Great Himalayan National Park (Kullu-HP)
हिमाचल प्रदेश में 5 राष्ट्रिय उद्यान है। ग्रेट हिमालयन राष्ट्रिय पार्क , इंदर किला राष्ट्रिय पार्क, खीरगंगा राष्ट्रिय पार्क , सिंबलबाड़ा राष्ट्रिय पार्क और पिन घाटी राष्ट्रिय पार्क।
ग्रेट हिमालयन राष्ट्रिय पार्क (Great Himalayan National Park)
- यह पार्क जिला कुल्लू में स्थित है। यह 1984 में स्थापित किया गया था। पार्क को औपचारिक रूप से 1999 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था, जिसमें 754.4 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र शामिल था।
- पार्क का कुल क्षेत्रफल (राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य और इकोज़ोन के सहित) 1171 वर्ग किमी है, जिसे एक साथ ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र (जीएचएनपीसीए) के रूप में जाना जाता है।
- 23 जून 2014 को दोहा, कतर राज्य की 38 वीं विश्व धरोहर समिति के सत्र के दौरान एक प्राकृतिक स्थल के रूप में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र (GHNPCA) को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था।
- इस पार्क की सीमाएं ट्रांस-हिमालय में पिन वैली नेशनल पार्क, रूपी भाभा वन्यजीव अभयारण्य और कनावर (कंवर) वन्यजीव अभयारण्य के साथ मिलती है ।
- यह भारत की 32 वीं विश्व विरासत स्थल है। प्राकृतिक धरोहर के लिहाज से यह भारत की 11 वीं साइट है।
- यहाँ पर देवदार , कैल , रखाल , रई, तोश ,चील , बुरांश ,खर्शू ,बान ,मोहरू ,नाग छतरी ,बनपाशा ,गुच्छी आदि अनेक प्रकार की वनस्पतियां पाई जाती है। इस पार्क में हिमालयन कस्तूरी मृग ,हिमालयन आईबेक्स , हिमालयन तहर , तेंदुए , हिम तेंदुए जैसे अनेक पशु हैं। इसके साथ पश्चिमी ट्रोगोपैन, कोक्लास, चीयर फिज़ेंट्स , मोनाल ,चुकर अनेक प्रजाति के पक्षी भी इस पार्क में है
- पार्क का अद्भुत दृश्य है। पार्क वन्यजीवों के प्रेमियों और साहसिक उत्साही लोगो, दोनों के लिए आकर्षण का एक केंद्र है। अनेक प्रकार की वनस्पतियाँ ,पशु पक्षी सभी का मन मोह लेते हैं।
Great Himalayan National Park (Kullu-HP)
Read Also : Geography of District Kullu
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment