Weekly Current Affairs : 4 April to 11 April 2021
- ARWU (Academic Ranking of World Universities) या शंघाई रैंकिंग में लगभग 15 भारतीय विश्वविद्यालयों ने ARWU, 2020 में स्थान हासिल किया है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर ने भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
- नॉवेल कोरोनवायरस के खिलाफ दुनिया का पहला पशु टीका रूस में पंजीकृत किया गया है। इसका नाम Carnivac-Cov रखा गया है।
- ब्रिटेन स्थित भुगतान प्रणाली कंपनी ACI ने हाल ही में डिजिटल भुगतान पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2020 में सबसे अधिक रियल-टाइम ऑनलाइन लेनदेन दर्ज किये गये।
- वित्त मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय बचत संस्थान (National Savings Institute) ने हाल ही में घोषणा की कि देश में छोटी बचत योजना में पश्चिम बंगाल का सबसे अधिक योगदान है।
- भारत सरकार ने अपनी नई मुक्तिजोद्धा छात्रवृत्ति योजना के तहत बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम सेनानियों के 2000 वंशजों को छात्रवृत्ति की घोषणा की है।
- जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत संचालित ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने हाल ही में “संकल्प से सिद्धि” लॉन्च किया। यह 100 दिन का अभियान है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी गांवों में स्थित वन धन विकास केंद्रों को सक्रिय करना है।
- फ्रांस 5 अप्रैल से 7 तक बंगाल की खाड़ी में संयुक्त नौसेना अभ्यास ‘ला पेरोज़’ (La Pérouse) का संचालन किया गया।
- पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्कज ने मियामी ओपन खिताब जीता है। उन्होंने जैनिक सिनर (Jannik Sinner) के खिलाफ खेलते हुए यह खिताब जीता।
- जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का आर्क का कार्य पूरा हुआ।
- यूनेस्को ने हाल ही में “World 2030: Public Survey Report” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन, हिंसा और संघर्ष, जैव विविधता की हानि, भेदभाव और असमानता आदि एक शांतिपूर्ण समाज को प्रभावित करने वाली कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं।
- भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने एस.ए. बोबडे द्वारा की गई सिफारिश को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति एन.वी. रमण को भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
- IMF ने अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट में भारत के लिए अपने FY22 के विकास का अनुमान 5% से बढ़ाकर 12.5% किया।
Read Also : Vision IAS Current Affairs
- फोर्ब्स (Forbes) ने हाल ही में दुनिया के सबसे धनी लोगों की अपनी सूची जारी की है। विश्व के सबसे अमीर वर्ल्ड अरबपतियों में जेफ बेजोस पहले स्थान पर है भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी है।
- विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को मनाया गया। इस वर्ष की थीम : “Building a fairer, healthier world for everyone”
- नेत्रा कुमनन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला नाविक बनीं।
- “विकास और शांति के लिए खेल का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” 6 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता है।
- 7 अप्रैल, 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) ने अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के परिणाम की घोषणा की। रेपो रेट को 4% पर अपरिवर्तित रखा गया है। रिवर्स रेपो दर को 35% पर रखा गया है। MSF दर को 25% पर अपरिवर्तित रखा गया है। बैंक दर को 25% पर अपरिवर्तित रखा गया है।
- सरकार ने एस. रमन को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India – SIDBI) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
- उपभोक्ता विश्वास सूचकांक जनवरी 2021 में 5 अंक से घटकर मार्च 2021 में 53.1 अंक हो गया है।
- भारत में हनी मिशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मधुकांति पोर्टल (Madhukranti Portal) और NAFED के हनी कॉर्नर (Honey Corners) लॉन्च किए।
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने हाल ही में “अनामय” नामक जनजातीय स्वास्थ्य सहयोग का शुभारंभ किया।
- ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप (महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति) का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रिंस फिलिप ने महारानी बनने से पांच साल पहले 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी।
- धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राज्यों के मुख्यमंत्रियों से “टीका उत्सव” आयोजित करने की अपील की है। यह 11 अप्रैल, 2021 और 14 अप्रैल, 2021 के बीच आयोजित किया जायेगा।
- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए 14 दिनों का “मास्क अभियान” लांच किया है।
- विश्व होम्योपैथी दिवस (World Homeopathy Day) 10 अप्रैल को मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम: Homeopathy: Roadmap for Integrative Medicine
Weekly Current Affairs : 4 April to 11 April 2021
Read Also : More Current Affairs
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
Leave a Comment