Weekly Current Affairs 29/03/2020 To 04/04/2020

Weekly Current Affairs 29/03/2020 To 04/04/2020

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. फेसबुक ने मैसेंजर पर कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट को स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ लॉन्च किया इस चैटबॉट को देश में महामारी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लॉन्च किया गया है।
  2. सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने हाल ही में COVID-19 के प्रसार का मुकाबला करने के लिए ‘ऑपरेशन नमस्ते’ लांच किया है।
  3. समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का लखनऊ में 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  4. COVID-19 के प्रकोप के कारण हुई कठिनाई से निपटने के लिए नीतिगत रेपो दर में 75 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर 4.4% कर दिया गया है। रिवर्स रेपो रेट 90 आधार अंक घटाकर 4% किया गया।
  5. देश का विदेशी मुद्रा भंडार में 11.98 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 469.909 बिलियन डॉलर पर पहुंचा।
  6. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन , स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।
  7. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देश भर में COVID-19 के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए CoNTeC (COVID-19 National Teleconsultation Centre) लांच किया।
  8. मिर्ज़ा वहीद ने ‘टेल हर एव्रीथिंग’ लिए काल्पनिक श्रेणी में ‘द हिंदू प्राइज 2019’ जीता और नॉन-फिक्शन में ‘द हिंदू प्राइज 2019’ को ‘India, Empire, and First World War Culture: Writings, Images and Songs’ के लिए संतानु दास को प्रदान किया गया।
  9. अमेरिका में 50 वर्षों से प्रकाशित होने वाले ‘इंडिया एब्रॉड’ भारतीय अखबार का प्रकाशन बंद कर दिया गया है। इसकी स्थापना 1970 में भारतीय-अमेरिकी प्रकाशक गोपाल राजू द्वारा की गयी थी।
  10. 28 मार्च, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने PM-CARES फंड की घोषणा की। इसके तहत COVID-19 महामारी के संकट से निपटने के लिए फंड जुटाया जा रहा है। मुख्य बिंदु PM-CARES का पूर्ण स्वरुप ‘Prime Minister’s Citizen Assistance and Relief in Emergency Situations’ है।
  11. किसानों को 3 लाख रुपये तक के अल्पकालिक फसली ऋण के लिए 2% का उपदान दिया जाएगा। जो किसान कर्ज को तुरंत चुकाते हैं उन्हें 4 % पर ऋण मिलता रहेगा।
  12. केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री ने CoNTec लांच किया। CoNTeC का पूर्ण स्वरुप COVID-19 दूरसंचार केंद्र है। इसका उद्देश्य देश में डॉक्टरों को एम्स से जोड़ना है। यह प्लेटफार्म 24/7 सक्रिय होगा और COVID-19 रोगियों के प्रश्नों का उत्तर देने और मदद करने के लिए डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।
  13. घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) ने हाल ही में घोषणा की कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान 3.6% है।
  14. पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक का विलय एक इकाई में किया जायेगा, यह भारतीय स्टेट बैंक के बाद दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन जायेगा।
  15. पर्यटन मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए एक पोर्टल “Stranded in India” लांच किया है। इस पोर्टल का उद्देश्य COVID-19 के खतरों और लॉक डाउन के बीच अपने देश से दूर अटके हुए विदेशी पर्यटकों को सूचना प्रदान करना है।
  16. भारत सरकार ने 2020-21 की पहली तिमाही के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कमी की है। संशोधन के अनुसार सुकन्या समृद्धि खाता योजना की ब्याज दर 8.4% के मुकाबले 7.6% तक कम की गई है। पीपीएफ में ब्याज दर को 7.1% किया गया है, पंचवर्षीय राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र की ब्याज दर 6.8% निर्धारित की गयी है। किसान विकास पत्र के लिए ब्याज दर 7.6% से घटकर 6.9% हो गई है।
  17. प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को ओडिशा दिवस मनाया जाता है, इस दिवस पर ओडिशा का निर्माण हुआ था।
