Weekly Current Affairs 05 September 2021 to 11 September 2021
- भारत ने टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में 5 स्वर्ण पदकों समेत कुल 19 पदक जीते।
- 3 सितम्बर, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 642.453 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।
- भारत और यूनाइटेड किंगडम ने 1.2 बिलियन डॉलर के पैकेज की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य एशियाई देशों के हरित विकास के लिए वित्तपोषण में सुधार करना है।
- नोएडा के वर्तमान जिला मजिस्ट्रेट सुहास लालिनाकेरे यतिराज पैरालिंपिक पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी बन गए हैं।
- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने ‘पत्रकार कल्याण कोष’ नाम की योजना लागू की है। इस योजना के तहत, COVID में जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- आयुष मंत्रालय ने 3 सितंबर, 2021 को पूरे भारत में लगभग 45 स्थानों से “आयुष आपके द्वार” नामक अभियान लांच किया।
- अमेरिका बेस्ड ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल 13 विश्व नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुमोदन रेटिंग (approval rating) सबसे अधिक है।
- फिलानिप्पन 2021 (Philanippon 2021) विश्व स्टाम्प प्रदर्शनी है, जो हाल ही में टोक्यो, जापान में आयोजित की गई।
- कसाई कांगो नदी की एक सहायक नदी है। हाल ही में कसाई नदी लाल हो गई थी और दरियाई घोड़े और मरी हुई मछलियों के शव नदी में तैरते देखे गए थे।
- भारत ने यूनाइटेड किंगडम के साथ एक नई ‘Climate Finance Leadership Initiative (CFLI) India’ साझेदारी पर हस्ताक्षर किए।
- तमिलनाडु सरकार ने दक्षिण-पूर्वी तट पर पाक खाड़ी में भारत का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व स्थापित करने की अपनी योजना की घोषणा की।
- भारत का पहला उपग्रह और बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग जहाज ‘ध्रुव’ विशाखापत्तनम से कमीशन किया जायेगा।
- जम्मू और कश्मीर के एलजी ने हाल ही में पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए स्थायी रोजगार पैदा करने के लिए ‘टूरिस्ट विलेज नेटवर्क’ लॉन्च किया।
- लेखिका नमिता गोखले को 7वें यामिन हजारिका वुमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड (Yamin Hazarika Woman of Substance Award) से सम्मानित किया गया है।
- IUCN की एक नई ‘रेड लिस्ट’ के अनुसार, 2014 से दुनिया की शार्क और रे (rays) की आबादी में गिरावट देखी जा रही है और अब उनके विलुप्त होने का खतरा है।
- भारतीय जीवविज्ञानी शैलेंद्र सिंह को तीन गंभीर रूप से लुप्तप्राय कछुए संरक्षण प्रजातियों को विलुप्त होने के कगार से वापस लाने के लिए बहलर कछुआ संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day) मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम : “Literacy for a human-centred recovery: Narrowing the digital divide”
- पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली के आनंद विहार में स्थित भारत के पहले कार्यात्मक स्मॉग टॉवर को लांच किया।
- मुल्ला हसन अखुंड तालिबान की नई सरकार के प्रधानमंत्री नियुक्त, मुल्ला बरादर उनके डिप्टी होंगे।
- एल साल्वाडोर बिटकॉइन को कानूनी मुद्रा के रूप में अपनाने वाला पहला देश बना।
- केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी गंगापुरम ने IGNCA, नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ ‘बुजुर्गों की बात-देश के साथ’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 9 सितंबर, 2021 को पूरे भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को सूचीबद्ध करते हुए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (National Institutional Ranking Framework – NIRF) जारी की।
- IIT मद्रास ने लगातार छठे वर्ष इंजीनियरिंग श्रेणी में सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। ओवरऑल कैटेगरी में भी IIT मद्रास ने टॉप किया है। विश्वविद्यालय श्रेणी में, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर शीर्ष स्थान पर था। कॉलेज श्रेणी में मिरांडा हाउस, दिल्ली शीर्ष पर है।
- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को G20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है।
- ब्रिटेन की सुज़ाना क्लार्क ने काल्पनिक उपन्यास ‘पिरानेसी’ के लिए फिक्शन के लिए महिला पुरस्कार जीता।
- जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण- II के तहत “ स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021” का शुभारंभ किया ।
- ब्रिटिश लेखिका सुज़ाना क्लार्क ने काल्पनिक उपन्यास ‘पिरानेसी’ (Piranesi) के लिए Women’s Prize for Fiction जीता।
- हवा से कार्बन डाइऑक्साइड सोखने के लिए डिजाइन किया गया दुनिया का सबसे बड़ा संयंत्र आइसलैंड में शुरू हुआ।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सितंबर, 2021 को वर्चुअली 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। शिखर सम्मेलन की थीम भारत ने शिखर सम्मेलन की थीम “BRICS@15: Intra-BRICS Cooperation for Continuity, Consolidation and Consensus” के रूप में चुना है।
- संयुक्त राष्ट्र ने 9 सितंबर, 2021 को शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया।
Weekly Current Affairs 05 September 2021 to 11 September 2021
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online
- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)
- HP SET (State Eligibility Test) 2026 Cut Off Marks
Leave a Comment