Weekly Current Affairs 19/04/2020 To 25/04/2020

Weekly Current Affairs 19/04/2020 To 25/04/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. भारत की अग्रणी दुपहिया कंपनी टीवीएस ने यूनाइटेड किंगडम की 122 वर्ष पुरानी मोटरसाइकिल कंपनी ‘नॉर्टन’ का अधिग्रहण कर लिया है।
  2. वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने हाल ही में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत के जीडीपी विकास अनुमान को 3.5% के पिछले अनुमान से 1.8% तक घटा दिया है।
  3. केंद्र सरकार ने राज्यों की मदद करने के लिए हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और वॉलंटियर्स का डेटाबेस “https://covidwarriors.gov.in” निर्मित किया।
  4. खेल पत्रकार समीर गोस्वामी का कोलकाता में 65 वर्ष की आयु में निधन।
  5. गृह मंत्रालय के तहत संचालित साइबर समन्वय केंद्र (CyCord) ने ज़ूम एप्लीकेशन को साइबर अपराधों के लिए संबेदनशील माना।
  6. हाल ही में दिल्ली सरकार ने डोर टू डोर सर्वे करने के लिए “असेस कोरो ना” एप्लिकेशन लॉन्च की। इस एप्लीकेशन को COVID-19 नियंत्रण क्षेत्र में शुरू किया गया है।
  7. 20 अप्रैल, 2020 को केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय ने घोषणा की कि ग्रीष्मकालीन फसलों के बिजाई क्षेत्र में 36% की वृद्धि हुई है।
  8. पूर्व आईएएस अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी को भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
  9. विभिन्न भारतीय राज्यों से अमूर्त सांस्कृतिक विरासत तत्वों के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने हाल ही में भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) की राष्ट्रीय सूची लॉन्च की है।
  10. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अप्पर सुबनसिरी जिले में सुबनसिरी नदी के ऊपर बने “रणनीतिक पुल” का उद्घाटन किया।
  11. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शंघाई स्थित न्यू डेवलपमेंट बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठक में भाग लिया।
  12. भारत की विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) नीति में हाल ही में किए गए संशोधन के संदर्भ में, भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले सभी देश की इकाई को केवल सरकारी मार्ग के तहत निवेश करना होगा।
  13. मैटरहॉर्न पर्वत 4,478 मीटर की ऊंचाई के साथ आल्प्स पर्वत श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्ध पर्वत है। यह आल्प्स के सर्वोच्च शिखरों में से एक है और यह दो यूरोपीय देशों स्विट्जरलैंड और इटली के बीच फैला हुआ है। एक प्रसिद्ध स्विस प्रकाश कलाकार के रूप में गेरी हॉफसिट्टर ने COVID-19 महामारी से लड़ने में भारत के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए भारतीय ध्वज को पहाड़ पर प्रकाशित किया था।
  14. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के महत्व पर ‘टीम मास्क फोर्स’ नामक एक जागरूकता अभियान शुरू किया है।
  15. गोवा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जो COVID-19 से मुक्त हुआ। गोवा के बाद, मणिपुर COVID-19 मुक्त होने वाला दूसरा राज्य है।
  16. एडम हिगिनबोटम ने अपनी पुस्तक ‘मिडनाइट इन चेरनोबिल: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द वर्ल्डस ग्रेटेस्ट न्यूक्लियर डिजास्टर’ के लिए विलियम ई. कोल्बी पुरस्कार जीता।
  17. केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में ट्विटर में ‘COVID INDIA SEVA’ नामक आधिकारिक इंटरैक्टिव प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है। मुख्य बिंदु इस प्लेटफार्म को कोविड-19 से संबंधित प्रश्नों के लिए वास्तविक समय समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  18. आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट iPal को अमेज़ॅन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ एकीकृत करके अपने ग्राहकों के लिए वॉयस-बैंकिंग सेवाएं शुरू की हैं।
  19. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने विद्यालय और उच्च शिक्षा दोनों में ई-शिक्षण सामग्री योगदान को आमंत्रित करने के लिए विद्यादान 2.0 की शुरुआत की।
  20. फेसबुक ने रिलायंस के जिओ प्लेटफॉर्म में 43,574 करोड़ रुपये में 9.99% हिस्सेदारी खरीदी।
  21. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 142वें स्थान पर रहा। इसमें नॉर्वे पहले स्थान पर, उत्तर कोरिया 180वें और चीन 177वें स्थान पर है।
  22. फिजी में पूर्व प्रधानमंत्री लाईसेनिया करेज का 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  23. सीमा सड़क संगठन ने रावी नदी के ऊपर स्थायी पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। कसोवाल पुल पंजाब के किसानों को अपनी फसल को आसानी से ले जाने में मदद करेगा।
  24. रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, हैदराबाद के साथ सहयोग किया है और देश की पहली COVID-19 नमूना संग्रह मोबाइल लैब विकसित की है। इस मोबाइल लैब का नाम “मोबाइल बीएसएल-3 वीआरडीएल लैब” रखा गया है और इसका उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
  25. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांवों में विकास की गति को तेज करने के लिए ई-ग्राम स्वराज एप्लीकेशन और 2 पोर्टल लॉन्च किए। मुख्य बिंदु इस एप्लीकेशन से पंचायतों को गांवों में विकास परियोजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
  26. श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) द्वारा ‘चित्रा मैग्ना’ नाम की RNA निष्कर्षण किट विकसित की गयी।
  27. अपने निजी पेज पर लगभग 45 मिलियन लाइक्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी फेसबुक पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
  28. ईरान ने हाल ही में अपना पहला सैन्य उपग्रह लॉन्च किया। यह उपग्रह 425 कि.मी. की कक्षा में स्थापित किया गया है। इससे COVID-19 संकट के बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है।

Weekly Current Affairs 19/04/2020 To 25/04/2020
Weekly Current Affairs 19/04/2020 To 25/04/2020

Read more : Current Affairs

Leave a Comment

error: Content is protected !!