History of Himachal Pradesh : Bilaspur (Kehlur) Riyasat

History of Himachal Pradesh : Bilaspur (Kehlur) Riyasat

  1. संसार चंद ने बिलासपुर पर कब आक्रमण किया जिसमें सिरमौर के राजा धर्म प्रकाश की मृत्यु हो गई ?
    उत्तर : 1795 ई. में। उस समय बिलासपुर के राजा महान चंद थे। संसार चंद ने बिलासपुर के झांजियार धार पर छातीपुर किले का निर्माण करवाया।
  2. किस वर्ष गोरखों ने संसार चंद को पराजित किया ?
    उत्तर : 1805 ई. में। बिलासपुर के राजा महानचन्द ने 1803 ई. में गोरखों से सहयोग माँगा। जिसके बाद 1805 ई. में गोरखों ने संसार चंद को पराजित किया।
  3. बिलासपुर कब तक गोरखों के अधीन रहा ?
    उत्तर : 1803 ई. से 1814 ई. तक।
  4. ब्रिटिश जनरल डेविड ऑक्टरलोनी ने किस किले में गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा को पराजित किया ?
    उत्तर : रतनपुर किले में।
  5. बिलासपुर कब ब्रिटिश सरकार के अधीन हो गया ?
    उत्तर : 6 मार्च, 1815 ई.
  1. देसा सिंह मजीठिया ने बिलासपुर पर कब आक्रमण किया ?
    उत्तर : 1819 ई. में।
  2. कहलूर रियासत का कौन-सा राजा निसंतान मर गया और उसकी मौत के बाद उत्तराधिकार के लिए संघर्ष हुआ ?
    उत्तर : खड़क चंद। खड़क चंद की मृत्यु 27 मार्च, 1839 में चेचक रोग की बजह से हुई।
  3. किसके शासनकाल को बिलासपुर रियासत के इतिहास का काला युग के नाम से जाना जाता है ?
    उत्तर : खड़क चंद
  4. संसारु बजीर के बाद किसे बिलासपुर का बजीर बनाया गया ?
    उत्तर : विशन सिंह।
  5. खड़क चंद के शासनकाल के समय कौन दो प्रसिद्ध यूरोपीय यात्री बिलासपुर होते हुए गए थे ?
    उत्तर : जर्मन यात्री बैरन हेगल और अंग्रेज जी टी वीने।
  1. किस राजा के शासनकाल को बिलासपुर रियासत के इतिहास में स्वर्णकाल के नाम से जाना जाता है ?
    उत्तर : हीराचंद के।
  2. किस राजा ने जगतखाना और स्वारघाट टैंक का निर्माण करवाया ?
    उत्तर : राजा हीराचंद ने। हीराचंद ने 1874 ई. में जगतखाना और स्वारघाट टैंक का निर्माण करवाया।
  3. किसके शासनकाल में बिलासपुर के गेहड़वीं में झुग्गा आंदोलन हुआ ?
    उत्तर : अमरचंद के। अमरचंद के शासनकाल में बिलासपुर में झुग्गा और दुम्ह आंदोलन हुए।
  4. बिलासपुर के किस राजा ने 1885 ई. में रियासत के अभिलेख देवनागरी लिपि में रखने व कामकाज देवनागरी लिपि में करने के आदेश पारित किए ?
    उत्तर : अमरचंद ने।
  5. बिलासपुर के किस राजा ने बिलासपुर में रंगमहल का निर्माण करवाया ?
    उत्तर : विजयचन्द ने 1900 ई. में।
  1. बिलासपुर के किस राजा ने बहादुरपुर को अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया ?
    उत्तर : विजयचन्द ने।
  2. बिलासपुर के किस राजा ने प्रथम विश्व युद्ध में अंग्रेजों का साथ दिया ?
    उत्तर : विजयचन्द ने। राजा विजयचन्द को प्रथम विश्व युद्ध में सहायता के लिए अंग्रेजों ने K.C.I.E. और मेजर की मानद उपाधि प्रदान की।
  3. बिलासपुर के अंतिम शासक कौन थे ?
    उत्तर : राजा आनंदचंद। आनंद चंद बिलासपुर रियासत के अंतिम शासक थे। आनंदचंद महात्मा गाँधी के शिष्य थे।
  4. बिलासपुर रियासत में किस वर्ष “भूमि बंदोबस्त अभियान” चलाया गया था ?
    उत्तर : 1930 ई.
  5. भूमि राजस्व जो 1863 ई. तक बिलासपुर रियासत में फसल के अंश के रूप में लिया जाता था उसकी पैदावार के कितने भाग होती थी ?
    उत्तर : पैदावार का तीसरा हिस्सा। उस समय राजा हीराचंद थे।
  1. 1903 ईसवीं के आसपास बिलासपुर रियासत के किस राजा को रियासत से निर्वासित कर दिया गया और बनारस में रहने का हुक्म दिया गया ?
    उत्तर : विजय चंद।
  2. रामू बजीर और साहिब अमर सिंह बजीर किस रियासत से संबंध रखते थे ?
    उत्तर : कहलूर।
  3. बिलासपुर के राजा को अंग्रेजों ने किस वर्ष सनद द्वारा सतलुज के दाहिने क्षेत्रों पर उसका अधिकार पक्का कर दिया ?
    उत्तर : अक्टूबर , 1847 .
  4. जब बिलासपुर (कहलूर) रियासत के राजा खड़कचंद की निःसंतान मृत्यु हो गई तो वहाँ का राजा किसे बनाया गया ?
    उत्तर : मियाँ जंगी।
  5. राजा गुलाब सिंह का सेनापति जोरावर सिंह जिसने 1834 -41 ईसवीं में लद्दाख और बाल्टिस्तान पर आक्रमण किया वे किस रियासत से सबंधित था ?
    उत्तर : कहलूर।

History of Himachal Pradesh : Bilaspur (Kehlur) Riyasat

Read Also : History of Himachal Pradesh in Hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!