Himachal Pradesh Weekly Current Affairs (August 3rd Week)
हिमाचल गौरव पुरस्कार -2020
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार एवं छायाकार बीरबल शर्मा व गायक बालकृष्ण शर्मा , विख्यात चिकित्सक मंगत राम डोगरा तथा लोक गायक नरेंद्र ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार -2020 से सम्मानित किया।
- भरवाई क्षेत्र के संदीप कुमार को सामाजिक एवं साहसिक कार्यों व जबकि खेल के क्षेत्र में प्रशंसनीय एवं एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए शिमला जिला की अंतराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाडी सुषमा वर्मा को भी सम्मानित किया।
मंडी में स्थापित होगी एनसीसी अकादमी
- केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए दो और एनसीसी बटालियन को मंजूरी देने के आलावा तीन कंपनियों को बटालियन में बदलने को मंजूरी दे दी है। इससे 4500 छात्र लाभान्वित होंगे।
- प्रदेश के लिए एक एनसीसी अकादमी भी स्वीकृत हुई है जिसे मंडी में स्थापित किया जाएगा।
- युवा पुरुषों और महिलाओं में अनुशासन ,साम्प्रदायिक सद्भाव और उनके बीच निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों को विकसित करने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
हिमाचली कॉमेडी -शो “प्रिंस का पिटारा ” का पोस्टर जारी
- मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने अखिल चौधरी द्वारा निर्देशित हिमाचली कॉमेडी -शो “प्रिंस का पिटारा ” का पोस्टर जारी किया।
- कलाकारों ,निर्माता और निर्देशक के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि यह आशा जताई कि यह कार्यक्रम प्रदेश के दर्शकों को मनोरंजन करने में सफल होगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020
- स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के 28 राज्यों की रैंकिंग में हिमाचल छठे स्थान पर आया है।
- बीते वर्ष हिमाचल 20वें स्थान पर था।
- देश के 4242 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण में शिमला 65 वें स्थान पर रहा है, जो बीते वर्ष 128 वें पायदान पर था।
- देश भर की छावनियों में हिमाचल का डलहौजी छावनी क्षेत्र एक अंक के सुधार के साथ नौवें और प्रदेश में पहले स्थान पर आया है।
- हिमाचल की डगशाई 44 वें ,सबाथू 49 वें ,बकलोह 51 वें ,कसौली 56 और योलकेंट 58 वें नंबर पर रहा।
- हिमाचल के 54 शहरों में शिमला पहले स्थान पर है।
- हिमाचल के 25 से 50 हजार की आबादी वाले शहर में नाहन पहले स्थान पर रहा। देश के स्वच्छता सर्वेक्षण में इसका स्थान 147 वां है।
- 25 हजार तक की आबादी वाले शहर में नयनादेवी पहले स्थान पर है।
9.61 लाख किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती से जोड़ेगी हिमाचल सरकार
- ‘‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’’ की निगरानी के लिए गठित उच्च राज्य स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2022 तक प्रदेश के सभी 9.61 लाख किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाने के लिए प्रयासरत है।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती पारंपरिक खेती से भिन्न है, जिसमें खेती के विभिन्न संसाधनों का प्रयोग होता है। रासायनिक कीटनाशक और उर्वरकों के लगातार उपयोग से उत्पादन में वृद्धि हुई है, लेकिन इससे मिट्टी और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव हुए हैं।
- प्राकृतिक खेती के तहत रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों के उपयोग के बिना विभिन्न फसलों के उत्पादन पर बल दिया जाता है।
खाद्य सुरक्षा आयोग का गठन
- हिमाचल सरकार ने हिमाचल में खाद्य सुरक्षा आयोग का गठन किया। सुरेंद्र एस घोंकरोक्ता को चेयरमैन नियुक्त किया गया है जबकि रमेश गंगोत्रा और प्रेम चौहान को सदस्य नियुक्त किया है।
- लोगों की राशन संबंधित शिकायतों के लिए इस आयोग का गठन किया है। लोग इस आयोग में राशन में गड़बड़ियों संबंधित शिकायतें कर सकेंगे।
- लोगों को अगर समय पर राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है तो आयोग में आवेदन या फिर मेल या डाक के माध्यम से चेयरमैन को शिकायत भेज सकेंगे। आयोग में लोगों की सुनवाई के लिए बैच बैठेगा।
मनाली के शिवा अर्जुन और हमीरपुर के रोमेश द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए नामित
- मनाली के छः बार के शीतकालीन ओलम्पियन शिवा केशवन अर्जुन अवार्ड के लिए नामित हुए हैं। शिवा ने एशियन लूज़ चैंपियनशिप में चार बार गोल्ड मैडल जीता। विश्व कप में 100 मीटर स्पर्धा में जीत दर्ज की है।
- हमीरपुर जिले के हॉकी कोच रोमेश पठानिया का नाम द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भेजा गया है।
Himachal Pradesh Weekly Current Affairs (August 3rd Week)
Read Also : More HP Current Affairs
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
Leave a Comment