Weekly Current Affairs 28/06/2020 To 04/07/2020

Weekly Current Affairs 28/06/2020 To 04/07/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. 28 जून, 2020 को विश्व बैंक समूह की घोषणा की है कि भारत में गुणवत्ता और स्कूल शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए 500 मिलियन डॉलर (लगभग रुपये 3700 करोड़) के ऋण को मंज़ूरी दी गयी है।
  2. केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने संकल्प पर्व नामक एक वृक्षारोपण अभियान की घोषणा की। मंत्रालय ने 28 जून से 12 जुलाई 2020 तक संकल्प पर्व मनाने का निर्णय लिया है।
  3. भारत के केंद्रीय कानून मंत्रालय की हालिया घोषणा के अनुसार, 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पोस्टल बैलट सुविधा का विकल्प चुन सकते हैं।
  4. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने “नशा मुक्त भारत: वार्षिक कार्य योजना (2020-21)” लॉन्च किया है। एक्शन प्लान 272 सबसे प्रभावित जिलों के लिए शुरू किया गया है।
  5. फेसबुक ने लोगों को अपने व्यवसाय को ऑनलाइन स्थानांतरित करने में मदद करने के लिए ‘ऑनलाइन बिजनेस गाइड’ और एक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।
  6. लाजरस चकवेरा मलावी के नए राष्ट्रपति चुने गए।
  7. भारत सरकार ने हाल ही में टिकटॉक,वीचैट और हेलो जैसी 59 चीनी एप्स पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। इन एप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है, जिसके चलते इन पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।
  8. रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी. रंगराजन ने ‘आधिकारिक आंकड़ों में पी.सी. महालनोबिस राष्ट्रीय पुरस्कार’ जीता।
  9. डॉ. अरविंद पांडे और डॉ. अखिलेश चंद्र कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से सांख्यिकी में प्रो. पी.वी. सुखमती राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
  10. भारत के नितिन मेनन (36) ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के अंपायर्स के एलीट पैनल में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने।
  11. मुथैया मुरलीधरन को विजडन द्वारा ’21वीं सदी के सबसे मूल्यवान टेस्ट खिलाड़ी’ के रूप में नामित किया गया।
  12. भारत के राष्ट्रपति ने भारत के लिए अटॉर्नी जनरल वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. वेणुगोपाल फिर से नियुक्त किया है। के.के. वेणुगोपाल की वर्तमान कार्यकाल 30 जून 2020 को समाप्त हो रहा है। अब उनके कार्यकाल को अगले एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
  13. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के इंजीनियरों की एक टीम ने ‘प्रोजेक्ट प्राण’ के तहत एक गहन देखभाल इकाई (ICU) ग्रेड वेंटिलेटर विकसित किया है।
  14. आत्म निर्भर भारत अभियान के एक हिस्से के रूप में Prime Minister Formalization of Micro Food Processing Enterprises (PM FME) योजना को लांच किया गया। इस योजना से 9 लाख कुशल और अर्ध-कुशल रोजगार सृजित होंगे।
  15. दिल्ली सरकार ने हाल ही में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए देश का पहला समर्पित प्लाज्मा बैंक शुरू करने की घोषणा की है।
  16. 29 जून को मनाया जाने वाले ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ 2020 की थीम : सतत विकास लक्ष्य 3 और 5
  17. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने प्रोग्रामिंग और डाटा साइंस में ऑनलाइन बीएससी डिग्री प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम 30 जून, 2020 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा एक वर्चुअल इवेंट के माध्यम से शुरू किया गया।
  18. प्रधानमंत्री नवंबर के अंत तक PMGKAY (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना) के तहत मुफ्त अनाज वितरण योजना का विस्तार किया।
  19. भारत के AI इनेबल्ड MyGov कोरोना हेल्पडेस्क बैग को CogX 2020 ((Global Leadership Summit and Festival of AI & Emerging Technology) में 2 पुरस्कार जीते।
  20. रविंदर भाकर को CBFC (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) का सीईओ नियुक्त किया गया।
  21. पीएम मोदी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो को छोड़ा, वेबसाइट पर अपने सभी पोस्ट डिलीट किये।
  22. विश्व बैंक ने भारत में MSME के ​​लिए अपने MSME आपातकालीन प्रतिक्रिया कार्यक्रम के तहत 750 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी।
  23. श्रीकांत माधव वैद्य ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
  24. 30 जून, 2020 को Fisheries and Aquaculture Newsletter का पहला संस्करण शुरू किया गया। इस समाचार पत्र का नाम ‘मत्स्य सम्पदा’ है। इस समाचार पत्र का शुभारंभ केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। 2020-21 की पहली तिमाही से, समाचार पत्र ‘मत्स्य सम्पदा’ को तिमाही आधार पर प्रकाशित किया जाएगा।
  25. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने वैश्विक शिक्षा निगरानी (जीईएम) रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 40% गरीब देश COVID-19 संकट के दौरान जोखिम में शिक्षार्थियों का समर्थन करने में विफल रहे।
  26. केंद्र सरकार ने नागालैंड को अशांत क्षेत्र घोषित करते हुए सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (AFSPA) को नागालैंड में 6 महीने के लिए बढ़ाया है। अब AFSPA नागालैंड में2020 के अंत तक लागू रहेगा।
  27. जिनेवा, स्विट्जरलैंड में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लिए, 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी इंद्र मणि पांडे को भारत के अगले राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
  28. जून 2020 में बेरोजगारी की दर भारत में 10.9 प्रतिशत (शहरी -12.02% और ग्रामीण- 10.52%) थी। देशभर में अप्रैल के महीने में बेरोजगारी दर 23.52 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
  29. लेपिडोप्टेरिस्ट्स, जो पतंगे और तितलियों का अध्ययन करने में माहिर हैं, उन्होंने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में स्ट्राइप्ड हेयरस्ट्रीक और एल्युसिव प्रिंस नामक तितलियों की दो नई प्रजातियों की खोज की है।
  30. वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही (अप्रैल 2020 से जून 2020) के दौरान, देश भर में ग्रामीण इलाकों में 19 लाख परिवारों को लॉकडाउन के दौरान पेयजल नल कनेक्शन प्रदान किया गया।
  31. रूस ने हाल ही में संवैधानिक संशोधनों पर एक राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह के लिए चुनाव आयोजित किए हैं, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2036 तक वे राष्ट्रपति बने रहेंगे।
  32. पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी लेखक और ऑन्कोलॉजिस्ट सिद्धार्थ मुखर्जी को कार्नेगी कॉरपोरेशन ऑफ़ न्यूयॉर्क द्वारा ‘2020 ग्रेट इमिग्रेंट्स’ सम्मान के लिए नामित किया गया है।
  33. जीन कैस्टेक्स (55) को फ्रांस का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया.
  34. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री तथा केन्द्रीय खेल व युवा मामले मंत्री किरेन रिजीजू द्वारा ‘फ़िट है तो हिट है इंडिया’ कार्यक्रम लांच किया गया।
  35. 2024 (पेरिस) और 2028 (लॉस एंजिल्स) के आगामी ओलंपिक के लिए देश में युवा एथलीटों को तैयार करने के लिए, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय जूनियर एथलीटों के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) लॉन्च करेगा। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत 2028 के ओलंपिक में शीर्ष 10 पदक विजेता देशों की सूची में शामिल हो।
  36. भारत सरकार की एक नवरत्न कंपनी- एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने सोलर और थर्मल पावर एसेट्स विकसित करने के लिए एक जॉइंट वेंचर कंपनी (जेवीसी) बनाने के लिए एक महारत्न कंपनी- कोल इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  37. अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) के साथ साझेदारी में, संस्कृति मंत्रालय 4 जुलाई, 2020 की आषाढ़ पूर्णिमा पर धम्म चक्र दिवस के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस दिवस के लिए राष्ट्रपति भवन में समारोह का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा किया गया।

Weekly Current Affairs 28/06/2020 To 04/07/2020

Read Also : More Weekly Current Affairs

Leave a Comment

error: Content is protected !!