  18. विश्व बैंक ने Covid-19 Emergency Response and Health Systems preparedness project के क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार को 1 बिलियन डालर की की पेशकश की है।
  19. द्वितीय असाधारण G-20 वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक हाल ही में सऊदी अरब की अध्यक्षता के तहत टेली-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।
  20. हाल ही में आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक ने व्हाट्सएप्प पर बैंकिंग सेवाओं को शुरू किया है।
  21. विश्व बैंक ने हाल ही में ‘ईस्ट एशिया एंड पैसिफिक इन द टाइम ऑफ कोविद -19’ नामक रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि पूर्वी एशिया और प्रशांत में कोरोना वायरस के कारण लगभग 11 मिलियन लोग गरीबी से प्रभावित हो सकते हैं।
  22. पुणे की MyLab डिस्कवरी में पहली भारतीय कोरोनावायरस परीक्षण किट ‘पैथो डिटेक्ट’ को लांच किया गया।
  23. 1977 में नोबेल भौतिकी पुरस्कार विजेता फिलिप एंडरसन का अमेरिका में 96 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  24. कोरोना वायरस के खतरों के कारण 1 अप्रैल, 2020 को विंबलडन प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द किया गया है।
  25. भारत और चीन ने COVID-19 महामारी के कारण अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए निर्धारित सभी इवेंट्स को स्थगित कर दिया है।
  26. सरकार ने नागरिकों को कोरोनावायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में मदद करने के लिए ‘आरोग्यसेतु’ नामक मोबाइल एप्प लांच की।
  27. इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (E-NAM) में नई सुविधाएँ जोड़ी गईं। (e-NAM) गोदामों के साथ-साथ किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के संग्रह केंद्रों से सीधे व्यापार को सक्षम किया जाएगा जिससे किसानों को अपनी उपज का विक्रय करने के लिए थोक मंडियों में आने की आवश्यकता कम हो जाएगी।
  28. जम्मू और कश्मीर का अधिवासी बनने के लिए न्यूनतम समय सीमा 15 वर्ष का निवास अथवा 7 वर्षों का अध्ययन निश्चित की गयी है।
  29. केन्द्रीय मंत्री संजय धोत्रे ने COVID-19 महामारी पर काबू पाने के लिए समाधान खोजने के लिए ‘हैक द क्राइसिस-इंडिया’ हैकथॉन लॉन्च की।
  30. नवंबर 2020 में ग्लासगो में होने वाली COP 26 (Conference of Parties) को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।
  31. नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) ने COVID-19 के खिलाफ लड़ने वाले अधिकारियों की मदद के लिए “एक्सरसाइज एनसीसी योगदान” लॉन्च किया।
  32. विश्व आर्थिक फोरम मंच (WEF) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में लगभग एक-चौथाई उपभोक्ता वर्तमान में खबरों के लिए भुगतान करते हैं, लेकिन लगभग दो-तिहाई आबादी भुगतान करने के लिए तैयार है।
  33. एशियाई विकास बैंक के अनुसार चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 4% रहेगी, पहले यह अनुमान 5% था।
  34. अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में आयोजित किये जाने वाले 2021 वर्ल्ड गेम्स को अब 2022 तक स्थगित कर दिया गया है।
  35. भारत सरकार ने जीपीएस के माध्यम से COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की लोकेशन को मैप करने के लिए कोरोना कवच एप्लीकेशन लॉन्च की। यह एप्लीकेशन व्यक्ति को उस समय सचेत करता है जब वह कोरोना पॉजिटिव मरीज के निकट हो।
  36. 2022 एशियाई खेलों के आधिकारिक शुभंकर हाल ही में चीन में एक डिजिटल लॉन्च समारोह में जारी किए गए। कांग्कोंग, लियानलियन और चेनचेन को 19वें एशियाई खेलों के शुभंकर के रूप में नामित किया गया है, इन खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ में किया जाएगा।
  37. भारतीय वायु सेना के हरक्यूलिस विमान ने हाल ही में COVID 19 से निपटने के लिए सहायता के रूप में मालदीव को लगभग 6.2 टन आवश्यक दवाइयाँ मुहैया करवाई।

ll Weekly Current Affairs 29/03/2020 To 04/04/2020 ll
ll Weekly Current Affairs 29/03/2020 To 04/04/2020 ll

Previous current affairs

Leave a Comment

error: Content is protected !!