HP Current Affairs in Hindi -31 March 2022
- एकीकृत डिजिटल कृषि प्लेटफार्म परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कितनी राशि स्वीकृत की ?
उत्तर : 108 करोड़ रुपये ।
व्याख्या : राज्य कृषि विभाग की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को प्रस्तुत प्रस्तावित एकीकृत डिजिटल कृषि प्लेटफार्म परियोजना को केंद्र सरकार ने 108 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि सुधार पर प्रस्तावित इस परियोजना के तहत किसानों के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) आधारित सेवाएं प्रदान करने में आंतरिक योग्यता विकसित की जाएगी।
- पटना, बिहार में हो रही अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता 76 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल की किस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता ?
उत्तर : कृतिका जम्बाला।
व्याख्या : राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की बीए सेकेंड ईयर की छात्रा कृतिका जम्बाला ने पटना बिहार में हो रही जूनियर नेशनल अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता में 76 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
- एबीवाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड्स फाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हमीरपुर के किस अध्यापक को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया ?
उत्तर : अजय शर्मा।
व्याख्या : जिला हमीरपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह के प्रवक्ता और वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक अजय शर्मा को एबीवाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड्स फाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। वहीं, छठी कक्षा में पढ़ने वाली दिशा डोगरा को भी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
- कुमारहट्टी के वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अमर शहीद जनरल विपिन रावत मेमोरियल किक बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता में सब जूनियर कैटेगिरी में कौन पहले स्थान पर रहा ?
उत्तर : महाराष्ट्र।
व्याख्या : प्रतियोगिता में सब जूनियर कैटेगिरी में महाराष्ट्र 81 अंक लेकर पहला नेशनल चैंपियन बना। आंध्र प्रदेश ने 25 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जम्मू-कश्मीर 23 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर कैटेगिरी में 94 अंक लेकर महाराष्ट्र पहले, 25 अंकों के साथ दिल्ली दूसरे और 21 अंकों के साथ असम तीसरे स्थान पर रहा।
HP Current Affairs in Hindi -31 March 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment