Weekly Current affairs : 19/01/2020 to 25/01/2020

1. भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने रोम रैंकिंग सीरीज में 53 कि. ग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

2.किरण मजूमदार शॉ ( बायोटेक्नोलॉजी कंपनी की संस्थापक व चैयरपर्सन) को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया” से सम्मानित किया गया।

3. भारत सरकार ने राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम का नाम बदलकर राष्ट्रीय ट्यूबरक्लोसिस समाप्ति कार्यक्रम रखा।भारत ने 2025 तक देश से टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।

4. फिजी में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात’तीनो’ ने बहुत विनाश किया।

5. भारत ने K-4 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया।इस मिसाइल की रेंज 3500 कि..मी. है ।

6.केन्द्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने हाल ही में हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड के ब्रांड ‘अपना यूरिया -सोना उगले को लॉन्च किया।

7. आंध्रप्रदेश कैबिनेट ने राज्य के लिए तीन राजधानियां बनाने को मंजूरी दे दी है: अमरावती, विशाखापट्नम, कुरनूल।

8.हिंदी संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह को मध्यप्रदेश सरकार ने प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार-2018 के लिए चुना।

9. अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार 2019-2020 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 4.8% रहेगी। और वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2.9% रहेगी।

10. विश्व आर्थिक फोरम के सोशल मोबिलिटी सूचकांक में डेनमार्क पहले स्थान पर तथा भारत 76वें स्थान पर है।

11. ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसनारो 71 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होंगे।

12. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट ट्रेंड मॉनिटर रिपोर्ट के अनुसार 2019 में भारत को 49 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ।

13. ग्रीनपीस इंडिया रिपोर्ट के अनुसार झारखंड का झरिया भारत का सबसे प्रदूषित शहर और मिजोरम का लुंगलेई सबसे कम प्रदूषित शहर है।

14. दिव्यांश सिंह पंवर ने मेटन कप में 10 मी. एयर राईफल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता तथा अपूर्वी चंदेला ने महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राईफल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

15. दक्षिणी अमेरिकी देश गुयाना ग्रुप ऑफ 77 का अध्यक्ष बना।

16. इसरो ने व्योमित्र नामक ह्यूमनाइड रोबोट तैयार किया जो इंसानो की तरह बात करता है। इसे गगन यान को लॉन्च करने से पहले अंतरिक्ष भेज जाएगा।

17.ICICI बैंक ने एटीएम से कार्ड लैस कैश निकासी सुविधा शुरू की है।

18. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण में महाराष्ट्र ने सर्वाधिक 256 पदक जीते।

19. लोकतंत्र सूचकांक में भारत का स्थान 51वा तथा शीर्ष स्थान पर नॉर्वे का रहा।

20.वैश्विक टैलेंट प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक 2020 में भारत 72वें स्थान पर रहा और स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर रहा।

21. कटरीना सकेलारोपोलू ग्रीस की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी।

22. महाराष्ट्र औऱ मध्यप्रदेश ने स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य किया।

23. कोरोना वायरस के कारण चीन के वुहान शहर में यात्रा पर प्रतिबंध लगाया।

24. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को विश्व आर्थिक फोरम ने क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

25.लेबनॉन के प्रधानमंत्री-हसन दियाब।

26. उत्तराखंड के आपदा निम्नीकरण केंद्र को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए चुना गया।

27. ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल ने भ्र्ष्टाचार अवधारणा सूचकांक 2019 जारी किया जिसमे भारत को 80वां स्थान प्राप्त हुआ।

28.इंडिया रेटिंग्स एन्ड रिसर्च के अनुसार 2020 के लिए भारत की GDP 5.5% रहने का अनुमान लगाया।

29. ब्रैस्ट फीडिंग ट्रेंड्स इनिशिएटिव सर्वेक्षण में भारत का 78वां स्थान है जबकि पहले स्थान पर श्रीलंका के है।

30. अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस – 24 जनवरी।

Leave a Comment