---Advertisement---

Weekly Current Affairs 2nd Week of January 2022

---Advertisement---

Job Details

Post Name

Qualification

Age Limit

Exam Date

Last Apply Date

Salary

Weekly Current Affairs 2nd Week of January 2022

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. ओडिशा के गंजम जिले ने खुद को राज्य में पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया है। इसने ‘निर्भया कढ़ी’ नाम का अभियान चलाया है। पिछले दो वर्षों, 2020 और 2021 में, गंजम जिला प्रशासन लगभग 450 बाल विवाह और वीडियो-रिकॉर्ड 48,383 विवाहों को रोकने में सक्षम रहा।
  2. 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा भारत के विकास में विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदायों के लोगों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है।
  3. भारत सरकार ने ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के एक भाग के रूप में “वीर गाथा प्रोजेक्ट” शुरू किया, जिसके तहत सरकार भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू कर रही है ।
  4. 24वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, माधापुर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन “India’s Techade: Digital Governance in a Post Pandemic World” थीम के तहत किया गया।
  5. नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) द्वारा इंडिया स्किल्स 2021 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में ‘एबिलिम्पिक्स’, दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा एक कौशल प्रदर्शन शामिल था। इंडिया स्किल्स 2021 ने तीन नए कौशल भी पेश किए – योग, जूता बनाना (चमड़ा) और परिधान बनाना (चमड़ा)।
  1. 6 जनवरी, 2021 को केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में पहले “ओपन रॉक संग्रहालय” का उद्घाटन किया।
  2. 9 जनवरी, 2022 को चौदह वर्षीय भरत सुब्रमण्यम भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने।
  3. 9 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि 26 दिसंबर को “वीर बाल दिवस” ​​के रूप में मनाया जाएगा। यह दिन साहिबजादों यानी गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाएगा।
  4. भारत की पहली मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के सिरोरा गांव में लॉन्च की गई। इसका उद्घाटन KVIC के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने किया।
  5. केंद्रीय जल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 के लिए तीसरे दौर केराष्ट्रीय जल पुरस्कारों की हाल ही में घोषणा की। उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार मिला। राजस्थान और तमिलनाडु को दूसरे और तीसरे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  6. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो पूर्वोत्तर राज्यों, त्रिपुरा और मणिपुर को जोड़ने वाली अगरतला और जिरीबाम के बीच जन शताब्दी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
  7. आयुष मंत्रालय ने मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी, 2022 को “Global Surya Namaskar Demonstration Programme” आयोजित करने का निर्णय लिया है।
  1. रघुवेंद्र तंवर भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (Indian Council of Historical Research – ICHR), नई दिल्ली के अध्यक्ष नियुक्त किए।
  2. कवि माया एंजेलो अमेरिकी सिक्के पर प्रदर्शित होने वाली पहली अश्वेत महिला बनी।
  3. भारत और दक्षिण कोरिया ने 2030 से पहले 50 बिलियन डालर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया है।
  4. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पियरे-ओलिवियर गौरींचस (Pierre-Olivier Gourinchas) को नया मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है।
  5. उर्जित पटेल को हाल ही में एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
  6. ‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021’;के अनुसार भारत में कुल वन और वृक्ष आवरण 2021 में 80.9 मिलियन हेक्टेयर है जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.6% है।
  7. गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में ” द पावर ऑफ द डॉग ” ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (नाटक) का पुरस्कार , जबकि इसके निर्देशक “जेन कैंपियन” ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।
  1. भारत का ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम $374.96 मिलियन में खरीदने वाला पहला देश बना फिलीपीन्स।
  2. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  3. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 के अनुसार भारत सात पायदान ऊपर चढ़कर 83वें स्थान पर है। 2021 में इसे 90वें स्थान पर रखा गया था।
  4. राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने PARAKH (Performance Assessment, Review, and Analysis of Knowledge for Holistic Development) नामक एक राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र पेश किया था।
  5. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने 11 जनवरी, 2022 को “जगन्ना स्मार्ट टाउनशिप वेबसाइट” लॉन्च की।
  6. विश्व आर्थिक फोरम ने हाल ही में वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2022 (Global Risks Report 2022) जारी की। इसके अनुसार वैश्विक अर्थव्यवस्था 2024 तक 2.3% तक सिकुड़ सकती है। हालांकि, विकासशील देशों में यह 5.5% तक सिकुड़ सकती है। अमीर देशों में यह 0.9% होगा।
  1. विश्व बैंक की ‘Global Economic Prospects’ रिपोर्ट 11 जनवरी, 2022 को जारी की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक आर्थिक विकास 2022 में तेजी से घटकर 4.1% और 2023 में 3.2% हो जाएगा, जो 2021 में 5.5% था।
  2. डॉ. एस. सोमनाथ इसरो के नए अध्यक्ष होंगे। वे के. सिवन का स्थान लेंगे। वह इसरो में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले चौथे केरलवासी हैं।
  3. शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने 12 जनवरी, 2022 को वर्चुअल मोड में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (SVP) 2021 – 2022 का शुभारंभ किया।
  4. 10 जनवरी, 2022 को भारत की सबसे उम्र दराज़ स्लॉथ बेयर गुलाबो की भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर में मृत्यु हो गई।
  5. कोचीन का कुंबलंगी गाँव भारत की पहली सैनिटरी-नैपकिन-मुक्त पंचायत बनने जा रहा है।
  6. 15 जनवरी, 2022 को, “सेना दिवस” ​​मनाने के लिए, खादी के कपड़े से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया गया। इसे जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लोंगेवाला में प्रदर्शित किया गया।

Weekly Current Affairs 2nd Week of January 2022

Read Also : More Weekly Current Affairs

Bhisham

Leave a Comment

error: Content is protected !!