Weekly Current Affairs 17/05/2020 To 23/05/2020

Weekly Current Affairs 17/05/2020 To 23/05/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. 16 मई, 2020 को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने राष्ट्रीय प्रवासी सूचना प्रणाली लांच की। यह प्रवासी श्रमिकों के लिए एक केंद्रीय ऑनलाइन रिपॉजिटरी है। यह ऑनलाइन पोर्टल प्रवासी श्रमिकों की सुगम आवाजाही के लिए अंतर-राज्य संचार में मदद करेगा।
  2. COVID-19 के कारण उत्पन्न देश की बेरोजगारी से लड़ने में मदद करने के लिए भारतीय सेना ने “टूर ऑफ़ ड्यूटी” लॉन्च करने जा रही है। “टूर ऑफ ड्यूटी” भारतीय सेना में अधिकारियों और सैनिकों के रूप में काम करने के लिए युवाओं के लिए तीन साल की इंटर्नशिप है।
  3. नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) इंडिया ने कोरोना स्टडीज़ श्रृंखला को “Psycho-Social impact of pandemic & lockdown and how to Cope With” शीर्षक से प्रकाशित किया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हाल ही में इस श्रृंखला के सात शीर्षकों के प्रिंट और ई-संस्करण लॉन्च किए हैं।
  4. न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने “सुपर अर्थ” की खोज की है। इस ग्रह पर मानव जीवन के लिए आवश्यक परिस्थितियां मौजूद हैं।
  5. उत्तर प्रदेश के बहराइच वन प्रभाग ने घाघरा नदी में लगभग 40 घड़ियाल छोड़े, घाघरा गंगा की एक प्रमुख सहायक नदी है। घड़ियाल का वैज्ञानिक नाम गेवियलिस गैंगेटिकस है और इन्हें आमतौर पर मछली खाने वाले मगरमच्छ कहा जाता है।
  6. बंगाली लेखक देवेश रॉय का हाल ही में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  7. जर्मनी का बुंडेसलीगा COVID-19 लॉकडाउन के बाद फिर से शुरू होने वाला दुनिया का पहला प्रमुख खेल आयोजन बन गया है।
  8. भारत सरकार ने सीमा अधोसंरचना के लिए शेकातकर समिति द्वारा की गई सिफारिशों को लागू किया।
  9. रोजगार प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए MGNREGA के आवंटन में 40,000 करोड़ रुपये की वृद्धि की गयी।
  10. केंद्र ने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के 3% से राज्यों की उधार सीमा को बढ़ाकर 2020-21 के लिए 5% कर दिया है।
  11. विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस 17 मई को मनाया गया इस बार का विषय: ‘कनेक्ट 2030: सतत विकास लक्ष्यों के लिए आईसीटी’ .
  12. विश्व स्वास्थ्य सभा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की निर्णय लेने वाली संस्था है। विश्व स्वास्थ्य सभा में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया।
  13. मध्य प्रदेश से गुजरने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए चरण पादुका अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत प्रवासी श्रमिकों को जूते और चप्पल प्रदान किए गए थे।
  14. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शांति, सहिष्णुता और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से 16 मई को एक साथ शांतिपूर्वक रहने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया।
  15. प्रतिवर्ष 20 मई को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2018 में इसकी शुरुआत हुई थी। विश्व मधुमक्खी दिवस को स्लोवेनियाई एपिकल्चर के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले एंटोन जानसा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसकी थीम : बी इंगेजड।
  16. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 18 मई को मनाया गया; विषय: ‘समानता के लिए संग्रहालय: विविधता और समावेश’।
  17. 17 मई को मनाया गया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस; विषय: “अपने रक्तचाप को मापिये, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें”
  18. नेपाल ने एक नए मानचित्र को मंजूरी दी जिसमें कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा के क्षेत्र शामिल हैं। हालाँकि, भारत द्वारा इन क्षेत्रों पर दावा किया गया है।
  19. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है जिसका नाम “नेशनल टेस्ट अभ्यास” है। इस मोबाइल एप्लीकेशन को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा विकसित किया गया है। यह एप्लीकेशन उम्मीदवारों को जेईई मेन्स, NEET आदि जैसे परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट लेने में मदद करेगा।
