Weekly Current Affairs 24/05/2020 To 30/05/2020

Weekly Current Affairs 24/05/2020 To 30/05/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. थायराइड स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने और थायराइड रोगों के उपचार के बारे में शिक्षित करने के लिए हर साल 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है।
  2. विश्व इस्पात रिपोर्ट :इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में क्रूड स्टील में 65% की गिरावट आई है। अप्रैल 2020 के दौरान, भारत का इस्पात उत्पादन 3.13 मिलियन टन था।
  3. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने हाल ही में “उमंग ऐप” पर भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की सात सेवाओं को एकीकृत किया है। इसमें शामिल सेवाएं करंट वेदर, नाउकास्ट, सिटी फोरकास्ट, रेनफॉल इंफॉर्मेशन, टूरिज्म फोरकास्ट, वॉर्निंग एंड साइक्लोन हैं।
  4. मिजोरम राज्य सरकार ने हाल ही में खेल को औद्योगिक दर्जा प्रदान किया है।
  5. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में घोषणा की कि केंद्रीय बैंक ने सिडबी (लघु उद्योग विकास बैंक) को प्रदान की जाने वाली 15000 करोड़ रुपये की पुनर्वित्त सुविधा का विस्तार करने का फैसला किया है।
  6. नासा के शोधकर्ताओं ने अंटार्कटिक क्षेत्र में बर्फ से उच्च ऊर्जा वाले कणों का पता लगाया है। शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि ये कण समानांतर ब्रह्मांड के प्रमाण हैं।
  7. अमेरिका की प्रमुख निजी इक्विटी केकेआर एंड कंपनी ने हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जिओ प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये में 2.32% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।
  8. आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के MSMEs के लिए ‘ReSTART’ नामक एक पुनरुद्धार पैकेज तैयार किया है। इस योजना का परिव्यय 1,110 करोड़ है।
  9. 4 मई, 2020 को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने BS VI के लिए L7 श्रेणी के लिए उत्सर्जन मानदंडों को अधिसूचित किया। इस अधिसूचना के साथ, देश में बीएस VI प्रक्रिया L, M और N श्रेणी के वाहनों के लिए पूरी हो गयी।
  10. भारतीय हॉकी के दिग्गज बलबीर सिंह दोसांझ को बलबीर सिंह सीनियर के रूप में भी जाना जाता है, उनका 96 वर्ष की आयु में पंजाब में निधन हो गया है।
  11. भारतीय सेना की अधिकारी मेजर सुमन गवानी को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड (2019) के लिए चुना गया है। यह इतिहास में पहली बार है जब किसी भारतीय को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  12. आईटीसी ने मसाला निर्माण कंपनी सनराइज फूड्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है। यह सौदा लगभग 2,000 करोड़ रुपये का होगा।
  13. 26 मई, 2020 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चारधाम परियोजन के तहत चंबा टनल के ब्रेकथ्रू इवेंट का उद्घाटन किया।
  14. 26 मई, 2020 को ब्रिटिश लेखिका जे.के. राउलिंग ने अपनी नई बाल पुस्तक “द इकाबॉग” के पहले दो अध्याय जारी किए।
  15. भारतीय अर्थशास्त्री आभास झा को विश्व बैंक ने दक्षिण एशिया के लिए जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए प्रैक्टिस मेनेजर के रूप में नियुक्त किया है।
  16. 27 मई, 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से न्यू डेवलपमेंट बैंक के विशेष बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में शामिल हुईं।
  17. सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश और सिंगापुर के इंटरनेशनल कमर्शियल कोर्ट के जज ए.के. सीकरी ने हाल ही में भारतीय विवाद समाधान केंद्र (IDRC) का उद्घाटन किया है। IDRC कुछ सॉफ्टवेयर पोर्टल्स के माध्यम से पेपरलेस विवाद समाधान वातावरण प्रदान करता है।इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  18. रूस ने अपने पर्सपेक्टिव एविएशन कॉम्प्लेक्स फॉर लॉन्ग रेंज एविएशन (PAKDA) प्रोग्राम के तहत अपना पहला स्टेल्थ बॉम्बर विमान बनाया है।
  19. अंतर्राष्ट्रीय प्रसूति फिस्टुला दिवस : 23 मई। 2020 की थीम : लैंगिक असमानता समाप्त करें! स्वास्थ्य असमानताओं को समाप्त करें! फिस्टुला अब समाप्त करें!
  20. प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व भूख दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  21. भारत की मेजर सुमन गवानी को संयुक्त राष्ट्र सैन्य पुरस्कार एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड (2019) के लिए चुना गया।
  22. आईबीएम के भारतीय-अमेरिकी आविष्कारक राजीव जोशी ने न्यूयॉर्क इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ एसोसिएशन का इन्वेंटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता।
  23. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबोट लॉन्च किया, जिसे ‘पाई’ नाम दिया गया है। इस चैटबोट का उद्देश्य भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ाना है।
  24. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य के वन विभाग के ‘लाख की खेती’ को कृषि गतिविधि घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  25. तमिलनाडु के वेलंकन्नी में कोल्लम स्थित कॉलेज से जूलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख द्वारा एक नई सिल्वर फिश प्रजाति की खोज की गई है। इसे ‘पुंटियस सैन्क्टस’ नाम दिया गया है।
  26. ब्राजील के पूर्व उप अर्थव्यवस्था मंत्री, मार्कोस प्राडो ट्रायजो को शंघाई स्थित न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
  27. चीन की सर्वेक्षण टीम इस वर्ष माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ने और पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
  28. डेलॉइट के हालिया अध्ययन के अनुसार,भारत को वैश्विक चिंता सूचकांक में शीर्ष स्थान पर रखा गया है। इस सूचकांक में भारत को 33 के स्कोर के साथ वैश्विक चिंता सूचकांक में सबसे ऊपर रखा गया है। भारत के बाद मैक्सिको और स्पेन का स्थान है।

  29. सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का नाम अब सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी रखा गया है।
  30. फेसबुक ने ‘Collab’ नामक एक प्रायोगिक एप्प लांच किया, इसके द्वारा यूजर्स शोर्ट म्यूजिक विडियो बना सकते हैं।
  31. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आधार बेस्ड ई-केवाईसी के माध्यम से इंस्टेंट पैन आवंटन की सुविधा शुरू की।
  32. डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 के दौरान सिंगापुर 14.67 बिलियन अमरीकी डालर के निवेश के साथ भारत में एफडीआई का सबसे बड़ा स्रोत था। इसके बाद मॉरीशस और नीदरलैंड का स्थान था।
  33. INS कलिंग में “अग्निप्रस्थ” नामक एक मिसाइल पार्क की आधारशिला रखी गई।
  34. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित डिजिटल शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
  35. प्रतिवर्ष 28 मई को दुनिया भर में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष, मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का विषय ‘पीरियड्स इन पैन्डेमिक’ है।
  36. कैपजेमिनी के सीओओ थिएरी डेलापोर्ट को विप्रो के नए सीईओ और एमडी के रूप में नियुक्त किया गया।
  37. TCS आयन के साथ साझेदारी में श्रम मंत्रालय ने राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल पर पंजीकृत नौकरी चाहने वालों के लिए नि: शुल्क ऑनलाइन कैरियर कौशल प्रशिक्षण शुरू किया गया।

Weekly Current Affairs 24/05/2020 To 30/05/2020

Read Also : Weekly Current Affairs

Read also : HP Current Affairs

Leave a Comment