Weekly Current Affairs -4th Week of January 2022
- मलेशिया सरकार और ग्लोबल टाइगर फोरम (GTF) ने संयुक्त रूप से बाघ संरक्षण पर चौथे एशिया मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। भारत के केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस बाघ संरक्षण सम्मेलन में भारत का वक्तव्य दिया।
- केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्नाटक के मंगलुरु के गंजिमट में एक प्लास्टिक पार्क बनाने की मंजूरी दी है। यह पार्क 62.77 करोड़ रुपये में बनाया जाएगा।
- सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।
- केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र से संबंधित प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (Key Performance Indicators – KPIs) के लिए “कोयला दर्पण” पोर्टल लॉन्च किया।
- 21 जनवरी, 2022 को हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने यमुनानगर जिले के आदि बद्री में एक बांध बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को ICC पुरुष टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया
- उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति आयशा मलिक को पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
- भारत का पहला जिला सुशासन सूचकांक (DGGI) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में जारी किया गया। इस सूचकांक की समग्र रैंकिंग में, जम्मू जिला इस सूची में सबसे ऊपर है, इसके बाद डोडा, सांबा, पुलवामा और श्रीनगर जिले हैं।
- इस बार 14 लड़कियों सहित 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से सम्मानित किया गया। उन्हें 6 क्षेत्रों, नवाचार, खेल, शैक्षिक उपलब्धियों, समाज सेवा, कला और संस्कृति और बहादुरी में सम्मानित किया गया।
- गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान के साथ-साथ सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने “सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022” प्राप्त किया।
- ‘G20 People’s Climate Vote 2021’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 67% युवा जलवायु संकट को वैश्विक आपातकाल मानते हैं।
- भारत खीरा (Cucumber) और गर्किन (Gherkins) का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है।
- असम सरकार ने 24 जनवरी, 2022 को देश के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक श्री रतन टाटा को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ प्रदान किया।
- 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2022 की थीम: ‘Making Elections Inclusive, Accessible and Participative’
- 24 जनवरी, 2022 को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की थीम: “Changing Course, Transforming Education”
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- IMF ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के अपने नवीनतम अपडेट में 2021-22 के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को 9.5% से घटाकर 9% कर दिया।
- भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक (सीपीआई) 2021 में 180 देशों की सूची में भारत को 85वां स्थान मिला है।
- 2022 में, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 107 पद्म श्री पुरस्कार, 17 पद्म भूषण और 4 पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किए । इस बार 34 प्राप्तकर्ता महिलाएं हैं। दिवंगत CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
- भारत की 1964 टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान चरणजीत सिंह का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
- 2022 शीतकालीन ओलंपिक, आधिकारिक तौर पर XXIV ओलंपिक शीतकालीन खेल 4 से 20 फरवरी 2022 तक बीजिंग में होंगे।
- ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र की संस्कृति एजेंसी, यूनेस्को (UNESCO) ने दिसंबर 2021 में नॉर्डिक “क्लिंकर नौकाओं” को अपनी विरासत सूची में शामिल किया गया।
- भारत सरकार ने डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन को सरकार का मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है।
- देश का पहला ग्राफीन नवाचार केंद्र (Graphene Innovation Centre) केरल में स्थापित किया जायेगा। ग्राफीन के लिए स्थापित किया जा रहा यह पहला अनुसंधान एवं विकास केंद्र है।
- 28 जनवरी, 2022 को, पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन को दिवंगत भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की 92वीं जयंती के अवसर पर लॉन्च किया गया।
- केंद्रीय कृषि मंत्री ने हाल ही में ग्रीष्मकालीन अभियान के लिए कृषि पर चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन को जायद सम्मेलन भी कहा जाता है।
- स्पेन के राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन (टेनिस) 2022 पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता।
- दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 का खिताब जीता।
Weekly Current Affairs -4th Week of January 2022
Read Also : Current Affairs of Himachal Pradesh
Leave a Comment