HP GK in Hindi (Tribes of Himachal Pradesh)

hp gk in hindi tribes of hp

HP GK in Hindi (Tribes of Himachal Pradesh)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. निम्नलिखित में से कौन -सा हिमाचल प्रदेश का जनजातीय क्षेत्र नहीं हैं ?
    (A) सोलन
    (B) किन्नौर
    (C) भरमौर
    (D) पांगी
    उत्तर : सोलन
  2. हिमाचल की जनजातियों में कौन -सी जनजाति सबसे प्रमुख है ?
    (A) गुज्जर
    (B) खाम्पा
    (C) गद्दी
    (D) किन्नौरा
    उत्तर : गद्दी
  3. ‘गद्दी’ क्या है ?
    (A) लम्बी बालों वाली भेड़
    (B) अर्द्ध -यायावर (घुमन्तु ) चरवाहे
    (C) पहाड़ी गाँव
    (D) पानी का तालाब
    उत्तर : अर्द्ध -यायावर (घुमन्तु ) चरवाहे
  4. राजा संसार चंद ने किस गद्दी सुंदरी को अपनी रानी बनाया था ?
    (A) रूपवती
    (B) नोखू
    (C) नैना देवी
    (D) सुंदरी देवी
    उत्तर : नोखू
  5. सिरमौर और और शिमला के कुछ परंपरागत परिवार अपने आपको कौरवों का वशंज मानते हैं। इन्हे स्थानीय भाषा में क्या कहते हैं ?
    (A) शाठा
    (B) पिलम
    (C) बाटा
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर : शाठा
  1. गद्दी जनजाति के लोग किस देवता की पूजा करते हैं ?
    (A) दुर्गा
    (B) गणेश
    (C) शिव
    (D) विष्णु
    उत्तर : शिव
  2. वर्तमान हिमाचल प्रदेश के गुज्जर निम्न में से किसके वंशज है ?
    (A) आर्यों के
    (B) हूणों के
    (C) मुगलों के
    (D) गुग्गा पीर के
    उत्तर : हूणों के
  3. हि.प्र. के गद्दियों का कौन -सा भाग यह दावा करता है कि उनके पूर्वज मुसलमानों के शुरू के आक्रमण के समय के उत्पीड़न से बचने के लिए लाहौर से भाग आए थे ?
    (A) राजपूत गद्दी
    (B) ब्राह्मण गद्दी
    (C) खत्री गद्दी
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर : खत्री गद्दी
  4. कालिदास ने अपनी पुस्तक ‘कुमारसंभव ‘ में किन वासियों का वर्णन किया है ?
    (A) नागा
    (B) यक्ष
    (C) दस्यु
    (D) किन्नर
    उत्तर : किन्नर
  5. खुन्नू खम्पा निम्नलिखित में से कहाँ के निवासी माने जाते हैं ?
    (A) रामपुर बुशहर
    (B) स्पीति
    (C) लाहौल
    (D) कुल्लू
    उत्तर : रामपुर बुशैहर
  1. हिमाचल प्रदेश के लाहौल -स्पीति जिले में चंद्रभागा के बगल में कौन -सी जनजाति रहती है ?
    (A) स्वांगला
    (B) गद्दी
    (C) कुन्नू खम्पा
    (D) न्योंदी खम्पा
    उत्तर : स्वांगला
  2. 2011 जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की संख्या कितनी है ?
    (A) 4.02 प्रतिशत
    (B) 4.55 प्रतिशत
    (C) 5.70 प्रतिशत
    (D) 8.71 प्रतिशत
    उत्तर : 5.70 प्रतिशत
  3. निम्नलिखित में से कौन हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों में शामिल नहीं है ?
    (A) भोट
    (B) लाम्बा
    (C) खाम्पा
    (D) डूम
    उत्तर : डूम
  4. चारबिशी, छ:बिशी, बाराबिशी, और पंद्रह बिशी उपसमूह किस समुदाय से जुड़े हैं ?
    (A) गद्दी
    (B) किन्नर
    (C) खत्री
    (D) पंगवाल
    उत्तर : किन्नर
  5. जीवनशैली की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में बसने वाले गद्दी किस जनसमूह के अंतर्गत आते हैं ?
    (A) अर्द्ध -कृषक
    (B) अर्द्ध -यायावर
    (C) अर्द्ध-पशुपालक
    (D) उपर्युक्त सभी
    उत्तर : उपर्युक्त सभी
  1. पट्टन घाटी और चंद्रभागा घाटी में कौन सी जनजाति निवास करती है ?
    (A) भोट
    (B) गद्दी
    (C) स्वांगला
    (D) जाट
    उत्तर : स्वांगला
  2. जो तिब्बती भारतीय सीमा में आकर रहने लगे हैं। वह कौन सी जनजाति है ?
    (A) स्वांगला
    (B) जाड
    (C) पंगवाल
    (D) गद्दी
    उत्तर : जाड
  3. हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में घूमने वाले चरवाहों को क्या कहते हैं ?
    (A) गद्दी
    (B) गुज्जर
    (C) भोट
    (D) खम्पा
    उत्तर : गुज्जर
  4. हांगरांग लोगों की किस देवता में विशेष श्रद्धा रखते हैं ?
    (A) पुरग्युर
    (B) सूर्य देवता
    (C) गणेश
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर : पुरग्युर
  5. किन्नरों के विषय में किस महाकाव्य में वर्णन मिलता है ?
    (A) महाभारत
    (B) वायु पुराण
    (C) शिवपुराण
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर : महाभारत

HP GK in Hindi (Tribes of Himachal Pradesh)

इसे भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश का इतिहास

Bhisham

Leave a Comment