Weekly Current Affairs 25 April to 01 May 2021
- पीएम ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर SVAMITVA योजना के तहत ई-संपत्ति कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया।
- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन ने “US International Climate Finance Plan” का अनावरण किया।
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने हाल ही में बताया कि 2020 में भारत के कुल 116 जिलों में शून्य मलेरिया के मामले सामने आए हैं।
- महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहिते माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- गाम्बिया हाल ही में ट्रैकोमा को खत्म करने वाला दूसरा अफ्रीकी देश बना। ट्रैकोमा अंधापन के प्रमुख कारणों में से एक है।
- परित्यक्त बच्चों के पुनर्वास के लिए हरियाणा ने ‘हरिहर नीति’ शुरू की है?
- पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित शास्त्रीय गायक राजन मिश्रा का 70 वर्ष की उम्र में, बनारस घराने से सम्बंधित था और वे खयाल शैली के लिए जाने जाते थे
- भारत ने ग्वाटेमाला सिटी में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 1 में तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य जीता।
- विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया गया। इस वर्ष की थीम है : ‘Reaching the zero malaria target’
- भारतीय सेना (Indian Army) ने हाल ही में लद्दाख के छात्रों के लिए शैक्षिक अवसर प्रदान करने के लिए लद्दाख इग्नाइटेड माइंडस प्रोजेक्ट (Ladakh Ignited Minds Project) की शुरुआत की।
- चीनी मूल की फिल्म निर्माता क्लो झाओ (Chloe Zhao) अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जीतने वाली पहली एशियाई महिला बन गई हैं। उन्होंने अपनी फिल्म नोमैडलैंड (Nomadland) के लिए पुरस्कार जीता।
- ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर एक चिकित्सा उपकरण है जो परिवेशी वायु से ऑक्सीजन को केंद्रित करता है।
- “विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह” (World Immunization Week) 2021 की थीम है : Vaccines bring us closer
- कहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute – SIPRI) ने हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में शीर्ष सैन्य खर्च करने वाले देश अमेरिका, चीन और भारत हैं।
- चाड के नए सैन्य शासकों ने हाल ही में अल्बर्ट पाहिमी पडके को एक संक्रमणकालीन सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है।
- एशियाई विकास बैंक ने अपनी एशियाई विकास आउटलुक रिपोर्ट में 2021-22 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विकास 11% का पूर्वानुमान लगाया।
- स्पेन के राफेल नडाल ने बार्सिलोना ओपन टेनिस में पुरुष एकल का खिताब जीता।
- Jio Platforms और बायजूज टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में शामिल किया।
19. IA 2030 का अर्थ Immunisation Agenda 2030 है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन, GAVI और यूनिसेफ द्वारा लॉन्च किया गया था। इसे “A Global Strategy to leave No One Behind” शीर्षक दिया गया है। इसका लक्ष्य टीकों के जीवनकाल को अधिकतम करना है।
- केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने IIT मद्रास में पहले 3D प्रिंटेड घर का उद्घाटन किया। मुख्य बिंदु इस घर का निर्माण स्वदेशी 3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके किया गया है।
- ‘वरुण’ भारत और फ्रांस के बीच एक बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास है। द्विपक्षीय अभ्यास ‘वरुण -2021’ का 19वां संस्करण 27 अप्रैल, 2021 को संपन्न हुआ।
- कृति के. कारंत 2021 वाइल्ड इन्नोवेटर अवार्ड (WILD INNOVATOR AWARD) के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला बनी।
- हाल ही में शूटर चन्द्रो तोमर का निधन हो गया है, वे कोविड-19 से संक्रमित थीं। उन्हें ‘शूटर दादी’ के नाम से जाना जाता था। वे एक बेहतरीन निशानेबाज़ थीं और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक थीं। उनके जीवन पर ‘सांड की आँख’ नामक फिल्म भी बनाई गयी थी।
- भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन 91 साल की उम्र में हुआ; 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
- पुर्तगाल में दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्री सस्पेंशन ब्रिज खुला।
- जापानी सरकार ने हाल ही में बेंगलुरु बेस्ड जापानी शिक्षिका श्यामला गणेश (Shyamala Ganesh) को “ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन” (Order of Rising Sun) से सम्मानित किया।
27. संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में Global Forest Goals Report, 2021 जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग 1.6 बिलियन लोग वनों पर निर्भर हैं। यह वैश्विक जनसंख्या का 25% है।
Weekly Current Affairs 25 April to 01 May 2021
Read Also : More Current Affairs
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment