Shivanand Ramaul – A Politician and Social Worker of HP

Shivanand Ramaul – A Politician and Social Worker of HP

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
नामश्री शिवानन्द रमौल
जन्म16 अक्टूबर , 1894
पिता का नामफतेह सिंह
जन्म स्थानगाँव खैणा (भड़ोग-बनेड़ी )
तहसील पौंटा साहिब जिला सिरमौर (हि.प्र.)
शिक्षामैट्रिक

श्री शिवानन्द रमौल एक कृषक , सामाजिक तथा राजनैतिक कार्यकर्त्ता थे। दसवीं पास करने के बाद 1916 से 1921 तक नाहन जेल में सहायक जेलर रहे और 1936-39 तक दिल्ली में बीमा कम्पनी में काम किया।

श्री शिवानन्द रमौल की सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में भूमिका

  • 1939-41 ई. तक ‘गढ़देश सेवा संघ’ दिल्ली में सचिव रहे।
  • 1945 से 1947 तक सिरमौर रियासत प्रजामंडल के महासचिव रहे।
  • 1948 ई. में सुकेत सत्याग्रह का नेतृत्व किया।
  • इस पर नियंत्रण करने के बाद श्री पद्म देव, भागमल सौहटा और प्रदेश के अन्य नेताओं के
  • साथ सामयिक/अस्थायी सरकार का नेतृत्व किया।
  • 1948 से 1952 तक सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्ष रहे
  • 1952 से 1956 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे।
  • 1956 से 1959 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • हिमाचल प्रदेश स्टेट लैंड मार्टगेज बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रहे।
  • 1952 ई. में प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
  • 1959-62 ई. तक लोकसभा के सदस्य रहे (उप-चुनाव में निर्वाचित हुए)
  • 1962 से 1968 ई. तक राज्य सभा के सदस्य रहे।

सिरमौर रियासत के प्रतिरक्षा अधिनियम के अधीन (संवत 2004) सितम्बर से दिसम्बर, 1947 ई. तक बन्दी बनाए रखा;
मृत्यु : 22 जनवरी, 1972 ई. को इनका निधन हो गया।

Shivanand Ramaul – A Politician and Social Worker of HP

Read also : चंद्रधर शर्मा गुलेरी ll डॉ यशवंत सिंह परमार ll

Leave a Comment

error: Content is protected !!