  20. नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ‘ग्रुप ऑफ़ लॉरियेट्स’ में शामिल थे, जिसने सभी सरकारों को वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 1 ट्रिलियन डालर खर्च करने का सुझाव दिया है लगभग 88 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने एकजुट होकर सरकारों से आह्वान किया कि वे कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉक-डाउन के दौरान वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 1 ट्रिलियन डालर खर्च करें।
  21. प्रतिवर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में हिंसा और आतंकवाद के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है।
  22. आकलन वर्ष 2019-2020 के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा अंबिकापुर (छत्तीसगढ़), राजकोट, सूरत, मैसूर, इंदौर और नवी मुंबई को ‘5-स्टार कचरा मुक्त शहर’ घोषित किया गया ।
  23. आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ दिलीप ओमन को इंडियन स्टील एसोसिएशन (आईएसए) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
  24. प्रतिवर्ष 21 मई को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाता है। अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाने का संकल्प 2019 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा अपनाया गया था।
  25. दक्षिण अंडमान द्वीप के एक दुर्लभ पाम के पेड़ को जवाहरलाल नेहरू ट्रॉपिकल बोटैनिकल गार्डन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (JNTBGRI) केरल में रोपित किया गया है। इसकी विलुप्ति को रोकने के लिए इस प्रजाति को केरल में लाया गया है।
  26. भारतीय रेलवे ने पहले 12,000 एचपी इलेक्ट्रिक इंजन का परिचालन किया। इस लोकोमोटिव का निर्माण मेक इन इंडिया पहल के तहत फ्रांसीसी कंपनी एल्स्टॉम द्वारा किया गया था।
  27. 20 मई, 2020 को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कोणार्क शहर और कोणार्क सूर्य मंदिर को पूरी तरह से सोलराइज करने की योजना शुरू की।
  28. 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस मनाया जाता है।
  29. दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री थॉमस थाबेन ने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
  30. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) को मार्च, 2023 तक तीन साल की अवधि के लिए बढ़ा दिया है। इस योजना को 2017 में शुरू किया गया था, इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को मासिक पे-आउट की गारंटी प्रदान करना है।
  31. वित्त मंत्रालय ने बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) फर्मों को भुगतान स्वीकार करने के लिए केवल BHIM, RuPay का उपयोग करने से छूट दी।
  32. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को भारत में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया।
  33. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने हाल ही में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को क्रेडिट ट्रांसफर के लिए मानव संसाधन और विकास मंत्रालय के ‘SWAYAM’ पोर्टल पर उपलब्ध व्यापक ओपन ऑनलाइन पाठ्यक्रम (MOOC) का उपयोग करने का निर्देश दिया है।
  34. अमेरिका ने हाल ही में घोषणा की कि देश ओपन स्काइज संधि नाम की प्रमुख वैश्विक संधि से अलग हो जाएगा।
  35. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 2001 में ‘सार्वभौमिक विविधता पर सांस्कृतिक घोषणा’ को अपनाया और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को विश्व संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता दिवस घोषित किया।
  36. 22 मई, 2020 को RBI ने रेपो रेट को 4.4% से घटाकर 4% कर दिया है। इसने रिवर्स रेपो रेट को घटाकर 3.35% कर दिया है।
  37. 21 मई, 2020 को भारत दुनिया में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया। चीन दुनिया में PPE का सबसे बड़ा निर्माता है।
  38. 22 मई, 2020 को संयुक्त राष्ट्र ने मणिपुर की KHUDOL पहल को COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए शीर्ष 10 वैश्विक पहलों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया।
  39. KHUDOL एक NGO की पहल है जिसे Ya_All कहा जाता है। एनजीओ ने इस पहल के तहत LGBTQ समुदाय के लोगों, दैनिक वेतन भोगी और एड्स से प्रभावित लोगों को भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की।

Weekly Current Affairs 17/05/2020 To 23/05/2020

Read Also : Current Affairs

Leave a Comment