Weekly Current Affairs (25 July to 31 July 2021)
- तेलंगाना में रुद्रेश्वर मंदिर (रामप्पा मंदिर) को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया।
- विश्व बैंक समूह के IFC (अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम) ने किफायती हरित आवास को बढ़ावा देने के लिए HDFC लिमिटेड को $250 मिलियन का ऋण दिया।
- केंद्र सरकार 2020-21 से परम्परागत कृषि विकास योजना की एक उप-योजना के रूप में भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति को लागू कर रही है।
- असम मंत्रिमंडल ने घोषणा की कि जिला प्रशासन के ग्राम स्तर के पदाधिकारी ‘गांव बूरा’ को अब ‘गांव प्रधान’ कहा जाएगा।
- टोक्यो ओलंपिक में चार नए खेलों (कराटे, स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और सपोर्ट क्लाइम्बिंग) को शामिल किया गया है।
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।
- 13 वर्षीय जापानी स्केटबोर्डर मोमीजी निशिया टोक्यो 2020 ओलंपिक में सबसे कम उम्र की स्वर्ण पदक विजेता बनी।
- मैड्रिड, स्पेन के बुएन रेटिरो पार्क और पासेओ डेल प्राडो को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया है।
- भारत की प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता है।
- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 में बेरोजगारी दर 4.8% रही।
- दिल्ली की युवा खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल (Vantika Agarwal) ने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब जीता।
- गुजरात के कच्छ जिले में स्थित धोलावीरा (हड़प्पा शहर) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया जाने वाला 40वां भारतीय स्थान है।
- केंद्रीय संस्कृति और संसदीय मामले राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हाल ही में शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी “आजाद की शौर्य गाथा” का उद्घाटन किया।
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर के पूर्वानुमान को घटाकर 9.5% किया।
- पाकिस्तान के 19 वर्षीय शेहरोज़ काशिफ K2 (8611 मीटर) पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
- राजा मिर्च, जिसे नागा राजा मिर्च के नाम से भी जाना जाता है, को नागालैंड से लंदन में निर्यात किया गया है।
- कृषि मंत्रालय ने ‘एग्रीस्टैक’ बनाने की परियोजना शुरू की है, जो देश में कृषि का एक डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र है।
- COVID BEEP, COVID-19 रोगियों के लिए भारत की पहली स्वदेशी, वायरलेस शारीरिक मापदंडों की निगरानी प्रणाली है।
- वाइस एडमिरल एस.एन. घोरमडे ने शनिवार को वाइस एडमिरल जी. अशोक कुमार से डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ का पदभार ग्रहण किया।
- पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक, व्यवसायी साइरस पूनावाला को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लोकमान्य तिलक पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया गया है।
- महाराष्ट्र भूषण चयन समिति ने आशा भोंसले को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2021 के लिए चुना है।
Weekly Current Affairs (25 July to 31 July 2021)
Read Also : More Weekly Current Affairs
- Third BIMSTEC Conference on Traditional Medicine 2026 MCQs
- Jal Shakti Division Anni Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- DAV Public Schools Rehan Kangra HP Teaching and Non-Teaching Staff Recruitment 2026
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
Leave a Comment