Weekly Current Affairs 03/05/2020 To 09/05/2020

Weekly Current Affairs 03/05/2020 To 09/05/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. पुरातत्वविद् प्रो. बी.बी. लाल के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संस्कृति मंत्री ने ई-बुक “प्रो. बी.बी. लाल-इंडिया रीडिस्कवर्ड” लांच की।
  2. 1 मई, 2020 को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने “वन नेशन वन राशन कार्ड” के तहत पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एकीकरण को मंजूरी दी। इन राज्यों में पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, दादरा व नगर हवेली, दमन व दीव और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। अब तक 17 राज्यों को एकीकृत किया जा चुका है।
  3. भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का नई दिल्ली में 63 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  4. 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस बार की थीम है ‘Journalism Without Fear or Favour’ . कोलंबिया के खोजी पत्रकार जिनेथ बेदोया लीमा ने 2020 यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज जीता।
  5. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 142वें स्थान पर, नॉर्वे शीर्ष स्थान पर रहा।
  6. 1 मई, 2020 को काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CRRI) ने किसान सभा एप्लीकेशन लॉन्च की। इस एप्लीकेशन को किसानों को माल ढुलाई और आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने के लिए लांच किया गया है।
  7. मार्च के महीने में कोर उद्योगों(कच्चा तेल, इस्पात, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट, उर्वरक, बिजली और कोयला ) का उत्पादन 6.5% घटा है। यह 2012 के बाद सबसे तेज कमी है। कोयला एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जिसमें सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गयी।
  8. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने “भारत मार्केट” नामक एक राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मार्केट प्लेस लॉन्च किया।
  9. 4 मई, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से NAM (Non Aliened Movement) शिखर सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने NAM शिखर सम्मलेन में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भाग लिया।
  10. भारतीय प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप को 25वें निक्केई एशिया पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है। निक्केई एशिया पुरस्कार जापान की मीडिया कॉर्पोरेशन द्वारा एशिया में सतत विकास में योगदान देने वालों को दिया जाता है।
  11. केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर “द सरस कलेक्शन” लॉन्च किया। इस संग्रह में ग्रामीण स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए दैनिक उपयोग के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है और इसका उद्देश्य ग्रामीण स्व-सहायता समूहों को बाजार पहुंच प्रदान करना है।
  12. 2021 राष्ट्रमंडल युवा खेलों को 2023 तक स्थगित किया जा रहा है क्योंकि टोक्यो ओलंपिक के साथ इसकी तारीखों का टकराव हो रहा था।
  13. भारतीय नौसेना ने भारतीय नागरिकों को विदेशों से वापस लाने के लिए ऑपरेशन “समुद्र सेतु” (“सी ब्रिज”) शुरू किया।
  14. IIT बॉम्बे के प्रोफेसर सौरभ लोढ़ा को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा स्थापित नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी 2020 में युवा कैरियर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  15. नीति आयोग और पिरमल फाउंडेशन ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए ‘सुरक्षित दादा-दादी व नाना-नानी अभियान’ शुरू किया।
  16. जम्मू-कश्मीर बेस्ड फ़ोटोग्राफ़र डार यासीन, मुख्तार ख़ान और चन्नी आनंद को फीचर फ़ोटोग्राफ़ी के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार के लिए चुना गया।
  17. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत कार्यरत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने “GARUD (Government Authorisation for Relief Using Drones)” पोर्टल लॉन्च किया। (Weekly Current Affairs 03/05/2020 To 09/05/2020)
  18. 5 मई, 2020 को भारतीय अर्थव्यवस्था की निगरानी के केंद्र (CMIE) ने बेरोजगारी के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक इस समय 121.5 मिलियन लोगों के पास काम नही है। लॉक डाउन के कारण बेरोज़गारी दर 27.1% हो गयी है। ग्रामीण बेरोजगारी 20.88% से बढ़कर 26.16% हो गई है।
  19. ई दिल्ली स्थित लेजर साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की एक प्रयोगशाला) ने गुड़गांव स्थित एक निजी फर्म के साथ मिलकर ‘यूवी ब्लास्टर’ नाम से एक अल्ट्रा वायलेट (यूवी) कीटाणुशोधन टॉवर विकसित किया है।
  20. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाजी जर्मनी पर जीत की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर किम जोंग उन को द्वितीय विश्व युद्ध के पदक से सम्मानित किया है।
  21. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
  22. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय अमेरिकी राजनयिक मनीषा सिंह को ओईसीडी (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) के लिए अपना दूत नियुक्त किया।
  23. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में ‘आयुष कवच’ नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है, जिसे आयुष मंत्रालय विकसित किया गया है।
  24. डॉ. हर्षवर्धन ने COVID-19 की रोकथाम में आयुष की क्षमता पर ‘आयुष संजीवनी’ एप्प और अंतर-अनुशासनात्मक अध्ययन लांच किया।
  25. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर प्लांट से स्टाइरीन वाष्प के रिसावसे कई लोगों की मौत हुई। स्टाइरीन एक रासायनिक यौगिक है जिसे न्यूरो-टॉक्सिन्स के रूप में जाना जाता है। इसे विनाइल बेंजीन, इथाइल बेंजीन और फिनाइल बेंजीन के नाम से भी जाना जाता है।
  26. इराक की संसद ने पूर्व खुफिया प्रमुख मुस्तफा खदीमी को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  27. 7 मई, 2020 को भारत सरकार ने “वंदे भारत मिशन” लांच किया मिशन को सबसे बड़े निकासी अभ्यास में से एक माना जा रहा है। वन्दे भारत मिशन का उद्देश्य दुनिया भर में फंसे भारतीयों को देश में वापस लाना है।
  28. तरुण बजाज को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया।
  29. ईरान सरकार हाल ही में अपनी मुद्रा का नाम बदलकर टोमन करने के निर्णय लिया है। ईरानी मुद्रा की इकाई रियाल है। ईरानी सरकार के अनुसार, एक टोमन 10,000 रियाल से मिलकर बनता है।
  30. मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2020-21 में भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 0% पर रखा।
  31. 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक और पहले नोबेल शांति पुरस्कार (1901) के विजेता हेनरी डुनैंट की जयंती मनाई जाती है।
  32. चीन ने अपने वेनचांग प्रक्षेपण स्थल से लॉन्ग मार्च 5 बी रॉकेट लॉन्च किया जो हैनान द्वीप पर स्थित है।
  33. सुंदरबन डेल्टा, जो भारत और बांग्लादेश में फैला हुआ है, विश्व में बाघों का एकमात्र मैंग्रोव वन निवास हैं। पश्चिम बंगाल वन विभाग के नवीनतम अनुमान के अनुसार, बाघों की संख्या 2019-20 में 88 से बढ़कर 96 हो गई है। सुंदरबन एक विश्व धरोहर स्थल और रामसर स्थल है।

Weekly Current Affairs 03/05/2020 To 09/05/2020

Read Also : HP Current Affairs

Leave a Comment