Weekly Current Affairs 18 July to 24 July 2021
- 18 जुलाई, 2021 को भारत के जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच ट्रेन की आवाजाही का सफल परीक्षण किया गया।
- भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण ने FASTER (Fast and Secure Transmission of Electronic Records) नामक एक नई योजना लांच की है।
- 18 जुलाई, 2021 को यूनाइटेड किंगडम के लुईस हैमिल्टन एक रिकॉर्ड आठवीं बार सिल्वरस्टोन में फार्मूला वन ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स जीती।
- भारत के मंत्रियों, विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और वैज्ञानिकों पर निगरानी रखने के लिए पेगासस (Pegasus) स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया गया है।
- जुलाई 2021 में आयोजित 7वीं ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षताभारत ने की।
- ‘टाइटन’ फिल्म की फ्रांसीसी निर्देशक जूलिया डुकोर्नौ पिछले 28 वर्षों में कान्स फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी’ओर जीतने वाली पहली महिला निर्देशक बनीं।
- विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी के डॉर्टमुंड में स्पार्कसेन ट्रॉफी शतरंज टूर्नामेंट जीता।
- ‘Common High Court of UT of Jammu and Kashmir and UT of Ladakh’ को बदलकर ‘High Court of Jammu and Kashmir and Ladakh’ कर दिया गया है।
- ADB ने अपने Asian Development Outlook (ADO) Supplement में इस वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को 11% से घटाकर 10% किया।
- Amazon.com के संस्थापक जेफ बेजोस और 3 अन्य लोगों ने ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड लॉन्च व्हीकल पर अंतरिक्ष की यात्रा की।
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अपने आदर्श वाक्य को ‘Faster, Higher, Stronger’ से बदलकर ‘Faster, Higher, Stronger – Together’ किया।
- 25 जून, 2021 को भारत 608.99 अरब $ के साथ दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश बन गया था।
- केंद्र सरकार नोएडा में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज की स्थापना की करेगी ।
- DRDO ने ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज से नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल (आकाश-एनजी) का परीक्षण किया।
- हैती एरियल हेनरी को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
- रूसी विमान निर्माताओं ने “चेकमेट” नामक स्टेल्थ लड़ाकू विमान के एक प्रोटोटाइप का अनावरण किया। इस लड़ाकू विमान में 1,500 किलोमीटर की कॉम्बैट रेंज और सात टन हथियार उठाने की क्षमता है।
- केरल के पुट्टेनहल्ली झील में दुर्लभ क्रिसिला वॉलुप मकड़ियों की एक जोड़ी देखी गई।
- मीराबाई चानू ने ओलंपिक के इतिहास में भारोत्तोलन में भारत का पहला रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। चानू ने 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
Weekly Current Affairs 18 July to 24 July 2021
Read Also : More Weekly Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment