Weekly Current Affairs 19/07/2020 To 25/07/2020
- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने PM SVANidhi (प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि) योजना को लागू किया।
- 19 जुलाई, 2020 को असम सरकार ने घोषणा की कि राज्य में हाल ही में आई बाढ़ में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 108 जानवरों की मौत हो गई। जिसमें लगभग 9 गैंडे , 82 हॉग डियर, दो स्वाम्प डियर और चार जंगली भैंस और सात जंगली सूअर मारे गए।
- हाल ही में एक नया एंड्रॉइड मैलवेयर ‘ब्लैकरॉक’ खोजा गया है जो क्रेडिट कार्ड विवरण, 337 एप्लिकेशन से पासवर्ड जैसे डेटा चोरी करता है। इसमें कुछ लोकप्रिय ऐप जैसे अमेज़न, जीमेल, उबर, नेटफ्लिक्स और बहुत कुछ शामिल है।
- प्रोजेक्ट्स टुडे के एक सर्वेक्षण के अनुसार तमिलनाडु 2019-20 की पहली तिमाही में भारत में शीर्ष निवेश गंतव्य है। राज्य में निवेश का प्रवाह 18,236 करोड़ रुपये है, जो कि कुल ताजा निवेश का 18.63 प्रतिशत है।
- 19 जुलाई, 2020 को CSIR-CMERI ने कार्यस्थलों के लिए COVID-19 सुरक्षा प्रणाली (COPS) का अनावरण किया।
- 20 जुलाई, 2020 को अमेरिकी नौसेना के वाहक यूएसएस निमित्ज ने मध्य पूर्व में भारतीय युद्धपोतों के साथ समुद्री PASSEX अभ्यास किया।
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स में दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ‘प्लाज्मा दान अभियान’ शुरू किया।
- मर्सिडीज चालक लुईस हैमिल्टन ने बुडापेस्ट में फॉर्मूला वन हंगेरियन ग्रां प्री जीता।
- युवा मामले और खेल मंत्रालय ने देश में युवा स्वयंसेवकों को मजबूत करने के लिए यूनिसेफ के साथ भागीदारी की है, ताकि आत्मनिर्भर भारत अभियान का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
- सीबीडीटी के आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न जल्दी दाखिल करने में करदाताओं की सहायता करने के उद्देश्य से एक नया ‘फॉर्म 26AS’ पेश किया है। नया फॉर्म सही कर देयता की गणना करेगा और इससे कर प्रशासन में पारदर्शिता लाने की उम्मीद है।
- 21 जुलाई, 2020 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने “मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना” लॉंच की। इस योजना का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को घर पर राशन पहुंचाने में मदद करना है।
- जॉन लुईस, जो अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन के अग्रणी थे, हाल ही में 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
- सऊदी अरब ने जी -20 की अध्यक्षता की है। इसने हाल ही में तीसरी जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स (एफएमसीबीजी) की बैठक की अध्यक्षता की है।
- 21 जुलाई, 2020 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- 20 जुलाई, 2020 को बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आरके सिंह ने नई दिल्ली में चेल्म्सफोर्ड क्लब में पहले सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्लाजा का उद्घाटन किया।
- ईईएसएल और यूएसएआईडी (U.S. Agency for International Development) द्वारा संयुक्त रूप से RAISE (Retrofit of Air-conditioning to improve Indoor Air Quality for Safety and Efficiency) को लांच किया गया।
- स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को मानवता के लिए गुलबेंकियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 1 मिलियन यूरो की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया है।
- 18 जुलाई, 2020 को जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के सभी निर्वाचित सदस्यों को 25 लाख रुपये के जीवन बीमा कवर की घोषणा की।
- मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मनोसामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए ‘मनोदर्पण’ पहल लांच की।
- 22 जुलाई, 2020 को भारत और मालदीव ने माले में “आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं” स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- पी. हरिकृष्णा ने स्विटज़रलैंड में 53वें बील इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल का चेस960 इवेंट जीता।
- मुंबई सीमा शुल्क उपायुक्त साहिल सेठ को ब्रिक्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (CCI) के लिए संचालन समिति के मानद सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।
- IRDAI ने सभी बीमा कंपनियों को COVID-19 बीमारी के लिए मानकीकृत बीमा कवर शुरू करने के लिए कहा था। कोरोना कवच पॉलिसी के तहत, न्यूनतम बीमा राशि 50000 रुपये और अधिकतम बीमा राशि 5 लाख रुपये होगी।
- भारत ने बांग्लादेश के चटोग्राम बंदरगाह के माध्यम से कोलकाता से अगरतला के लिए अपना पहला परीक्षण कंटेनरशिप ‘एमवी शेज्योति’ भेजा है।
- 22 जुलाई, 2020 को अभिनेता सोनू सूद ने “प्रवासी रोज़गार एप्प” लॉन्च की। यह एप्लीकेशन नौकरियों को खोजने और विशिष्ट नौकरी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पेशकश करने के लिए सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करता है।
- सिंगापुर में 59 वर्षीय भारतीय मूल की नर्स कला नारायणसामी को नर्सों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें COVID-19 महामारी के दौरान अग्रिम पंक्ति में सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया है।
- 23 जुलाई, 2020 को चीन ने वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से अपना पहला सफल मार्स प्रोब लॉंच किया। इस मार्स प्रोब का नाम तियानवेन 1 रखा गया है ।
- भारत के तीसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने हाल ही में ‘इंस्टा क्लिक बचत खाता’ लॉन्च किया है। यह पूरी तरह से पेपरलेस, डिजिटल और सेल्फ-असिस्टेड ऑनलाइन बचत खाता है।
- दिगंतरा नामक एक स्पेस स्टार्टअप ने भारत की पहली इन-ऑर्बिट स्पेस मलबा निगरानी और ट्रैकिंग प्रणाली विकसित की है। यह सिस्टम LIDAR (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) तकनीक पर काम करता है।
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने “शीतलन उत्सर्जन और नीति संश्लेषण” पर एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक, दुनिया को कम से कम 14 बिलियन के शीतलन उपकरण की आवश्यकता होगी। वर्तमान में, विश्व स्तर पर उपयोग में 3.6 बिलियन उपकरण हैं। यह तापमान में वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
- रक्षा अनुसंधान विकास संगठन ने लेह में एक COVID-19 परीक्षण सुविधा स्थापित की है। अनुसंधान सुविधा की स्थापना डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च (DIHAR) में की गई थी।
- केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने मेंटरिंग प्लेटफॉर्म http://www.restartindia.in का शुभारंभ किया, जिसकी संकल्पना मुथूट फिनकॉर्प और INKtalks द्वारा की गई।
- जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत संचालित ट्राइफेड ने उन्नत भारत अभियान को लागू करने के लिए IIT दिल्ली के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
Weekly Current Affairs 19/07/2020 To 25/07/2020
Read Also: More Current Affairs
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
Leave a Comment