Weekly Current Affairs 29 August 2021 to 4 September 2021
- चीन ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र को ‘कुनमिंग घोषणा’ का “शून्य मसौदा” प्रस्तुत किया है । इस घोषणा में “पारिस्थितिक सभ्यता” की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की अवधारणा शामिल है।
- टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज़ अवनी लेखारा ने पहला स्वर्ण पदक जीता। अवनी पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
- वित्त मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत, बैंक खातों की संख्या बढ़कर 43 करोड़ हो गई है, जिसमें कुल जमा 1.46 लाख करोड़ रुपये है।
- 2023 को भारत के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
- भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस वर्ग 4 में रजत पदक महिला एकल जीता और पुरुषों की ऊंची कूद में निषाद कुमार ने सिल्वर मेडल तथा पुरुषों के डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार ने जीता कांस्य पदक जीता।
- खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर फिट इंडिया मोबाइल एप्प लॉन्च किया।
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने त्रिपुरा में ‘My Pad My Right’ (MPMR) परियोजना को लांच किया। यह परियोजना नाबार्ड और NAB फाउंडेशन की एक पहल है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सहायता अनुदान, मजदूरी सहायता और उपकरणों के माध्यम से बेहतर आजीविका और मासिक धर्म स्वच्छता प्रदान करती है।
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे रूट पर एक नियमित ‘जंगल टी टॉय ट्रेन सफारी’ शुरू की है।
- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने भारत की आजादी के 75वें वर्ष के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में नई दिल्ली में ‘मेरा वतन मेरा चमन’ मुशायरा का आयोजन किया है।
- हिमाचल प्रदेश ने राज्य की कुल 100% आबादी (18+) का टीकाकरण करवा लिया है। हिमाचल प्रदेश यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
- भारत के सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68.55 मीटर का थ्रो भेजा।
- एशियाई युवा चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने 9 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ 6 स्वर्ण पदक जीते।
- शांति लाल जैन को इंडियन बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जून 2021 तक भारत की आर्थिक वृद्धि तिमाही में रिकॉर्ड 20.1% उच्च स्तर पर पहुंच गई।
- वाशिंगटन डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में गौतम घोष की ‘राहगीर’ ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार।
- बांग्लादेशी वैज्ञानिक डॉ. फिरदौसी कादरी ने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीता। अन्य पुरस्कार विजेता है -पाकिस्तान के माइक्रोफाइनेंस अग्रणी मुहम्मद अमजद साकिब, फिलिपिनो फिशर और सामुदायिक पर्यावरणविद् रॉबर्टो बैलोन, अमेरिकी मानवीय कार्यकरता स्टीवन मुंसी और खोजी पत्रकारिता के लिए इंडोनेशियाई वॉचडॉक हैं।
- रिज़र्व बैंक 10 प्रमुख शहरों में आवास पंजीकरण प्राधिकरणों से प्राप्त लेनदेन-स्तर के आंकड़ों के आधार पर एक त्रैमासिक आवास मूल्य सूचकांक (House Price Index – HPI) जारी करता है।
- जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 1 सितंबर, 2021 को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए ‘साथ’ नामक ग्रामीण उद्यम त्वरण कार्यक्रम लांच किया।
- राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने डॉ. परसराम पट्टाधी के. केशव रामाचार्युलु को राज्यसभा का नया महासचिव नियुक्त किया।
- वरिष्ठ नौकरशाह जे.बी. महापात्र को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- लद्दाख ने 1 सितंबर, 2021 को दो लुप्तप्राय प्रजातियों हिम तेंदुआ (snow leopard) और ब्लैक नेक्ड क्रेन (black-necked crane) को क्रमशः अपने राज्य पशु और राज्य पक्षी के रूप में अपनाया ।
- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा रेलवे स्टेशनों को ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन प्रदान किया जाता है। यात्रियों को उच्च गुणवत्ता, पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को 5-स्टार ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन दिया गया है।
- भारत 3 सितंबर, 2021 को प्लास्टिक समझौता (Plastics Pact) लांच करने वाला पहला एशियाई देश बन गया है।
Weekly Current Affairs 29 August 2021 to 4 September 2021
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment