Daily Current Affairs in Hindi -16 April 2023
- प्रति वर्ष विश्व कला दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 12 अप्रैल
(B) 15 अप्रैल
(C) 15 मई
(D) 12 मार्च
उत्तर : (B) 15 अप्रैल
व्याख्या : आर्ट को बढ़ावा देने के लिए दुनियाभर में हर साल 15 अप्रैल को वर्ल्ड आर्ट डे (World Art Day) मनाया जाता है। पहली बार विश्व कला दिवस यानी वर्ल्ड आर्ट डे 15 अप्रैल, 2012 को मनाया गया था।
- हाल ही में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहां भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन और सीईओ गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया?
(A) नई दिल्ली
(B) मुंबई
(C) पेरिस
(D) इंग्लैंड
उत्तर : (C) पेरिस
व्याख्या : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 11 अप्रैल को पेरिस, फ्रांस में भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन और सीईओ गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया।
- हाल ही में किस राज्य की मेइती समुदाय ने चीराओबा उत्सव मनाया ?
(A) अरुणाचल प्रदेश
(B) असम
(C) मणिपुर
(D) झारखंड
उत्तर : (C) मणिपुर
व्याख्या : नववर्ष के आगमन का प्रतीक चीराओबा उत्सव हर घर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
- हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने बृहस्पति के चंद्रमाओं के लिए अपना मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया ?
(A) नासा
(B) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
(C) इसरो
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
व्याख्या : यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बृहस्पति और उसके बर्फीले चंद्रमाओं, अर्थात् गेनीमेड, कैलिस्टो और यूरोपा का पता लगाने के लिए ज्यूपिटर आइसी मून्स एक्सप्लोरर (जूस) मिशन लॉन्च किया।
- किस बैंक ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ कोरिया के साथ मास्टर इंटर बैंक क्रेडिट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
(A) आईसीआईसीआई बैंक
(B) एचडीएफसी बैंक
(C) एक्सिस बैंक
(D) एसबीआई
उत्तर : (B) एचडीएफसी बैंक
व्याख्या : भारत में अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ कोरिया के साथ 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कुल मूल्य के साथ एक मास्टर इंटर बैंक क्रेडिट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- इसरो और किस स्पेस एजेंसी द्वारा विकसित NISAR उपग्रह हिमालय के भूकंपीय क्षेत्रों की मैपिंग के लिए विकसित किया?
(A) UKSA
(B) NASA
(C) SUPARCO
(D) CNSA
उत्तर : (B) NASA
व्याख्या : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक आगामी उपग्रह निसार उपग्रह प्रणाली भूमि धंसने की चेतावनी देने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में काम करेगा।
- हाल ही में किसने “एक स्वास्थ्य के लिए पशु स्वास्थ्य प्रणाली सहायता” का शुभारंभ किया?
(A) पीयूष गोयल
(B) अमित शाह
(C) पुरुषोत्तम रूपाला
(D) अनुराग सिंह ठाकुर
उत्तर : (C) पुरुषोत्तम रूपाला
व्याख्या : केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने आज पशु महामारी तैयारी पहल और विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित “एक स्वास्थ्य के लिए पशु स्वास्थ्य प्रणाली सहायता” का शुभारंभ किया, जिससे भारत की तैयारियों और एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण के अनुरुप संभावित पशु महामारी की प्रतिक्रिया को बढ़ावा दिया जा सके।
- हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किस देश के बुजी ब्रिज का वर्चुअली उद्घाटन किया?
(A) इंडोनेशिया
(B) मोजाम्बिक
(C) फ्रांस
(D) श्रीलंका
उत्तर : (B) मोजाम्बिक
व्याख्या : भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में बुजी ब्रिज का वर्चुअली उद्घाटन किया। ये पुल 670 मीटर लंबा है जो बुजी नदी पर बना हुआ है। यह 132 किलोमीटर लंबी टिका-बुजी-नोवा-सोफाला रोड परियोजना का हिस्सा है।
Daily Current Affairs in Hindi -16 April 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment