Daily Current Affairs -13 January 2023
- प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है ?
(A) 10 जनवरी
(B) 11 जनवरी
(C) 12 जनवरी
(D) 13 जनवरी
उत्तर : (C) 12 जनवरी
व्याख्या: प्रतिवर्ष 12 जनवरी को समाज सुधारक, विचारक व यूथ आइकॉन स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। 1984 में भारत सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव का विषय ‘विकसित युवा – विकसित भारत’ है
- Centre for Monitoring Indian Economy (CMIE) के आंकड़ों के अनुसार, कौन सा राज्य घरेलू और विदेशी दोनों निगमों से शीर्ष निवेश स्थल के रूप में उभरा है ?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) गुजरात
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) केरल
उत्तर : (B) गुजरात
व्याख्या : Centre for Monitoring Indian Economy (CMIE) के आंकड़ों के अनुसार, गुजरात घरेलू और विदेशी दोनों निगमों से नए निवेश को आकर्षित करने में देश भर में शीर्ष स्थल बन गया है। राजस्थान वित्त वर्ष 2022 में भारत में निवेश के लिए दूसरे सबसे आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरा।
- रुपे डेबिट कार्ड, भीम लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने कितनी धन राशि को मंजूरी दी है ?
(A) 2,900 करोड़ रुपये
(B) 1,600 करोड़ रुपये
(C) 2,600 करोड़ रुपये
(D) 2,100 करोड़ रुपये
उत्तर : (C) 2,600 करोड़ रुपये
व्याख्या : सरकार रुपे डेबिट कार्ड व कम राशि के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन देगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 2,600 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। इस कदम से देश में डिजिटल भुगतान को और बढ़ावा मिलेगा।
- दिसंबर 2022 में खुदरा मुद्रास्फीति दर कितनी रही ?
(A) 5.72 प्रतिशत
(B) 8.50 प्रतिशत
(C) 7.00 प्रतिशत
(D) 6.00 प्रतिशत
उत्तर : (A) 5.72 प्रतिशत
व्याख्या : सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में खुदरा महंगाई दर एक साल के सबसे निचले स्तर 5.72 फीसदी पर आ गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर 2022 में 6.77 प्रतिशत और नवंबर में 5.88 प्रतिशत थी।
- 13 जनवरी से शुरू हो रहे पुरुष हॉकी विश्व कप के 15वे संस्करण की मेजबानी कौन सा राज्य कर रहा है ?
(A) केरल
(B) ओडिशा
(C) महाराष्ट्र
(D) गुजरात
उत्तर : (B) ओडिशा
व्याख्या : पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण 13 जनवरी से ओडिशा में शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। राउरकेला में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। वहीं, कलिंगा स्टेडियम शेष 24 मैचों की मेजबानी करेगा।
- भारतीय खिलाड़ी ‘श्रीजा अकुला’ संबंध किस खेल से हैं?
(A) क्रिकेट
(B) बॉलीबॉल
(C) टेनिस
(D) हॉकी
उत्तर : (C) टेनिस
व्याख्या : बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित स्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता श्रीजा अकुला, दिग्गज टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल और मनिका बत्रा ने मई में होने वाली डरबन विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसीसी) फाइनल्स में एकल स्पर्धा के लिए अपनी जगह पक्की की।
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board-CPCB) के द्वारा जारी ताजे आंकड़ो के अनुसार 2022 में भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है ?
(A) दिल्ली
(B) मेरठ
(C) भोपाल
(D) जोधपुर
उत्तर : (A) दिल्ली
व्याख्या : दिल्ली के अतिरिक्त इस रिपोर्ट में दूसरे स्थान पर फरीदाबाद (हरियाणा) शहर और तीसरे स्थान पर NCR (नेशनल कैपिटल रीजन) सिटी गाज़ियाबाद है.
- हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है ?
(A) गुजरात
(B) मध्य प्रदेश
(C) उत्तराखंड
(D) गोवा
उत्तर : (C) उत्तराखंड
व्याख्या : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राज्य का अधिवास (डोमिसाइल) रखने वाली महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) 2022 विधेयक विधानसभा से पिछले साल 30 नवंबर को पारित हुआ था।
- हाल ही में जारी “हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023” में कौन सा देश शीर्ष पर रहा ?
(A) जर्मनी
(B) कोरिया
(C) हंगरी
(D) जापान
उत्तर : (D) जापान
व्याख्या : हाल ही में हेनले एंड पार्टनर्स ने साल 2023 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार भी इस लिस्ट में जापान नंबर वन पर है। देश भारत इस लिस्ट में 85वें नंबर पर है।
- 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में कितने प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किये ?
(A) 20
(B) 27
(C) 23
(D) 15
उत्तर : (B) 27
व्याख्या : 10 जनवरी, 2023 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रिलियेंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में तीन दिवसीय 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का समापन किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किये।
Daily Current Affairs -13 January 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment