
  12. फीफा 2020 अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में किया जायेगा, हाल ही में फीफा ने इस प्रतियोगिता को नवम्बर, 2020 तक के लिए स्थगित किया है।
  13. भारत का 12वां प्रमुख बंदरगाह, कामराजार पोर्ट तमिलनाडु में कोरोमंडल तट पर स्थित है। हाल ही में भारत सरकार ने कामराज पोर्ट लिमिटेड में अपनी 66.67% हिस्सेदारी 2,383 करोड़ रुपये में चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट को बेचीं।
  14. ओडिशा सरकार ने हाल ही में यूनिसेफ के साथ मिलकर “मो प्रतिवा” कार्यक्रम शुरू किया है।बच्चों को ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसकी थीम : COVID-19 के दौरान एक युवा नागरिक के रूप में मेरी जिम्मेदारी और लॉकडाउन के दौरान घर पर रहना।
  15. हाल ही सिविल सेवकों के संघों ने CARUNA नामक एक पहल शुरू की है। CARUNA का पूर्ण स्वरुप Civil Services Associations Reach to Support Natural Disasters है।इस पहल को कोरोना वायरस से लड़ने के सरकारी प्रयासों का समर्थन करने के लिए शुरू किया गया है।
  16. हाल ही में अमेरिका में एक बाघ COVID-19 से संक्रमित पाया गया, इसके बाद अमेरिका के सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी ने सभी चिड़ियाघरों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। यह पहली बार है जब COVID-19 संक्रमण किसी जानवर में होने की सूचना प्राप्त हुई है।
  17. 6 अप्रैल, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री और अन्य सांसदों के वेतन में 30% की कटौती करने को मंजूरी दी। उनके अलावा राष्ट्रपति, राज्यपाल और उपाध्यक्ष के वेतन में भी कटौती की जाएगी। MPLADS को 2 वर्ष के लिए स्थगित किया जायेगा।
  18. आईटी उद्योग निकाय NASSCOM ने इन्फोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी यू.बी. प्रवीण राव को 2020-21 के लिए अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है।
  19. अनुराग श्रीवास्तव ने रवीश कुमार से विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में कार्यभार संभाला।
  20. केन्द्रीय मानव संसाधन व विकास मंत्रालय ने “ MHRD AICTE COVID-19 छात्र हेल्पलाइन पोर्टल ” लॉन्च किया है। इस पोर्टल का उद्देश्य हॉस्टल और कॉलेजों को बंद करने के कारण कठिनाइयों का सामना करने वाले छात्रों की सहायता करना है।
  21. COVID-19 पर काम कर रहे स्टार्टअप्स के लिए भारत सरकार CAWACH की स्थापना की।
  22. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय राजमार्गों के 3,979 किलोमीटर के निर्माण को पूरा किया।
  23. रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) ने विप्रो के साथ मिलकर COVID-19 मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए एक अनोखी शील्ड विकसित की है। यह फुल फेस शील्ड हेल्थकेयर कर्मियों को कोरोनोवायरस संक्रमण से सीधे अनुबंधित होने से बचाएगा।
  24. दिल्ली सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के लिए 5T योजना की घोषणा की। 5T योजना में परीक्षण, ट्रेसिंग, टीमवर्क, उपचार और ट्रैकिंग शामिल हैं।
  25. संयुक्त राष्ट्र ने एशिया और प्रशांत के आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण (ESCAP), 2020 पर एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में भारत की आर्थिक विकास दर 5% थी। यह अनुमान लगाया गया है कि विकास दर 2020-21 में 4.8% तक सिकुड़ जायेगा।
  26. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने “iGOT” पोर्टल नामक एक ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल लांच किया है। iGOT का पूर्ण स्वरुप ‘Integrated Government Online Training’ है।
  27. अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में चुना है।
  28. तमिलनाडु सरकार और आईआईटी मद्रास के सहयोग से केंद्र सरकार ने “आरोग्य सेतु आईवीआरएस” नामक एक इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम पहल शुरू की है।
  29. फरवरी में भारत का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5.07% था। GDP के प्रतिशत के रूप में वित्त वर्ष 20 के लिए संशोधित राजकोषीय घाटे के लक्ष्य 3.8% है।
  30. प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित शांति हीरानंद चावला का 10 अप्रैल, 2020 को गुरुग्राम में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें बेगम अख्तर द्वारा ठुमरी, दादरा और गजल गायन का प्रशिक्षण दिया गया था।
  31. 3 अप्रैल, 2020 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 902 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 474.66 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत 8वें स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।

ll Weekly Current Affairs 05/04/2020 To 11/04/2020 ll
ll Weekly Current Affairs 05/04/2020 To 11/04/2020 ll

Previous Weeks Current Affairs

Leave a Comment