Weekly Current Affairs 15/03/2020 To 21/03/2020

Weekly Current Affairs 15/03/2020 To 21/03/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. अचंता शरथ कमल ने ITTF चैलेंजर प्लस ओमान ओपन में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता।
  2. केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने घोषणा की कि सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की अनुसूची में संशोधन करके 30 जून, 2020 तक फेस मास्क और हैंड सैनिटाइज़र को आवश्यक वस्तु के रूप में घोषित किया है।
  3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने RoDTEP (Remission of Duties or Taxes on Export Products) योजना को मंजूरी दी, जो MEIS (Merchandise Export Incentive Scheme) का स्थान लेगी।
  4. 14 मार्च, 2020 को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा ने “गंगा आमंत्रण अभियान” का आयोजन किया। यह गंगा नदी में एक ओपन वाटर राफ्टिंग और कायाकिंग अभियान है।
  5. ग्रीन हाइवेज प्रोजेक्ट में कुल लागत का 1% राजमार्ग रोपण और उसके रखरखाव के लिए खर्च किया जाता है।
  6. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस के प्रसार पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। साथ ही, सरकार ने बीमारी से लड़ने के लिए 50 बिलियन डालर का आवंटन किया है।
  7. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह की ने स्पष्ट किया कि रेलवे, बैंकों और केंद्र सरकार की नौकरियों के निचले स्तरों के आवेदकों के लिए 2021 से एक सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की जायेगी।
  8. अप्रैल से फरवरी (2019-20) की अवधि के दौरान सोने का आयात पिछले वर्ष की तुलना में 8.86% कम हो गया है। जिससे भारत का व्यापार घाटा घटकर 143.12 बिलियन डॉलर हो गया है।
  9. 2020 उत्कृष्ट महिला पत्रकार के लिए चमेली देवी जैन पुरस्कार संयुक्त रूप से ‘द वायर’ की पत्रकार आरफा खानम शेरवानी और रोहिणी मोहन को दिया गया।
  10. प्रसिद्ध कवि और मलयालम विद्वान पुथुसरी रामचंद्रन का हाल ही में 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  11. भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया।
  12. विंदर सिंह ढिल्लों को पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) का CMD नियुक्त किया गया।
  13. अनुभवी पत्रकार और राज्यसभा सदस्य पाटिल पुटप्पा का निधन हो गया। वह साप्ताहिक पत्रिका “प्रपंच” के संस्थापक और संपादक थे।
  14. फ्रांस के प्रतियोगिता प्राधिकरण ने हाल ही में अमेरिकी कंपनी एप्पल पर 1.1 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना फर्म के प्रतिस्पर्धा-विरोधी व्यवहार के लिए लगाया गया है।
  15. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘ Invincible – A Tribute to Manohar Parrikar’ पुस्तक लॉन्च की। (Weekly Current Affairs 15/03/2020 To 21/03/2020)
  16. मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2020 कैलेंडर वर्ष के लिए भारत की जीडीपी विकास दर के अनुमान को कम करके 5.3% किया।
  17. राष्ट्रपति बरहम सालेह ने अदनान जुरफी को इराक के प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया।
  18. भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य भालचंद्र मुंगेकर द्वारा लिखित ‘माई एनकाउंटर इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया गया।
  19. माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और नैसकॉम फाउंडेशन ने ‘Innovate for Accessible India’ अभियान शुरू करने के लिए भागीदारी की है। इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समान अवसरों तक बेहतर पहुंच प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है।
  20. रक्तस्त्राव को रोकने के लिए नैनो विज्ञान संस्थान ने स्टार्च आधारित ” हेमोस्टैट “ का विकास किया।
  21. स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को 7 से 20 लाख रुपये मिलते हैं। अब ठोस और तरल कचरे के प्रबंधन के लिए इन फंड्स को 5 लाख तक बढ़ाया जाएगा।
  22. इतिहास में पहली बार सर्वोच्च न्यायालय ने मणिपुर के मंत्री थुनाओजम श्यामकुमार सिंह को राज्य मंत्रिमंडल से हटा दिया। शीर्ष अदालत ने उनके विधानसभा में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।
  23. हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने SC/ST कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण हटाने के आदेश जारी किए।
  24. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार भारत विश्व में बिजली का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। दिसंबर 2019 तक, नेशनल इलेक्ट्रिक ग्रिड की कुल क्षमता 368.79 गीगावाट थी।
  25. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में 3,00,000 से 4,00,000 लोग इनडोर वायु प्रदूषण के कारण मरते हैं।
  26. अटल बीमा योजना के तहत COVID-19 से प्रभावित श्रमिकों को लाभ दिया जाएगा।
  27. 20 मार्च, 2020 को निर्भया गैंग रेप के चार दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई।
  28. विवाद से विश्वास योजना की घोषणा वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2020-21 के दौरान की थी। इस योजना का उद्देश्य प्रत्यक्ष करों पर लंबित मामलों को निपटाना है।
  29. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2020 की थीम :वन और जैव विविधता
  30. केंद्र और राज्यों के लिए राजकोषीय समेकन का रोड मैप बनाने के लिए वित्त आयोग ने श्री एन.के. सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।
  31. फिच रेटिंग्स ने अपने वैश्विक आर्थिक आउटलुक 2020 में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के अनुमान को घटाकर 5.1% किया।
  32. संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में फिनलैंड विश्व का सबसे खुशहाल देश है। जबकि भारत को 144वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  33. मई, 2020 में स्पेस एक्स पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भेजने के लिए राकेट लांच करेगी।
  34. भारतीय पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धान्त का नाम ‘लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स’ में शामिल हो गया है। उन्होंने सभी विश्व के 7 महाद्वीपों में सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

Weekly Current Affairs 15/03/2020 To 21/03/2020

Read also: हिमाचल प्रदेश के वन्यजीव अभयारण्य

Leave a Comment

error: Content is protected !!