Weekly Current Affairs : 29 March to 3 April 2021
- न्यूजीलैंड की संसद ने हाल ही में माताओं को गर्भपात या जन्म के बाद भुगतान सहित छुट्टी (paid leave) का अधिकार दिया है। यह भारत के बाद, इस कानून पारित करने वाला दुनिया का केवल दूसरा देश बन गया है।
- इंडोनेशिया के माऊंट मेरापी ज्वालामुखी में 27 मार्च 2021 को विस्फोट हुआ।
- जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) ने नल जल आपूर्ति के साथ 4 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों को प्रदान किया है।
- के. विजयराघवन को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के रूप में एक वर्ष का विस्तार दिया गया है।
- एक विशाल कार्गो शिप ‘MV Ever Given’ हाल ही में स्वेज नहर (मिस्र) में फंस गया है। ‘MV Ever Given’ एशिया और यूरोप के बीच माल ले जा रहा था।
- पाकिस्तान ने शाहीन-1 ए नामक परमाणु-सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस मिसाइल में 900 किलोमीटर की रेंज है।
- इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (ITI) दुनिया का सबसे बड़ा प्रदर्शन कला संगठन है। इसकी स्थापना 1948 में थिएटर व नृत्य विशेषज्ञों और यूनेस्को द्वारा की गई थी।
- नॉर्वे को हाल ही में दुनिया की पहली जहाज सुरंग का निर्माण करने के लिए मंजूरी मिली है, यह जहाजों को स्टैडहवेट सागर (Stadhavet Sea) को नेविगेट करने में मदद करेगी।
- हाल ही में नासा और यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया द्वारा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) में किए गए एक शोध में ISS में बैक्टीरिया के चार उपभेदों (strains) का पता चला है। इन उपभेदों में से एक का नाम अजमल खान के नाम पर मेथिलोबैक्टीरियम अजमाली (Methylobacterium ajmalii) रखा गया है, जो एक प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक हैं।
- 2025 तक टीबी मुक्त भारत पहल के तहत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 26 मार्च, 2021 को “Tribal TB Initiative” का उद्घाटन किया।
- भारत एशियाई फुटबॉल परिसंघ (Asian Football Confederation) महिला एशियाई कप 2022 की मेजबानी करेगा।
- अमेरिका और भारत के विशेष बलों के बीच हाल ही में हिमाचल प्रदेश में ‘वज्र प्रहार’ (Vajra Prahar) अभ्यास का आयोजन किया गया। यह अभ्यास हिमाचल प्रदेश के चंबा (Chamba) जिले के बकलोह (Bakloh) में आयोजित किया गया।
- UNESCAP (United Nations Economic and Social Commission for Asia and the Pacific) ने FY22 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7% बढ़ने का अनुमान लगाया।
- विश्व बैंक ने भारत की 2021-22 जीडीपी वृद्धि का अनुमान 4% से 10.1% तक बढ़ाया।
- हिताची अमेरिकी सॉफ्टवेयर डेवलपर GlobalLogic का अधिग्रहण 6 बिलियन डॉलर में करेगा।
- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने नवीनतम रैंकिंग जारी की। विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर कायम हैं।
- प्रसिद्ध मराठी लेखक डॉ. शरणकुमार लिंबाले (Dr. Sharankumar Limbale) को उनकी पुस्तक ‘सनातन’ (Sanatan) के लिए सरस्वती सम्मान, 2020 से सम्मानित किया जायेगा। डॉ. लिंबाले की पुस्तक ‘सनातन’ को 2018 में प्रकाशित किया गया था।
- ओडिशा राज्य सरकार ने महेंद्रगिरी (Mahendragiri) को राज्य के दूसरे बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में प्रस्तावित किया है। यह राज्य के गजपति जिले में एक पर्वत है। यह 1,501 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
- महान अभिनेता सुपर स्टार रजनीकांत (Rajnikanth) को वर्ष 2019 के लिए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने हाल ही में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), जम्मू में “आनंदम: द सेंटर फॉर हैपिनेस” का उद्घाटन किया।
- वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) ने ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021 जारी की है। भारत की रैंकिंग में 28 स्थानों की गिरावट दर्ज की गयी है। इस इंडेक्स में 156 देशों में से भारत को 140वां स्थान दिया गया है।
- 1 अप्रैल, 2021 को भारत के पहला 14 लेन वाला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) आम जनता के लिए खुल गया है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और मेरठ के बीच का सफ़र लगभग 45 मिनट में पूरा हो जायेगा।
- तेलंगाना के रामागुंडम (Ramagundam) में 100 मेगावाट की क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर ऊर्जा संयंत्र (India’s biggest floating solar power plant) स्थापित किया जाएगा।
- एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) ने ‘Economic and Social Survey of Asia and the Pacific 2021’ नामक एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2021-22 में 7% की आर्थिक वृद्धि दर्ज करने का अनुमान है।
Weekly Current Affairs : 29 March to 3 April 2021
Read Also : More Weekly Current Affairs in Hindi
- India Post GDS Recruitment 2023 -Apply Online For 12828 Posts
- UPSC Civil Services Prelims Exam Question Paper GS 1 Pdf 2023
- Daily Current Affairs in Hindi -28 May 2023
- HPU Shimla All Notifications -27 May 2023
- PNB Manager & Officers Recruitment 2023 – Apply Online for 240 Posts