Weekly Current Affairs 15 May to 22 May 2021
- ईथीरियम के सह-संस्थापक वितालिक बुतेरिन ने भारत के कोविड-19 राहत फण्ड के लिए 1 बिलियन डॉलर क्रिप्टोकरेंसी की सहायता प्रदान की।
- 12 मई की रात, असम के काठियाटोली रेंज के तहत कुंडोली प्रस्तावित रिजर्व फॉरेस्ट में बामुनी पहाड़ी में 18 हाथियों की मौत हो गई।
- हर साल 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस वर्ष की थीम ‘Families and New Technologies’ है।
- राफेल नडाल ने इटालियन ओपन, 2021 जीता। रोम मास्टर्स का यह उनका 10वां खिताब है।
- विज्ञान के क्षेत्र में किंग फैसल अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (King Faisal International Prize) प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रोफेसर एम.एस. नरसिम्हन का हाल ही में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
- आयरलैंड में 300 साल बाद सारस देखें गए। सारस 1700 में आयरलैंड में सारस विलुप्त हो गए थे।
- मेक्सिको की एंड्रिया मेजा (Andrea Meza) ने मिस यूनिवर्स, 2020 (Miss Universe 2020) का खिताब जीता है।
- विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day) 17 मई को मनाया गया; थीम : ‘अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें’
- SAMVEDNA का अर्थ Sensitizing Action on Mental Health Vulnerability through Emotional Development and Necessary Acceptance है। यह एक टोल-फ्री हेल्पलाइन है जिसके माध्यम से COVID-19 महामारी के दौरान प्रभावित बच्चों को परामर्श प्रदान किया जाता है।
- मिजोरम विश्वविद्यालय के प्राणीविदों (zoologists) की एक टीम ने मिजोरम के पुलरेंग वन्यजीव अभयारण्य (Pualreng Wildlife Sanctuary) के बफर क्षेत्र में डोरियाज फोम-नेस्टिंग ट्रीफ्रॉग (Doria’s foam-nesting treefrog) को देखा है। यह मेंढक 108 साल बाद भारत में दिखाई दिया है।
- महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर और नाबार्ड ने हाल ही में पहला कृषि निर्यात सुविधा केंद्र लॉन्च किया।
- प्रसिद्ध तमिल लेखक की राजनारायणन का पुडुचेरी में 98 वर्ष की आयु में निधन, 1991 में साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था।
Read Also : HP Current Affairs
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में कोविड-19 रोगियों केकल्याण के लिए ‘आयुष घर द्वार’ कार्यक्रम लांच किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोविड-19 रोगियों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व अध्यात्मिक कल्याण सुनिश्चित करना है।
- चीन ने नए महासागर अवलोकन उपग्रह हैयांग-2डी को सफलतापूर्वक लांच किया।
- एक हिमखंड हाल ही में अंटार्कटिका महाद्वीप से टूट कर अलग हुआ है। यह हिमखंड (iceberg) अब दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड है। इसे A-76 नाम दिया गया है। यह आइसबर्ग 170 किलोमीटर लंबा और 25 किलोमीटर चौड़ा है।
- बास्केटबॉल के दिग्गज कोबे ब्रायंट को मरणोपरांत बास्केटबॉल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया है।
- भारत की छ: सांस्कृतिक स्थानों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया। वाराणसी के गंगा घाट, तमिलनाडु में कांचीपुरम के मंदिर, मध्य प्रदेश में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, महाराष्ट्र सैन्य वास्तुकला, हीरे बेंकल मेगालिथिक साइट, मध्य प्रदेश में नर्मदा घाटी के भेड़ाघाट लमेताघाट। इसके साथ, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में स्थानों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है।
- मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट (MMA) अर्जन भुल्लर विश्व खिताब जीतने वाले भारत मूल के पहले फाइटर बने।
- 20 मई, 2021 को पिनाराई विजयन ने दूसरी बार केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- वयोवृद्ध तमिल लेखक और साहित्य अकादमी विजेता की राजनारायणन, जिन्हें ‘की रा’ के नाम से जाना जाता है, का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का 94 वर्ष की आयु में ऋषिकेश में कोविड से निधन हो गया।
- फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप (2022 FIFA under-17 Women’s World Cup) का आयोजन भारत में किया जायेगा।
Weekly Current Affairs 15 May to 22 May 2021
Read Also : More Weekly Current Affairs
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online
- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)
- HP SET (State Eligibility Test) 2026 Cut Off Marks
Leave a Comment